फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक खेलों में 200 और 400 मीटर मुकाबले में भारत की नुमाइंदगी की। साल 1958 में मिल्खा सिंह ने कटक में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय खेलों में 200 और 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड स्थापित किया और इसी फॉर्मेट में एशियाई खेलों में सोने का तमगा जीता। इसी वर्ष मिल्खा सिंह ने ब्रिटिश एंपायर के कॉमनवेल्थ खेलों में 400 मीटर दौड़ को रिकॉर्ड तोड़ समय में जीतकर सोने का तमगा प्राप्त किया। इस उपलब्धि के चलते मिल्खा सिंह आजाद भारत के पहले सोने का तमगा वाले खिलाड़ी बने। मिल्खा सिंह के बाद…
Author: sonu kumar
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देररात निधन हो गया। वे 91 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। पहली बार मिल्खा सिंह 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। इसके बाद 24 मई को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से हफ्ते भर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन 3 जून को शरीर में ऑक्सीजन का स्तर नीचे आने के कारण उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की शाम…
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और उसके दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजन के करीब तीन साल बाद जल्द ही एक बड़ी राजनीतिक पहल शुरू होने वाली है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले सप्ताह राज्य के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में राजनीतिक गतिरोध के अलावा जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने सम्बंधी विषयों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की उम्मीद है। इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक…
रांची। राज्य सरकार द्वारा सस्पेंड किये गये एडीजीपी अनुराग गुप्ता को झारखंड हाइकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ पीसी एक्ट जोड़े जाने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर 11 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है। अनुराग गुप्ता की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हुई। अदालत ने राज्यसभा चुनाव में अनुराग गुप्ता के खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है और…
रांची। कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फण्ड का उपयोग जनउपयोगी कार्यो में करने का आग्रह किया है। बंधु तिर्की ने अपने पत्र में कहा है जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट नियमावली 2016 क्रमश: झारखंड गजट के असाधारण अंक संख्या 854, दिनांक 07 दिसंबर 2015 एवं अंक संख्या 218 दिनांक 23 मार्च 2016 द्वारा अधिसूचित किया गया है, जिसमें खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास एवं कल्याण हेतु प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पी.एम.के.के.के.वाई) के मार्गदर्शन अनुसार योजनाओं के चयन, वार्षिक योजना का अनुमोदन, परियोजना की स्वीकृति के साथ न्याष कोष से राशि विमुक्ति…
टीवी के मशहूर धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता यानी मुनमुन दत्ता को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। मुनमुन दत्ता के खिलाफ चार राज्यों में दर्ज मामलों में कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए मुनमुन दत्ता द्वारा कथित तौर पर की गई जातिवादी टिप्पणी के बाद देश के कई राज्यों में दर्ज मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। जस्टिस हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने मुनमुन दत्ता के खिलाफ महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष रूप से तैयार छह क्रैश कोर्स प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण केन्द्रों में इस प्रोग्राम की शुरूआत हो गई। प्रोग्राम का उद्देश्य देशभर में एक लाख से अधिक कोविड योद्धाओं को कौशल से लैस करना और उन्हें कुछ नया सिखाना है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट का बटन दबाकर क्रैश कोर्स का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमने देखा कि कोरोना वायरस का बार-बार बदलता स्वरूप चुनौतियां ला सकता…
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह राजधानी गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या धाम में मां कामाख्या का दर्शन करने के लिए पहुंचे ।राजनाथ सिंह ने शक्तिपीठ पहुंचकर मां कामाख्या से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री डॉ, हिमंत बिस्व सरमा भी थे। ज्ञात हो कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लखीमपुर जिले में असम-अरुणाचल सीमा पर किमिन के बिलगढ़ में 12 सड़कों को राष्ट्र को समर्पित करने पहुंचे थे। उन्होंने बिलगढ़ में अरुणाचल की सात सड़कों का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। इस दौरान सीमा सड़क प्राधिकरण (बॉर्डर रोड…
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होने और बाजारों में बिना मास्क पहने लोगों के घूमने के मामलों पर स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। कोर्ट ने कहा कि बाजारों में दुकानदारों और वेंडर को इस मामले में जागरूक करने की जरूरत है। हाई कोर्ट ने एम्स अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से व्हाट्सऐप पर भेजी गई तस्वीरों पर गौर करने के बाद इस मामले…
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी की हार के बाद मतगणना में कथित धांधली को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई आखिरकार टल गई। गुरुवार को ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनावी याचिका लगाई थी, जिसमें शुभेंदु को नामजद करते हुए दावा किया था कि उन्होंने मतदान प्रक्रिया में न केवल धांधली की बल्कि अधिकारियों को भी डराया धमकाया। शुक्रवार को न्यायमूर्ति कौशिक चंद्र की अदालत में वर्चुअल जरिए से इसकी सुनवाई होनी थी लेकिन अब इसे गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया है। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे न्यायमूर्ति कौशिक चंद्र की…
झारखंड में कोरोना के नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 443मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ 146 नए केस मिले हैं। वैसे इस बीच राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में रांची से एक और बोकारो से दो मरीज शामिल हैं। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 11, बोकारो से नौ, चतरा से छह, देवघर से सात, धनबाद से 19 और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 14 नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से चार, गिरिडीह से सात, गोड्डा…