Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कन्हैयालाल हत्याकांड: आरोपित रियाज और गौस मोहम्मद अब अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में
    Breaking News

    कन्हैयालाल हत्याकांड: आरोपित रियाज और गौस मोहम्मद अब अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर में आपत्तिजनक नारे लगाने वाले चार लोग पुलिस गिरफ्त में

    अजमेर। उदयपुर में कन्हैयालाल तेली की निर्मम हत्या करने के आरोपित मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद का अजमेर कनेक्शन मिलने के बाद पुलिस अलर्ट पर है। अजमेर पुलिस ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

    इधर, गुरुवार देर रात आरोपित रियाज और गौस मोहम्मद को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में लाया गया है। कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आरोपितों को उदयपुर से अजमेर पहुंचाया गया। इस बीच मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा उकसाने वाले बयान के वीडियो वायरल होने पर स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने दरगाह ख्वाजा साहब के निजाम गेट के बाहर खड़े होकर भीड़ को उकसाने वाले आपत्तिजनक नारे लगाए थे। अजमेर साम्प्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे की मिसाल कायम रखने वाला नगर है। ऐसे हालात में अजमेर में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के रिश्तेदारियां अथवा तालुकात सामने आने पर अजमेर में पुलिस और खुफिया तंत्र बहुत ही सतर्कता बरतने लगा है। पुलिस ने पिछले दो तीन दिनों में अजमेर में विभिन्न स्थानों पर दबिश भी दी है। पुलिस कुछ नामजद लोगों की तलाश भी कर रही है।

    अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल के अधीक्षक पारस जांगिड़ के अनुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के बाद गुरुवार आधी रात बाद करीब ढाई बजे कन्हैयालाल के हत्यारोपितों रियाज और गौस मोहम्मद को अजमेर लाया गया। यहां उन्हें जेल के अन्दर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में अलग-अलग गहन बैरकों में रखा गया है। आरोपितों का मेडिकल भी जेल के अंदर ही कराए जाने को लेकर कवायद की गई है।

    आदर्श नगर थाना प्रभारी सुगन सिंह के अनुसार कन्हैयालाल तेली के हत्यारोपित रियाज अत्तारी की अजमेर में रिश्तेदारी की जानकारी मिलने पर रिश्तेदारों से बात की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि रिश्तेदारों ने रियाज का विगत तीन सालों से उनसे सम्पर्क नहीं होने की जानकारी दी। रिश्तेदारी में रियाज की बहन और भांजे अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह बात स्वयं रियाज ने भी जांच एजेंसियों के समक्ष कबूल किया है कि वे कन्हैयालाल की हत्या के बाद अजमेर में फरारी काटने का इरादा रखते थे। अजमेर में आरोपित किस-किस के सम्पर्क में थे, यही बात पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लिए अब जांच का अहम विषय बना हुआ है। पुलिस ने सभी तरफ अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। बताते हैं रियाज की बहन से नाता तोड़ने को लेकर स्वयं रियाज ने ही वीडियो संदेश भेजा था। यह घटना तब की बताई जाती है, जब रियाज उमरा पर सउदी अरब से लौटा था।

    अजमेर दरगाह पुलिस थाने के वृत्ताधिकारी सुमित सारस्वत के अनुसार बीजेपी से निलम्बित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में अजमेर में मुस्लिम समुदाय ने 17 जून को मौन जुलूस निकाले जाने का ऐलान किया था। इस जुलूस को दरगाह के मुख्य दरवाजे से शुरू होना था। जुलूस के शुरू होने के दौरान भीड़ को भड़काने वाले नारे लगाने और भाषण देने वाले वीडियो वायरल होने के बाद खादिम मोहल्ला पन्नीग्रान चौक निवासी फखर जमाली, गुजरात राजकोट मोरबी निवासी रियाज हसन और अजमेर दरगाह बाजार फूलगली निवासी ताजिम सिद्दीकी, जयपुर शास्त्री नगर हाल अजमेर दरगाह बाजार संजरी होटल निवासी मोइन खान पठान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गोहर चिश्ती नामक एक अन्य आरोपित की तलाश कर रही है। आरोप है कि गौहर चिश्ती वह शख्स है, जिसने जुलूस से एक दिन पूर्व यानी 16 जून को ही जुलूस में विवादित नारे लगाने और भीड़ को उकसाने का इरादा दर्शाते हुए अपने साथियों के साथ साजिश रच रखी थी।

    उल्लेखनीय है कि उस दौरान गौहर द्वारा लगाए गए नारे पर अन्य लोगों ने आवाज मिला दी। पुलिस ने इस बात का संज्ञान भी लिया किन्तु तब उन्हें पकड़ा नहीं गया। इधर जब कन्हैयालाल की हत्या हुई तो पुलिस के कान खड़े हुए और गुरुवार रातोंरात पुलिस ने आरोपितों की तलाश कर उन्हें पकड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 12 जुलाई को पटना में, विस भवन के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होंगे
    Next Article मणिपुर भूस्खलन: मृतकों की संख्या 17 हुई, राहत एवं बचाव कार्य जारी
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025

      झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version