Author: admin

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को तेजस एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन को आनन-फानन में रोका गया और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-4 पर इसको मरम्मत के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। गति कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना के बारे में छानबीन कर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस…

Read More

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एनडीए के नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने एनडीए की बैठक में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि नौ जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। एनडीए के नए सांसद मोदी को अपना नेता चुनने के लिए शुक्रवार को संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केन्द्रीय कक्ष में एकत्र हुए। इस दौरान मोदी को नेता चुना गया।

Read More

खूंटी। जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के व्यवसायियों से लगातार लेवी की मांग करने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के तीन सक्रिय उग्रवादियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से पीएलएफआई के पर्चे, संगठन के विस्तार से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ उग्रवादी व्यवसायियों से लेवी वसूलने के लिए जरियागढ़ आने वाले हैं। इस पर पुलिस…

Read More

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जगतपुरा की ओर जा रही साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग लग गई। इस कोच में 70 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। फायर अलार्म बजने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। रेलवे कर्मचारियों ने लोगों की मदद से आग को बुझाया। करीब एक घंटे में कोच बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 05 बजे साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन खातीपुरा से जगतपुरा की ओर…

Read More

-अब एक लाख तक के वार्षिक आय वालों को दिया जाएगा लाभ कानपुर। योगी सरकार पिछड़ा वर्ग की बेटियों को दी जाने वाली शादी अनुदान योजना का लाभ देने के लिए गरीबों की आय सीमा में बढ़ोत्तरी कर दी। जिससे अब अधिक बेटियों को इसका लाभ मिलेगा। यह जानकारी कानपुर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए पूर्व निर्धारित गरीबी रेखा की आय की सीमा अर्थात शहरी क्षेत्र में 56,460 प्रतिवर्ष तथा ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 प्रतिवर्ष को…

Read More

रांची। जामताड़ा में झामुमो की जीत पर ठुमके लगाने वाले कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे के वायरल वीडियो मामले में जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने नाला एसडीपीओ मनोज कुमार को जांच का आदेश दिया है। मनोज कुमार महतो ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता का मामला है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है। बता दें कि जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना प्रभारी सुरेश दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो 5 जून का बताया जा रहा है। दुमका संसदीय क्षेत्र के झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ 26 बटालियन के जवान उत्तम कुमार को पैरालिसिस अटैक आने के बाद तत्काल बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया। बीएसएफ के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार पूर्वाह्न दस बजे मेघाहातुबुरु मैदान स्थित हेलिपैड पर लैंड किया। इसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने गंभीर रूप से बीमार उत्तम कुमार को बिना देर किये स्ट्रेचर से हेलिकॉप्टर में चढ़ाया और रांची ले गये।

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद आई गिरावट से शेयर बाजार उबर रहा है। शेयर बाजार में दो दिनों की मजबूती के बाद गुरुवार को निवेशकों की पूंजी में 13.22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। शेयर बाजार में जारी सकारात्मक रुख के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप दो दिनों में 21,05,298.11 करोड़ रुपये बढ़ कर 4,15,89,003.38 करोड़ रुपये (4.98 लाख करोड़ डॉलर) हो गया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना के रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘एग्जिट पोल’ में अनुमान से कम सीट मिलने की खबरों…

Read More

खूंटी। खूंटी के नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा गुरुवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पहुंचे। वहां पूरे गांव के लोग पहले से ही फुलमाला व ढ़ोल-नगाड़ा लेकर अपने सांसद के स्वागत में खड़े थे। स्थानीय लोगों ने सांसद को फुल मालाओं से लाद दिया और पारंपरिक तरीके से नाच-गाकर अपने सांसद का स्वागत किया। बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने कालीचरण मुंडा को बुके देकर स्वागत करने के साथ देशहित में काम करने के लिए आशीर्वाद दिया। सांसद कालीचरण मुंडा बिरसा ओड़ा गए, जहां कोरोन पाहन ने पूजा-पाठ कराया। बाद में सांसद ने बिरसा कॉम्प्लेक्स जाकर…

Read More

खूंटी। ओकड़ा गांव में गुरुवार को पंचायत स्तरीय शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गर्मियों की छुटियों के दौरान बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए शिक्षा विभाग और सिनी टाटा ट्रस्टस के सयुंक्त प्रयास से किया जा रहा है। इसकी शुरुआत जिला अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सेकरे गांव से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न गांवों और विद्यालयों के पोषक क्षेत्रों में किया जा रहा है। कार्यक्रम में अभिभावक और बच्चें बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ एफएलएन से सम्बंधित गतिविधियों तिल्ली और बंडल…

Read More

गिरिडीह। धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह के जमुआ के चरघरा पंचायत के मुखिया महावीर रविदास को एक महिला लाभुक से आठ हजार रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। धनबाद एसीबी के डीएसपी और जवानों ने मुखिया महावीर को जब्त नगद राशि के साथ गिरफ्तार कर धनबाद ले गई। कारवाई के बाद जमुआ बाजार में भी कुछ पल के लिए अफरा तफ़रा मची। लेकिन कुछ देर में ही मामला स्पष्ट हो गया की आरोपी मुखिया को एसीबी की टीम ने घुस लेते रंगेहाथ दबोचा है। बताया जाता है कि जमुआ के चरघरा पंचायत के खारखो गांव की महिला…

Read More