Author: admin

बैंकॉक। भारत ने सोमवार को यहां उद्घाटन एशियाई रिले चैंपियनशिप 2024 में मिश्रित 4×400 मीटर टीम स्पर्धा नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। मुहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री दांडी, अमोज जैकब और सुभा वेंकटेशन की भारतीय रिले टीम ने 3:14.12 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और 3:14.34 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो मुहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा ने पिछले साल हांगझू में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर बनाया था। श्रीलंका की टीम ने 3:17.00 के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि वियतनाम ने 3:18.45 के समय के साथ कांस्य…

Read More

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना ने सोमवार को कोपा अमेरिका 2024 के लिए अपनी अस्थायी टीम की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व लियोनेल मेसी करेंगे। अर्जेंटीना, जो मौजूदा चैंपियन के रूप में कोपा अमेरिका में प्रवेश कर रहा है, टूर्नामेंट से पहले क्रमशः 9 और 14 जून को इक्वाडोर और ग्वाटेमाला से दोस्ताना मैच खेलेगा। इन मैचों के बाद 29 सदस्यीय टीम को अंततः घटाकर 26 कर दिया जाएगा, टूर्नामेंट की आयोजन संस्था दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ ने इस महीने टीम का आकार 23 से बढ़ाकर 26 कर दिया है। टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में, मेसी ने फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील…

Read More

लिवरपूल। प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल ने अर्ने स्लॉट को अपना नया मैनेजर नियुक्त किया है। स्लॉट जर्गेन क्लॉप की जगह लेंगे। क्लब ने सोमवार को उक्त पुष्टि की। स्लॉट ने छह बार के यूरोपीय कप विजेता और 19 बार के इंग्लिश चैंपियन लिवरपूल के साथ दीर्घकालिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। क्लॉप के नक्शेकदम पर चलते हुए उनका कार्य और भी कठिन हो गया है, जिन्होंने 2020 में प्रीमियर लीग खिताब के लिए लिवरपूल के 30 साल के इंतजार को समाप्त किया और एनफील्ड में अपने समय में प्रमुख ट्राफियों का एक पूरा सेट जीता। पिछले साल फेयेनोर्ड को डच…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले मामले में आरोपित कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी तापस घोष की जमानत याचिका ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी। इससे पूर्व 17 मई को अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गांई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन मामले में नौ मई को कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी तापस घोष, संजीत कुमार और हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपितों को ईडी रिमांड पर लेकर…

Read More

रांची। राजधानी रांची में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन हाइवे पर गश्त कर रहे पीसीआर वैन के ऊपर जा गिरा। इस दुर्घटना में बीआईटी ओपी के चालक और एक महिला जवान गंभीर रूप जख्मी हो गए। इस संबंध में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की महिला जवान बबीता कुमारी और बीआईटी ओपी के चालक नवल किशोर बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला होमगार्ड जवान बबीता कुमारी के दोनों पैरों में गंभीर…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। वो आज सुबह बिहार के पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह आज सबसे पहले सुबह 10ः30 बजे संबलपुर, दोपहर साढ़े 12 बजे केंदुझर और दोपहर सवा दो बजे ढेंकानाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विदेशी फंडिंग को लेकर आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पार्टी ने केजरीवाल से सवाल किया कि कहीं यह पैसा खालिस्तान से फंडिंग का तो नहीं है? देश यह जानना चाहता है। इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय महाचिव तरुण चुघ ने मीडियाकर्मियों से कहा कि यह देश की एकता और अखंडता पर एक तरह से हमला है। जॉर्ज सोरोस जैसे लोग भारत को बर्बाद करना चाहते हैं और केजरीवाल एवं उनकी पार्टी उनके हाथों में खेल…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज चुनाव प्रचार की शुरुआत हरियाणा के रोहतक से करेंगे। यहां उनका रोड शो सुबह 10ः10 बजे शुरू होगा। यहां से वह जींद पहुंचेंगे। जींद में नड्डा का रोड शो दोपहर 12ः15…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीरभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत नेता के समाधि स्थल वीरभूमि पहुंचने वाले नेताओं में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पी.चिदंबरम और सचिन पायलट प्रमुख हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पार्टी के एक्स हैंडल पर लिखा है, ” 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, शांति व सद्भाव के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी…

Read More

-2.33 करोड़ रुपये नकद, सोने के चार बिस्किट जब्त, 23 लोगों पर केस भोपाल। मध्य प्रदेश के नर्सिंग घोटाले की जांच में भी बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की जांच में जुटी सीबीआई ने कॉलेजों को क्लीन चिट देने की कोशिश में जुटे अपने ही अधिकारियों, बिचौलियों व अन्य पर बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने शनिवार और रविवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान में छापामार कार्रवाई की थी। इसमें 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, सीबीआई के चार अधिकारियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनको कोर्ट के सामने पेश किया…

Read More