Author: sonu kumar

कोलकाता स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के पास शनिवार की रात 51 क्रूड बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भाजपा कार्यालय से कुछ ही दूर खिदिरपुर के पास सड़क किनारे से एक बोरे में रखे गए इन बमों को बरामद किया। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा गया है। फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि ये बम कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी सेक्शन ने बरामद किये हैं। यहां खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई थी। ये जगह हेस्टिंग्स क्रॉसिंग इलाके में आती है।…

Read More

टेलीविजन क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस पोस्ट में एकता कपूर ने टेलीविजन अभिनेता व दोस्त पर्ल वी को सपोर्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि कुछ लोग मीटू मूवमेंट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। एकता ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पर्ल वी पुरी की एक तस्वीर शेयर की है और अपनी पोस्ट में लिखा-‘क्‍या मैं बच्‍ची के शोषण करने वाले या किसी तरह के किसी ऐसे शख्‍स को सपॉर्ट करूंगी? लेकिन बीती रात से अब तक जो…

Read More

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चीन (China) के लैब से लीक होने की बात सबसे पहले कहने वाली चीनी महामारी रोग विशेषज्ञ (वायरोलॉजिस्ट) ने कहा है कि अमेरिका के शीर्ष कोरोना वायरस सलाहकार एंथनी फाउची के ईमेल से उसके दावों की पुष्टि होती है. दरअसल चीन की वायरोलॉजिस्ट लगातार ये दोहराती रही हैं कि कोरोना वायरस चीन के लैब से निकला है. दरअसल कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अमेरिका में फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन के तहत इस हफ्ते मीडिया को डॉ. फाउची के ईमेल बड़ी संख्या में जारी किए गए हैं. पिछले साल अप्रैल में भेजे एक मेल में एक हेल्थ…

Read More

जिले के चौहटन क्षेत्र स्थित धनाऊ इलाके के एक खेत में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से शनिवार को हडक़ंप मच गया। गुब्बारे पर उर्दू और अंग्रेजी में पीआईए लिखा है। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लिया। जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी देने के बाद अब एजेन्सिया गुब्बारे की सच्चाई जानने में जुट गई है।   चौहटन क्षेत्र के धनाऊ इलाके में लोगों को आज करीब 11 बजे खेत में गुब्बारा होने की सूचना मिली। इसके बाद चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है…

Read More

 मुंबई नगर निगम ने शनिवार शाम को नई नियमावली जारी करते हुए शहर में सोमवार से लॉकडाउन में आंशिक छूट दी है। इससे सुबह 7 बजे से शाम तक सभी दुकानें खुली रहेंगी। इस अवधि के दौरान मुंबई के सभी दफ्तरों में 50 फीसदी उपस्थिति की शर्त पर कामकाज को अनुमति दी गई है। नई नियमावली में मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवा में अत्यावश्यक सेवा के अतिरिक्त किसी को भी अनुमति नहीं दी गई। साथ ही मुंबई में मॉल और शापिंग सेंटर भी नहीं खुलेंगे। मुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल चहल ने शनिवार शाम लॉकडाउन के संदर्भ में नई…

Read More

 ब्‍लैक फंगस रोगियों के इलाज में इसावुकोनाजोल व पोसकोनाजोल दवाओं को एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने कारगर पाया है। डॉक्टरों के मुहर लगाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इन दवाओं की उपलब्धता के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के समुचित इलाज के लिए सभी प्रबन्ध प्रदेश में किए गए हैं। बीमारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने तेजी से कदम आगे बढ़ाते हुए विशेष डॉक्‍टरों की टीम जमीनी स्‍तर पर ब्लैक फंगस को नियंत्रित कर रही है। बता दें कि प्रदेश में ब्‍लैक फंगस रोगियों की पहचान,…

Read More

नीति आयोग ने अपनी वर्ष 2020-21 की रिपोर्ट जारी की है। नीति आयोग के एसडीजी इंडिया सूचकांक 2020-21 में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने में झारखंड पुलिस देशभर में 21वें पायदान पर है। इस मामले झारखंड पुलिस को 70 अंक मिले हैं जबकि बेहतर क़ानून व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने 86 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके अलावा गुजरात को दूसरा और मिजोरम को तीसरा स्थान मिला है। झारखंड में 2020-21 में अपराध की स्थिति एक लाख जनसंख्या पर 4.3 फीसदी हत्या, बच्चे के खिलाफ अपराध प्रति एक लाख जनसंख्या पर 12.7 फीसदी, मानव तस्करी 10…

Read More

देश में कोरोना की दूसरी लहर मे 646 डॉक्टरों की मौत हो गई। शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा 109 डॉक्टरों की मौत दिल्ली में हुई है। बिहार में 97 डॉक्टरों की मौत हुई है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में 79, राजस्थान में 43, महाराष्ट्र में 23, कर्नाटक में 9 डॉक्टरों की मौत दर्ज हुई है। आईएमए के मुताबिक कोरोना की पहली लहर में 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी।

Read More

रूस से 10 साल की लीज पर ली गई पनडुब्बी आईएनएस चक्र शुक्रवार को वापस चली गई। दरअसल, भारत ने ​लीज अवधि को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। आईएनएस चक्र भारतीय नौसेना के पास इकलौती ऐसी पनडुब्बी थी, जो परमाणु हमला करने की क्षमता से लैस थी। अब भारत को चार साल बगैर परमाणु पनडुब्बी के गुजारने पड़ेंगे, क्योंकि रूस से 2025 में 10 साल के लिए परमाणु क्षमता से लैस दूसरी पनडुब्बी मिलेगी।   भारत ने 2012 में लगभग 1 बिलियन डॉलर की लागत से परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बी आईएनएस चक्र को 10 वर्षों की अवधि के लिए पट्टे…

Read More

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर में आम का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम लोगों ने पौधरोपण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें आने…

Read More

बिजनेस डेस्कः प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने विजय माल्या की 5,600 करोड़ की संपत्ति को बैंकों को सौंपने का आदेश दिया है, जो अब तक प्रवर्तन निदेशालय के पास थी। कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब नेशनल बैंक के एमडी मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि अब पहले प्रमुख बैंक इस संपत्ति को बेचेंगे। उन्होंने बताया कि विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर में पीएनबी का ज्यादा कर्ज नहीं है लेकिन एक बार प्रमुख बैंकों की जब्ती के बाद पीएनबी को उसका हिस्सा मिल जाएगा।…

Read More