Author: admin

देश-दुनिया के इतिहास में 09 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के रूप में हर साल याद की जाती है। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई ऐसे कई नायक पैदा हुए हैं जिन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों से दर्ज कराया है। बिरसा मुंडा ऐसे ही वनवासी योद्धा हैं। उन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में वनवासी समाज की दिशा व दशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। उन्होंने न केवल वनवासियों के अधिकारों की बल्कि आजादी की लड़ाई भी लड़ी। झारखंड के एक वनवासी परिवार…

Read More

गढ़वा। गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां घरवालों ने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन करीब एक माह बाद ही बेटी सही सलामत घर के दरवाजे पर खड़ी थी। दरअसल, यह पूरा मामला गलतफहमी का है। पुलिस ने एक महिला का अज्ञात शव बरामद किया था, जिसके बाद एक दंपति ने अपनी बेटी की लाश के होने का दावा किया और मुस्लिम विधि-विधान से दाह संस्कार भी कर दिया। लेकिन लड़की जब अचानक घर पहुंची तो सभी के होश उड़ गये। दरअसल, गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ जंगल…

Read More

रांची। दुमका में कार समेत ड्राइवर को जलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले के उद्भेदन में बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गठित एसआइटी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जरमुंडी थाना के चंदना गांव से 4 युवकों एवं लुसीटांड़ गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पहले गोली मारी, फिर वाहन सहित जलाया बताया जा रहा है कि इस घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम…

Read More

रांची। रांची के पंडरा में पैसे हड़पने के लिए रिटायर्ड सैनिक ने पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम महावीर साहू है। इस मामले में दो बेटियों ने भी पिता का साथ दिया था। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बता दें कि पांच जून की रात सुभ्रदा देवी का उसके पति और दो बेटियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतका के भाई गोपाल सिंह ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करायी थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि 5 जून की…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक के रूप में उभरीं कल्पना मुर्मू सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि कल्पना मुर्मू सोरेन को चंपाई सोरेन कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हो ना हो कल्पना को मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन ने पार्टी को संकट से उबारा। अपनी प्रभावशाली आवाज से वह लोगों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा की बात पहुंचाने में सफल रहीं। चर्चा तो यह भी है कि ना सिर्फ कल्पना को मंत्री पद…

Read More

रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सीएम चंपाई सोरेन ने मार्च में नगर विकास विभाग में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया था। लेकिन अभ्यर्थियों की पोस्टिंग आज तक नहीं हो पायी। जबकि नियुक्ति पत्र मिले 3 महीने बीत चुके हैं। नगर विकास विभाग में नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत से परीक्षा उत्तीर्ण की। मरांडी ने कहा, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मार्च में नियुक्ति पत्र देते समय अपना पोस्टर थमा कर खूब वाहवाही भी बटोरी। अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले 3 महीने से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन उन्हें अब…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में हाइकोर्ट के अधिवक्ताओं की 6 सदस्यीय वाली कमेटी रांची के बहुमंजिला इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच कर रही है। अधिवक्ता की कमेटी दो-दो की टीम बनाकर इस जांच कर में जुटी है। हर एक टीम के साथ तकनीकी रूप से सहयोग के लिए रांची नगर निगम के एक अभियंता भी हैं। टीम द्वारा जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है। अधिवक्ताओं की यह टीम कांके रोड, बरियातू ,लालपुर आदि इलाकों में मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग ( जी प्लस 5) में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सही रूप…

Read More

रांची। ग्रीष्म अवकाश के बाद सोमवार यानी 10 जून से हाइकोर्ट की कार्यवाही पूर्व निर्धारित रूप से चलेगी। हाइकोर्ट के सभी कोर्ट में सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई होगी। वहीं सोमवार को ही जमीन घोटाले मामले में आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। मामले में अब तक इडी का जवाब नहीं आया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इडी को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। यह सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में शाम 4 बजे होगी। बता दें कि हाइकोर्ट के कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष ग्रीष्मावकाश…

Read More

भोपाल। देश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुए नेशनल इलिजिबिल्टी कम एंट्रेस टेस्ट फॉर यूजी (नीट-यूजी) के परीक्षा परिणामों पर मध्य प्रदेश की दो छात्राओं ने रिजल्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नीट-यूजी कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के परिणाम को गलत ठहराते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। इनमें एक छात्रा भोपाल की है और दूसरी जबलपुर की है। भोपाल की छात्रा ने आंसर से मिलान के बाद अंकसूची में कम नंबर देने का आरोप लगाया है। भोपाल के कोलार रोड स्थित ग्राम देहरी कलां में रहने वाली छात्रा निशिता…

Read More

कछार (असम)। कछार पुलिस ने अवैध शराब को ले जा रहे दो ट्रैकों को चालकों के साथ गिरफ्तार किया है। कछार पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार दिघारखाल टोल गेट के सामने लगाए गए विशेष नाका चेकिंग के दौरान पुलिस की एक टीम ने मेघालय से मिजोरम की ओर आ रहे दो ट्रकों (एएस-28एसी-0192 और एनएल-01एजी-2862) को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनमें से 81 कार्टून शराब (केवल मेघालय के लिए बिक्री हेतु लिखी) बरामद की गई। मौके पर पूछताछ के दौरान दोनों वाहनों के चालक शराब से संबंधित कोई भी प्रासंगिक दस्तावेज पेश करने में…

Read More

वाराणसी। उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने वाले भोजपुरी सिनेमा के गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर के गर्भगृह में पूरे विधि विधान से मनोज तिवारी ने पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के बाद मनोज तिवारी ने मंदिर परिसर में प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। दर्शन पूजन के बाद तिवारी ने कहा कि काशी विश्वनाथ जी की पूजा-अर्चना का अद्भुत अवसर प्राप्त हुआ। इसके पहले सांसद तिवारी ने विन्ध्यधाम में माता विन्ध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। सांसद तिवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मोदी जी के…

Read More