Author: admin

अभिनेता सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने के आरोप में दो लोगों को मुंबई पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर सलमान को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में राखी सावंत ने एक इमोशनल वीडियो शेयर करके सलमान खान की सुरक्षा की मांग की है। इस वीडियो में राखी सावंत ने कहा, “बिश्नोई ग्रुप मैं आपके सामने हाथ जोड़ती हूं। मेरे भाई के साथ ऐसा मत करो, प्लीज मैं आप सभी से हाथ जोड़कर विनती करती हूं। वह सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनकी वजह से कई लोगों के घर चलते हैं।…

Read More

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर रविवार सुबह गोलीबारी की घटना ने सभी को चौंका दिया। इस मामले में सलमान खान और उनका परिवार सदमे में है। वहीं सलमान, सोहेल, अरबाज तीनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब देर रात अरबाज खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। घटना को लेकर सलीम खान और परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है। अरबाज ने लिखा हैकि, ‘सलीम खान पारिवारिक आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो अज्ञात बाइकसवार ने गोलीबारी की घटना बेहद परेशान करने वाली है।…

Read More

अभिनेता सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को तड़के गोलीबारी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपितों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। भुज पुलिस ने इस संबंध में एक वीडियो भी शेयर किया है। एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में क्राइम ब्रांच के अधिकारी दो आरोपितों को गिरफ्तार करते दिख रहे हैं। अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया है। इसका एक वीडियो भुज पुलिस ने शेयर किया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि…

Read More

अररिया। एसएसबी 52वीं बटालियन के मजरख कैंप के जवानों ने बीती रात भारत-नेपाल पीलर संख्या 164 के पास नाका के दौरान चार किलों गांजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। एसएसबी ने जब्ती सूची बनाकर गांजा के साथ दोनों युवकों को सिकटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में सिकटी पुलिस ने कैंप के सहायक कमांडेंट चिराग कुमार के आवेदन पर सिकटी थाना में कांड संख्या 61/24 दर्ज कर एक तस्कर के नाबालिग होने के कारण बालक सुधार गृह किशनगंज भेज दिया गया। जबकि दूसरे तस्कर को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार…

Read More

भागलपुर। जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोला स्थित लीची पट्टी मैदान में बेखौफ बदमाशों ने कपड़ा व्यवसाई की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना बीते देर रात की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोस के ही एक युवक ने देर रात उसे फोन कर अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया था। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी परिजन को स्थानीय लोगों ने दिया कि भाई की गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई मोहम्मद शाहबाज ने…

Read More

-मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया दुख नई दिल्ली। ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार रात को हुए एक बस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जाजपुर जिले के बाराबती स्ट्रीट इलाके में यात्री बस दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं मृतकों की अमर आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं…

Read More

गोड्डा। गोड्डा जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिला टुडू के हाथों यह प्रशस्ति पत्र अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी संतोष सिंह ने प्राप्त किया। फाउंडेशन ने जिले के 8 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बसंतराय में ज्ञानोदय कार्यक्रम के लिए संसाधन उपलब्ध कराए हैं। इन संसाधनों के माध्यम से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में काफी मदद मिल रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन ने 6 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु में होंगे। वह तमिलनाडु के तीन शहरों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो करेंगे। भाजपा ने उनके आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल में साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, अध्यक्ष जेपी नड्डा सबसे पहले सुबह 10ः30 बजे रामानाथपुरम के पिलाराम में कृष्णा थियेटर से गांधी प्रतिमा तक रोड शो निकालेंगे। दोपहर एक बजे वो तेनकासी में होंगे। यह अजहर नगर से ओल्ड बस स्टैंड तक निकाले जाने वाले भाजपा के रोड शो की अगुवाई करेंगे। आखिर में…

Read More

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने हवाई फायरिंग करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गुजरात के भुज इलाके से सोमवार देररात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में की गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को मंगलवार सुबह मुंबई ले आई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सलमान खान के आवास के सामने रविवार को तड़के फायरिंग कर दो लोग फरार हो गए थे। इनकी तलाश के लिए मुंबई पुलिस ने 15 से टीमों…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री एनोस एक्का की झारखंड पार्टी ने मंगलवार को खूंटी लोकसभा सीट से अपर्णा हंस को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। रांची में प्रेंस कांफ्रेंस कर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने नाम का एलान किया। एनोस ने बताया कि खूंटी लोकसभा सीट से अपर्णा हंस पार्टी की प्रत्याशी होंगी। अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पार्टी ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन टिकट देने के समय भूल जाती है। लेकिन झारखंड पार्टी ने मुंडा समाज की आदिवासी…

Read More

पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर मंगलवार को विषण सड़क हादसा हुआ।इस सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पटना के न्यू बायपास स्थित राम लखन पथ एनएच- 30 पर यात्री लेकर जाती एक ऑटो अनियंत्रित होकर मेट्रो का काम कर रही हाइड्रा क्रेन से टकरा गयी। ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों…

Read More