Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध, रात को घर की चारदीवारी फांद घुसा शख्स
    Breaking News

    ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध, रात को घर की चारदीवारी फांद घुसा शख्स

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में फिर सेंध लगी है। दो साल में यह तीसरी वाकया है। इस बार रविवार रात उनकी घर की चारदीवारी फांद कर एक शख्स घुस गया।वह घंटों तक सीएम आवास परिसर के अंदर सोता रहा। हैरानी यह है कि सुरक्षाकर्मियों को कानो कान खबर नहीं लगी। कोलकाता पुलिस इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ‘भारी चूक’ मान रही है। इसलिए सुरक्षा के लिए जवाबदेह पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

    कोलकाता पुलिस के आला अधिकारी इस पर कुछ भी साफ-साफ कहने से कतरा रहे हैं। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) शुभंकर सिन्हा सरकार से इस बारे में बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा के इंचार्ज डीसीपी साउथ मिराज खालिद हैं। वही इस बारे में मीडिया को जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद डीसीपी खालिद से संपर्क करने की कोशिश की गई। उनका फोन बजता रहा। कोई जवाब नहीं मिला। मैसेज का जवाब भी उन्होंने देना मुनासिब नहीं समझा।

    कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने संपर्क करने पर माना कि ऐसा हुआ है।सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया। कालीघाट पुलिस स्टेशन में उससे लंबी पूछताछ हुई। उसकी बातें सामान्य नहीं थीं। मानसिक तौर पर विक्षिप्त था। उसकी पहचान उत्तर 24 परगना के बसीरहाट के रहने वाले के तौर पर हुई है। उसके परिवार से संपर्क साधा गया तो पता चला कि वह मानसिक तौर पर बीमार है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    इस बारे में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।फरवरी 2021 में कुछ प्रदर्शनकारी आदि गंगा नदी को पारकर सीएम आवास तक पहुंच गए थे। तब सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और निश्चित तौर पर लापरवाही की सजा भी मिलेगी। इस चूक की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है इसकी रिपोर्ट जल्द आएगी।

    उल्लेखनीय है कि जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा में रहने वालीं ममता बनर्जी के आवास के चारों तरफ सीसीटीवी लगे हैं। इनसे कोने-कोने पर नजर रखी जाती है। कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग होती है। सुरक्षा कर्मचारियों का कड़ा पहरा होता है। इस किलेबंदी को तोड़कर अगर कोई व्यक्ति चारदीवारी फांद कर अंदर घुस जाता है तो इसे लापरवाही तो कहा ही जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य की नई सोलर नीति में 2027 तक चार हजार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
    Next Article महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version