Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इमरान खान पर हमलाः सुनियोजित साजिश के तहत हुई थी हत्या की कोशिश
    Breaking News

    इमरान खान पर हमलाः सुनियोजित साजिश के तहत हुई थी हत्या की कोशिश

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 27, 2022Updated:December 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुआ हमला दरअसल सुनियोजित साजिश के तहत उनकी हत्या का प्रयास था। इस हमले की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल की जांच रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर से इस्लामाबाद तक निकाले गए हकीकी आजादी मार्च के दौरान तीन नवंबर को वजीराबाद में उन पर हमला किया गया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान पर गोली चलाई गयी थी और उनके दाहिने पैर में गोली लगी थी। हमले के समय वह एक ट्रक पर खड़े होकर हकीकी आजादी मार्च को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद लाहौर के पुलिस प्रमुख गुलाम महमूद डोगर की अध्यक्षता में संयुक्त जांच दल का गठन किया गया था।

    संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट के संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब प्रांत के गृह मंत्री उमर सरफराज चीमा ने बताया कि इमरान खान पर हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया था। संयुक्त जांच दल ने अपनी जांच में पाया कि एक से अधिक हमलावरों ने हकीकी मार्च के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इमरान खान पर गोली चलाने वाला नवीद प्रशिक्षित शूटर है और हमले के समय वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मौके पर मौजूद था। नवीद पॉलीग्राफ टेस्ट में भी फेल हो गया। नवीद का चचेरा भाई मोहम्मद वकास भी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तीन जनवरी तक संयुक्त जांच दल की हिरासत में है। वकास ने तीन नवंबर को ट्वीट किया था कि ‘आज इमरान खान की रैली में कुछ बड़ा होने वाला है।’

    हमले के बाद इमरान खान ने अपनी हत्या की साजिश रचने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर को जिम्मेदार ठहराया था। पंजाब पुलिस ने खान पर हमले के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रथम सूचना रिपोर्ट में किसी भी ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल नहीं किया गया था, जिनको इमरान खान ने हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनिल देशमुख को बाम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सीबीआई की याचिका खारिज
    Next Article सेना के लिए खरीदे जाएंगे बेहतर सुरक्षा स्तर वाले 80 हजार बैलिस्टिक हेलमेट
    azad sipahi

      Related Posts

      मिड-एयर हाईजैक की कोशिश नाकाम: जांबाज भारतीय पायलट ने बचाई 180 जानें; डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया ‘असली हीरो’

      October 1, 2026

      “आतंकवाद पर साथी न समझे तो रिश्तों पर असर”: अमेरिका-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी के बीच एस. जयशंकर की दो टूक

      September 30, 2026

      भारत ने UNGA में उठाया समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर दिया जोर

      September 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचतत्व में विलीन हुई रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां को दी मुखाग्नि
      • रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा रवाना, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
      • मुख्यमंत्री सोरेन की मां के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
      • नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version