Author: admin

पूर्वी चंपारण। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खटोलवा गांव में आयोजित महायज्ञ मेले में झूला टूटने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी एक सहेली गंभीर रूप से घायल है।बताया जा रहा है कि मृत युवती की नवंबर में शादी होने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लड़कियां मेले में रेल के डिब्बे की तरह बने ड्रैगन झूले पर चढ़ी थी, जिसकी एक बोगी अचानक टूटकर नीचे गिर गयी और युवती के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतका गणवंद्री गांव के अजय सिंह की 19 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी है,जबकि…

Read More

पर्सनल कंप्यूटर के जनक और माइक्रोसॉफ्ट के प्रेरणास्रोत रहे हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का 68 वर्ष की आयु में 1 अप्रैल 2010 को निधन हो गया। वे एक अमेरिकी इंजीनियर, उद्यमी और मेडिकल डॉक्टर थे। उन्होंने 1974 में पहले व्यावसायिक रूप से सफल पर्सनल कंप्यूटर का आविष्कार किया था। रॉबर्ट्स का जन्म 13 सितंबर, 1941 को मियामी, फ्लोरिडा में हुआ। रॉबर्ट्स को बचपन से ही इलेक्ट्रॉनिक्स में रुचि थी और उन्होंने हाई स्कूल में रहते हुए एक छोटा रिले-आधारित कंप्यूटर बनाया। उन्होंने मॉडल रॉकेटरी के शौकीनों को इलेक्ट्रॉनिक्स किट बेचने के लिए 1970 में माइक्रो इंस्ट्रूमेंटेशन एंड टेलीमेट्री सिस्टम्स (एमआईटीएस) की…

Read More

कानपुर। नौकरी एवं पचास हजार रुपये का लालच देकर मतान्तरण करने के लिए दो बसों में जा रहे लोगों को नवाबगंज थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान रोक लिया। धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के मुख्य आरोपित समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज महेश कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग कानपुर के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को धन की लालच एवं नौकरी दिलाने के नाम पर शहर में धर्म…

Read More

जौनपुर। गोरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत शनिवार की रात 12 बजे आजमगढ़-जौनपुर राजमार्ग पर चोरसंड गांव स्थित लकी ढाबा पर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। गोलीबारी में 24 वर्षीय शहजाद की मौत हो गई। शहजाद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी अनवर अहमद का पुत्र और ढाबा संचालक था। आनन-फानन में ढाबे पर कार्यरत लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ढाबा संचालक को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है। इस मामले में रविवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक…

Read More

बाल्टीमोर। अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में विशालकाय कार्गो शिप की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त फ्रांसिस स्कॉट पुल का मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। विशेषज्ञ दल मैरीलैंड की पटाप्सको नदी से ब्रिज के क्षतिग्रस्त स्टील और कंक्रीट के मलबे को हटाने का काम कर रहा है। उन चार श्रमिकों को भी तलाशने का प्रयास किया जा रहा है जो घटना के बाद से लापता हैं और जिन्हें मृत मान लिया गया है। बाल्टीमोर बंदरगाह को दोबारा खोलने की दिशा में यह पहला कदम है। उल्लेखनीय है कि 25 मार्च की देर रात एक विशालकाय मालवाहक जहाज…

Read More

नरसिंहपुर/जबलपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुकी, एकदम तेज चिंगारी आग में तब्दील हो गई। रेल के एक कोच में यह घटना घटी, जिसे तत्काल समय रहते काबू कर लिया गया। घटना इटारसी से जबलपुर जाते समय हुई है। फिलहाल तक घटना में जनहानि की जानकारी नहीं है। इस संबंध में अभी प्रारंभिक जानकारी मिली है। सूत्रों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-5 कोच में विद्युतीय गतिरोध से (इलेक्ट्रिक शॉर्ट) के चलते यह आग भड़की थी, जिसे समय रहते तत्काल काबू में कर लिया गया। आग निकलते ही सभी यात्री ट्रेन…

Read More

भोपाल/धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के चल रहे सर्वे का रविवार को 10वां दिन है। सुबह छह बजे एएसआई की 25 सदस्यीय टीम मजदूरों के साथ वाग्देवी मंदिर परिसर यानी कि भोजशाला पहुंची। सबसे पहले टीम के सदस्यों ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यहां भोजशाला समेत आसपास के 50 मीटर दायरे तक पूरे क्षेत्र का मेजरमेंट करने के साथ ही कुछ स्थानों को चिन्हित किया और उसके तत्काल बाद अपना सर्वे कार्य शुरू किया है। एएसआई की टीम आज बाबा कमाल की दरगाह के आसपास भी…

Read More

नई दिल्ली। भारत की ओर से कच्चतीवु द्वीप श्रीलंका को दिए जाने का मुद्दे ने लोकसभा चुनाव खासकर तमिलनाडु की राजनीति को गरमा दिया है। रामेश्वरम और श्रीलंका के बीच मौजूद इस द्वीप को इंदिरा गांधी सरकार ने श्रीलंका को दे दिया था। एक आरटीआई में इसकी जानकारी सामने आने के बाद मुद्दा फिर से सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में एक समाचार साझा कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भरोसे के लायक नहीं है। प्रधानमंत्री ने एक समाचार साझा करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि यह बात आंखें खोलने वाली और…

Read More

गिरिडीह l जिले के बगोदर थाना पुलिस ने रविवार को गोवंश लोड तीन पिकअप वैन को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त वैन में करीब 16 गोवंश लोड थे। पूछताछ में तीनों तस्कर ने बताया कि सारे गोवंश उन्हें पश्चिम बंगाल के किसी कसाई खाना भेजने की तैयारी थी, जहां प्रतिबंधित मांस का कारोबार होता था। लेकिन बंगाल में कहा पहुंचाना था, इसकी जानकारी तीनों पिकअप वैन के चालक को बंगाल की सीमा में प्रवेश करने के बाद दिया जाता। लेकिन इसे पहले ही एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ…

Read More

रांची। रांची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री को एप्पल आई पैड लौटाया। रविवार को आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 20840 नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा करके कोडरमा स्टेशन पर उतरे यात्री अमित अंबस्ट ने रेल मदद पर अपने एप्पल कंपनी के आई पैड मूल्य करीब 27 हजार रुपये के छूट जाने के सम्बंध में शिकायत दर्ज कराया। इसपर त्वरित कारवाई करते हुए आरपीएफ रांची ने आई पैड को ढूंढ निकाला और यात्री को आई पैड सौंपा।

Read More

पलामू। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार सर्च अभियान चलाया रही है। इसी क्रम में झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों को आर्म्स की सप्लाई करने वाले दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस ने इन दोनों हथियार सप्लायरों को झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एलएमजी समेत कई आधुनिक हथियारों की मैगजीन भी बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार दोनों सप्लायरों से पूछताछ कर रही है। साथ ही कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक, हथियार सप्लायर प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी…

Read More