Author: admin

पलामू। छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन निवासी व्यवसायी संतोष साहू की गोली लगने के 22 दिनों बाद रिम्स में मौत हो जाने से आक्रोशित व्यवसायियों एवं महिलाओं ने शुक्रवार को छतरपुर में आक्रोश मार्च निकाला । इस दौरान करीब एक घंटे तक थाना घेरकर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने एसडीपीओ नौशाद आलम से मुलाकात की। एसडीपीओ और थाना प्रभारी संजय रंजन के आश्वासन के बाद लोगों ने जपला मोड़ से जाम हटाया। आक्रोश मार्च छत्तरपुर के जपला चौक से होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक निकाला गया। लोग हाथों में तख्तियां लेकर, काला पट्टी बांध कर आन्दोलन में…

Read More

खूंटी। बाल संरक्षण पदाधिकार अल्ताफ अंसारी और उनकी पांच सदस्यी टीम के प्रयास से एक नाबालिग किशोरी बाल विवाह क शिकार होने से बच गई। जानकारी के अनुसार जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को सूचना मिली कि तोरपा थाना क्षेत्र के सुंदारी गांव में किशोर लड़की की शादी होनेवाली है। बाल संरक्षण पदाधिकारी ने इसकी लिखित सूचना अनुमंडल दंडाधिकारी को दी और टीम गठित करने का अनुरोध किया। अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि किशोर लड़की की उम्र 16 वर्ष है। बालिका की शादी की बात कामडारा, गुमला में चल रही…

Read More

रांची। रांची जिला प्रशासन ने 214 आर्म्स लाइसेंस को रद्द कर दिया है। रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने एसएसपी रांची की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए शस्त्र लाइसेंसधारियों के लाइसेंस रद्द किये हैं। इन लाइसेंसधारियों ने बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी न तो हथियार जमा किये, न छूट के लिए आवेदन जमा किया था।

Read More

बेतिया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वर्तमान सांसद व एनडीए प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल ने आज नौतन विधानसभा के सनसरैया, खड्डा, दक्षिणी तेलुआ, डाबड़ीया, गहीरी आदि पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की तथा जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक चंपारण को विकास से महरूम बनने वाले लोग एक बार फिर से लोगों को बरगलाने में जुटे हुए हैं। विपक्षी ताकतों द्वारा झूठ बोल कर लोगों को आरक्षण आदि के नाम पर डराने की कोशिश की जा रही है लेकिन चंपारण के लोग जानते हैं कि इन विपक्षियों का एकमात्र उद्देश्य सत्ता…

Read More

सहरसा। पिछले 10 से 15 दिनों तक गर्मी से थोडी राहत के बाद एकबार फिर से मौसम का मिजाज काफी गर्म हो चला है। सुबह होते ही गर्मी के तेज होने से लोगों का घरों से निकलना कठिन हो रहा है।वहीं गर्मी की छुट्टी के बाद एक बार फिर से सभी तरह के सरकारी विद्यालयों को खोल दिया गया है, जिससे इस भीषण गर्मी में विद्यालय जाने को मजबूर हैं। हालांकि विद्यालय को सुबह में संचालित करने का निर्देश दिया गया है लेकिन विद्यालय में छुट्टी बीच दोपहर में होगी। जिससे बच्चों की परेशानी कम नहीं होगी। जबकि रोजमर्रा की…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका चाबहार बंदरगाह के महत्व को समझता है और जहां तक इस क्षेत्र का सवाल है, विशेष रूप से इस क्षेत्र में भूमि से घिरे देशों के लिए इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि 13 मई को हमने चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिए दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। हमारे मंत्री वहां थे। यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हम चाबहार को साकार करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता के रूप में देखते हैं। हम…

Read More

-लिट्टीपाड़ा में चुनावी जनसभा पाकुड़। कल्पना सोरेन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा के कारियोडीह मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर हेमंत सोरेन के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनायीं। साथ ही 1 जून को लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी विजय हांसदा को तीर-धनुष पर वोट देने की लोगों से अपील की। कल्पना ने कहा कि कोरोना काल में हेमंत सोरेन ने झारखंड से बाहर गये लोगों को हवाई जहाज से मंगाने का काम किया, लोगों को घर तक खाना-पीना तक की व्यवस्था की। यहां के लोगों को रोजगार देने की दिशा में काम किया। लोगों को पेंशन योजना से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

Read More

रांची। भाजपा नेता रमेश सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इसके लिए बजाप्ते महादेव मंडा में मंच लगाया गया था। अमित शाह को पगड़ी और भगवान राम का मोमेंटो दिया गया। इसे अमित शाह ने इसे माथे से लगाया। यहां के स्वागत की तैयारी को देखकर अमित शाह काफी गदगद नजर आये। मराठी वेषभूषा में छह क्षत्रानियों ने स्वागत किया। महादेव मंडा में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, भगवान श्री राम का कट आउट लगा हुआ था। रमेश सिंह ने कहा कि पहले पीएम नरेंद्र मोदी अब अमित शाह के रोड शो से 14 सीटों पर जीत…

Read More

बोकारो। बेरमो क्षेत्र के फुसरो के मेन बाजार स्थित भीड़-भाड़ वाले इलाके में शुक्रवार को एक ज्वेलरी दुकान में बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। घटना में दुकान का शीशा चकनाचूर हो गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार बेरमो के फुसरो बाजार स्थित मोती अलंकार ज्वेलर्स की दुकान पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे दुकान का शीशा चकनाचूर हो गया। घटनास्थल से बेरमो पुलिस स्टेशन की चौकी महज कुछ मीटर पर ही है। सीसीटीवी में फायरिंग की घटना कैद हो गई है। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने दुकान…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। उन्होंने नई दिल्ली से लक्ष्मी नगर तक की अपनी यात्रा के दौरान सीए, सीएस, सीएमए और सीयूईटी छात्रों के साथ बातचीत की। वित्त मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छात्रों के साथ बातचीत के दौरान करियर के अवसरों के बारे में चर्चा की। वित्त मंत्री ने उन्हें कड़ी मेहनत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया। सीतारमण ने छात्रों के साथ बाचतीत के दौरान कहा…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपित कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी तापस घोष ने शुक्रवार को जमानत याचिका दायर की है। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट में उनके अधिवक्ता ने जमानत याचिका दायर की। जमानत याचिका पर 21 मई को सुनवाई होगी। मामले में नौ मई को कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी तापस घोष, संजीत कुमार और हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। ये तीनों आरोपित अभी ईडी के रिमांड पर हैं। इनसे ईडी पूछताछ कर रही…

Read More