– डॉ. मयंक चतुर्वेदी नई दिल्ली। भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, सिर्फ एफडीआई में नहीं बल्कि भारत विदेशी मुद्रा भंडार ममले में भी बेहतर से अच्छा करता दिख रहा है। जिसको देखते हुए जहां बाजार उत्साहित है, वहीं तमाम आर्थिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यदि देश की गति इसी प्रकार से बनी रही तो एशिया महाद्वीप में ही नहीं भारत विश्व योगदान में फिर से प्राचीन काल के अपने 32 प्रतिशत से अधिक के आर्थिक योगदान को प्राप्त कर लेगा। दरअसल, यह 2014 में 36 बिलियन डॉलर के मुकाबले बढ़कर…
Author: admin
देहरादून। चारधाम मंदिर परिसरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील बनाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पुलिस विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। जिसमें साफ किया गया है कि कोई व्यक्ति मंदिर परिसर में रील बनाता यदि देखा गया तो उसके विरुद्ध उपद्रव की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई को सोशल मीडिया की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एसओपी के तहत मंदिर परिसरों में भीड़ हो जाने से श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने…
पूर्वी चंपारण। पीएम नरेन्द्र मोदी के 21 मई को मोतिहारी आगमन को लेकर सभा स्थल गांधी मैदान को सील कर दिया गया है। साथ ही मैदान के मेन गेट पर अस्थायी थाना खोलकर अन्य पांच प्रवेश द्धार पर पुलिस सख्त पहरेदारी कर रही है। लगातार जिला प्रशासन व पार्टी के नेता विधि व्यवस्था व तैयारी को लेकर बैठक कर रहे है। पीएम की सभा को लेकर बाहर से आये करीब सौ से ज्यादा मजदूर टेंट लगाने के लिए दिन रात युद्धस्तर पर कार्य कर रहे है। सुरक्षा को लेकर इन मजदूरों को पास निर्गत किया गया है।साथ ही अस्थायी थाना…
-डीसी और एसपी ने डिस्पैच सेंटर का लिया जाएजा, कर्मियों का बढ़ाया मनोबल रामगढ़। रामगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होना है। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार की सुबह से ही रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से ईवीएम और पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जा रहा है। डीसी चंदन कुमार और एसपी डॉ बिमल कुमार ने डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मतदान कार्य में लगे कर्मियों और सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाया है। सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराने के…
रांची। नशा कारोबार में महिलाओं के गिरोह की सक्रियता बढ़ रही है। महिलाओं का एक गिरोह आंध्र प्रदेश से रांची के रास्ते बिहार में गांजा की तस्करी कर रहा है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब आरपीएफ की फ्लाइंग टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर 69 किलो गांजा के साथ तीन महिलाओं को पकड़ा। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर चेकिंग के दौरान देखा गया कि तीन महिला भारी बैग के साथ संदिग्ध तरीके से बैठी थी। संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना नाम बिंदु देवी, उर्मिला देवी और तेतरी देवी बताया। तीनों बिहार के भभुआ की…
रांची। लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड के हिसाब से दूसरे चरण में तीन संसदीय सीट पर वोटिंग होगी। इसमें चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई को मतदान होना है। इन तीनों सीट पर कुल 54 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव के मैदान में खड़े इन प्रत्याशियों में एक दर्जन से अधिक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है, जनता के बीच सियासी जंग को जीतने के लिए पहुंचे इन माननीयों के द्वारा दाखिल खुद के शपथपत्र बताने के लिए काफी हैं कि ये आज के धनकुबेर हैं। जिनकी संपत्ति ना केवल अपने नाम पर बल्कि पत्नी एवं…
रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना में रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। संजय सेठ पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला दर्ज अरगोड़ा सीओ ने चुटिया थाना में दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को चुटिया में रोड शो हुआ था। इस मामले में डीएसपी सिटी कुमार वेंकटेश रमन ने कहा कि संजय सेठ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उनपर सीओ अरगोड़ा ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पूरे मामले की…
पलामू। चतरा लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 326 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रविवार को रवाना हुई। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के जीएलए कालेज स्थित डिस्पैच सेंटर से सभी कर्मियों को ईवीएम, वीवीपीएटी सहित अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ भेजा गया। चुनाव सम्पन्न कराकर कर्मी ईवीएम को लेकर जमा करने चतरा के स्ट्रॉन्ग रूम जाएंगे। बता दें कि इस इलाके में 20 मई को वोटिंग होगी। पांकी विस क्षेत्र में पांकी के अलावा मनातू, तरहसी, पांकी, लेस्लीगंज और सतबरवा प्रखंड की चार पंचायत के क्षेत्र आते हैं। इस इलाके में चुनाव…
गोड्डा। जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अमुवार दिकवानी गांव में शनिवार रात में सोए दो बहनों को जिंदा जलाने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। घटना में एक आठ माह की गर्भवती महिला निशा देवी की घटनास्थल पर ही झुलस कर मौत हो गई जबकि उसकी बहन पायल कुमारी (14) को गंभीर स्थिति में गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने अपने दामाद विकास बगवै पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
रामगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान रामगढ़ जिले में 12 महिला बूथ बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर महिला कर्मचारी ही मतदान कार्य को संपन्न कराएंगी। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से रविवार को सभी महिला कर्मचारियों को ईवीएम के साथ रवाना किया गया। इस दौरान कई महिला कर्मचारियों ने चुनाव कार्य के लिए चुने जाने पर खुशी जाहिर की। ईवीएम के साथ रवाना हुई निहारिका कुशवाहा ने कहा कि उन्हें चुनाव कराने के लिए चुना गया है, इसकी उन्हें काफी खुशी है। आज वह पूरी पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हो रही है। उनके जैसे 12 टीमें…
रांची। रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप 133 में पदस्थापित हवलदार बसंत कुमार ने शनिवार को सल्फास की गोली खा ली थी। इसके बाद उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। जवान के आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आ पायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।