अररिया। जिले की भरगामा थाना पुलिस ने एक देशी कट्टा और तीन कारतूस के साथ सद्दाम नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है।भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने थाना क्षेत्र के अकरथापा के रहने वाले हसीब के पुत्र सद्दाम को वीरनगर विशहरिया से हथियार के साथ रंगेहाथ बुधवार को गिरफ्तार किया। भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी अमित रंजन के निर्देश पर वाहन चेकिंग के साथ संदिग्धों की जांच की जा रही है।इसी क्रम में सद्दाम को हथियार एक साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार सद्दाम के खिलाफ भरगामा थाना में चार संगीन आपराधिक मामले…
Author: admin
रांची। पूर्व सांसद रामटहाल चौधरी हाल के दिनों में कांग्रेस में इस उम्मीद के साथ शामिल हुए थे कि उन्हें पार्टी रांची लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनायेगी। लेकिन इंडी गठबंधन ने रांची लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के मंसूबे पर पानी फिर गया है और अब पूर्व सांसद यह कह रहे हैं कि कांग्रेस में रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की शर्त पर शामिल हुआ था। कांग्रेस जीती हुई सीट को हार गयी है। े राज्य में इंडी गठबंधन चुनाव हारने के…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे में आद्रा-खड़गपुर रेलखंड के पियारडोबा स्टेशन पर चलने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। कुछ का आंशिक सपामन भी किया गया है। ट्रेन नंबर 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस, बोकारो-चंद्रपुरा-महुदा-भोजूडीह-आद्रा-बांकुड़ा की बजाय कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटा-खड़गपुर होकर 28 और 29 अप्रैल व ट्रेन नंबर 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस वापसी में खड़गपुर-टाटा-चांडिल- पुरुलिया-कोटशिला होकर चलेगी। वहीं दूसरी ओर गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस बांकुड़ा तक ही चलेगी। फिर वहीं से वापस गोमो आ जाएगी। ट्रेन नंबर 18024 गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस 26, 27, 28, 29 अप्रैल और ट्रेन नंबर 18023 खड़गपुर-गोमो एक्सप्रेस, बांकुड़ा से ही पांच दिन वापस गोमो के लिए…
वाशिंगटन। यूक्रेन ने अमेरिका से मिली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का पहली बार इस्तेमाल करते हुए रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया है। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह क्रीमिया में एक रूसी सैन्य हवाई क्षेत्र और एक अन्य कब्जे वाले क्षेत्र में रूसी सेना पर बमबारी की गई। अमेरिका ने गत अक्टूबर में दोगुनी मारक क्षमता वाली मिसाइल यूक्रेन को उपलब्ध कराई थी। इन मिसाइल से 300 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्य पर निशाना साधा जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन…
मॉस्को। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बुधवार को रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पेत्रुशेव से द्विपक्षीय सहयोग पर जारी प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। डोभाल की यह इस माह पेत्रुशेव से दूसरी बार मुलाकात है। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की 12वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के मौके पर पेत्रुशेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पोस्ट में कहा गया है, ‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और…
कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र ब्रो में पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम की अवेध खेती को नष्ट करने में सफलता हासिल की है। नशे की खेती करने का मामला गत दिवस उस दौरान सामने आया जब पुलिस इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस शिलावटी के समीप पहुंची तो खेतों में अफीम की खेती की हुई पाई गई। पुलिस ने अफीम की अवैध खेती को नष्ट करके कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने मौका से 60 हजार 590 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में…
नई दिल्ली। शुरुआती कारोबार में गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने शानदार रिकवरी की है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से शेयर बाजार रिकवरी करके हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, सन फार्मास्युटिकल्स,…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद सपाट स्तर पर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार ने भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ कारोबार का अंत किया। एशियाई बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। टेक कंपनियों के कमजोर नतीजों की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। हालांकि कारोबार के अंत में खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड 89 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के अंदर हार का डर समा गया है। इसके लिए अखिलेश यादव बार बार अपने उम्मीदवार बदल रहे हैं। लखनऊ में अपने आवास से उन्नाव निकलते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव कितने भी टिकट बदल लें, भाजपा के प्रत्याशियों की जीत होनी सुनिश्चित है। कन्नौज, मैनपुरी सहित उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलेगा और भाजपा प्रत्याशी विजयी होगें। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को इस…
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की ‘रामायण’ जल्द आ रही है। इसलिए अब वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के लिए रणबीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत दिख भी रही है। फिलहाल उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शाता है। रणबीर फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और उनके फिजिकल ट्रेनर ने उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस फोटो में रणबीर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। रणबीर के फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर की तीन तस्वीरें…