Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वायु सेना के एयर मार्शल एपी सिंह ने सेंट्रल एयर कमांड का कार्यभार संभाला
    Breaking News

    वायु सेना के एयर मार्शल एपी सिंह ने सेंट्रल एयर कमांड का कार्यभार संभाला

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2022Updated:July 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेंट्रल एयर कमांड युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करके बहादुर वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी

    नई दिल्ली। वायु सेना के एयर मार्शल एपी सिंह को सेंट्रल एयर कमांड का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल एयर कमांड युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करके बहादुर वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी।

    एयर मार्शल को 21 दिसंबर, 1984 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विंग में शामिल किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वह योग्य उड़ान प्रशिक्षक और प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं और उनके पास 4900 घंटे से अधिक विमान उड़ाने का अनुभव है। वह मिग-27 स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर, कमांडिंग ऑफिसर और एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग रहे हैं।

    परीक्षण पायलट के रूप में उन्होंने विभिन्न रैंकों और क्षमताओं में ‘विमान और प्रणाली परीक्षण प्रतिष्ठान’ में काम किया है। उन्होंने मास्को, रूस में मिग-29 अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया। वह ‘राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र’ में एलसीए परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) और दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर थे। वर्तमान नियुक्ति संभालने से पहले वह पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी थे।

    विशिष्ट सेवा के लिए एयर मार्शल को 26 जनवरी, 2019 को भारत के राष्ट्रपति ने अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था। आज कार्यभार संभालने के बाद उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल एयर कमांड युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करके देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी।

    मध्य वायु कमान की उपलब्धियों का एक समृद्ध इतिहास रहा है और पिछले कुछ वर्षों में इसने देश के आसमान की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कमान मुख्यालय सभी परिचालन गतिविधियों का केंद्र है और इस कमान के तहत स्क्वाड्रनों ने स्वतंत्रता के बाद से सभी प्रमुख अभियानों में भाग लिया है। मध्य वायु कमान ने सभी चुनौतियों का सामना किया है और युद्ध के साथ-साथ शांति में भी गौरव बढ़ाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोर्ट ने विधायक सरयू राय के खिलाफ लिया संज्ञान
    Next Article झारखंड में 75 से 80 हजार प्रति हाइवा की जगह बंगाल से 35 हजार प्रति हाइवा मिल रहा बालू
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version