Author: sonu kumar

 ​​​​केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री ​​अनुराग ठाकुर ​को प्रोन्नत करके ​​टेरिटोरियल आर्मी में कैप्टन बनाया गया है​​।​ वह जुलाई​, 2016​ में लेफ्टिनेंट के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए थे​​​​। अनुराग ठाकुर केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के पहले ऐसे (वर्तमान सरकार में सांसद) राज्यमंत्री हैं जिन्हें रेगुलर कमिशंड ऑफिसर के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी का कैप्टन बनाया गया है​​।​ अनुराग ठाकुर 2016 के जुलाई में लेफ्टिनेंट के तौर पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए थे​​​​।​ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इस उपलब्धि के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है​​​​। उन्होंने बताया कि ​वह ​प्रादेशिक सेना​ ​से 2016 से…

Read More

फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘तूफान’ लम्बे समय से चर्चा में हैं। यह एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में फरहान के साथ परेश रावल और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।  इस फिल्म में फरहान मुक्केबाज का किरदार निभा रहे हैं। बुधवार को फिल्म के नए पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। इसी साल 21 मई को इस फिल्म का अमेज़न प्राइम वीडियो पर वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इसकी जानकारी खुद फरहान अख्तर ने फिल्म के नए पोस्टर को सोशल…

Read More

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। अपने इस ट्वीट में कंगना ने देश की राजनीतिक पार्टी भाजपा की छवि और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। कंगना ने अपने इस ट्वीट में लिखा-‘”देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि बीजेपी अब एक राजनैतिक पार्टी नहीं रही है, बल्कि एक पंथ बन चुकी है। वहीं, नरेंद्र मोदी भी एक नेता नहीं रहे, बल्कि एक उत्साह हैं…!” सोशल मीडिया पर कंगना का यह ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है। कंगना रनौत बॉलीवुड…

Read More

रोहित शेट्टी निर्देशित कॉप ड्रामा फिल्म ‘सूर्यवंशी’ काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री  कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी साल 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को एक नई तारीख पर रिलीज किया जायेगा।फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर यानी 14 मार्च को किया जायेगा। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी किस्त है। इसके पहले रोहित शेट्टी ने कॉप…

Read More

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। कृषि कानूनों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया। 88 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत के लिए 45 वोटों की जरूरत थी।    सदन में चर्चा से पहले भाजपा, कांग्रेस व जजपा ने व्हिप जारी कर सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पांच मार्च को सत्र की शुरुआत के समय कृषि कानून…

Read More

पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में जीत का भरोसा जताया। तकरीबन एक वर्ष बाद हुई संसदीय दल की बैठक  में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से कोरोना टीकाकरण से लोगों को जोड़ने और टीकाकरण की व्यवस्था कराने की सलाह दी।   संसद भवन परिसर में बुधवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई । कोरोना महामारी के कारण तकरीबन एक वर्ष बाद इस बैठक का आयोजन हुआ। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडू, केरल और पुडुचेरी…

Read More

कांग्रेस पार्टी से एक के बाद एक नेताओं के छोड़ने का सिलसिला रुक नहीं रहा। इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की घोषणा के साथ दिए बयान में उन्होंने कहा कि वह पार्टी की केरल इकाई में चल रही गुटबाजी से नाराज हैं। चाको ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पीसी चाको के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा, “मैं पिछले कई दिनों से इस फैसले पर विचार-विमर्श कर रहा था।…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक बैठक दल की बैठक में आज उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत के नाम का चयन हुआ है। कुछ ही देर में राज्य भवन पार्टी के 10 नेताओं का दल मिलने जायेगा। आज चार बजे शपथ ग्रहण ग्रहण आयोजित होगा। इस मौके पर तीरथ ने कहा कि विश्वास पर खरा उतरूंगा। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक दल की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। इस मौके पर केंद्रीय पर्येवक्षक…

Read More

नौसेना के 14वें प्रमुख रहे एडमिरल विजई सिंह शेखावत ने बुधवार सुबह मुंबई में स्वदेशी स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस करंज को औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया।युद्धपोत निर्माता मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने परियोजना पी-75 के तहत इस तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी का निर्माण किया है। इस परियोजना की दो स्कॉर्पीन पनडुब्बियां कलवरी और खंडेरी पहले ही नौसेना में शामिल हो चुकी हैं। 2022 तक तीन अन्य पनडुब्बियां भी नौसेना को सौंप दी जाएंगी। आईएनएस करंज में सतह और पानी के अंदर से टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटी-शिप मिसाइल दागने की क्षमता है। यह सटीक निशाना लगाकर दुश्मन की हालत खराब कर सकती है। सारे समुद्री परीक्षण पूरे होने के बाद पिछले माह 15 फरवरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स…

Read More

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर विपक्षी पार्टियों के हंगामे की वजह से राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। संसद के दोनों सदनों को कल तक के लिए स्थगित करने से पहले भी दो बार कार्यवाही प्रभावित हुई। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत पूर्व की भांति सामान्य समय (11 बजे) हुई। हालांकि शुरुआत से ही दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में विपक्षी पार्टियों के नेता पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विषय पर चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान  राज्यसभा…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सनाओं की प्रशंसा की है। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर उन्होंने भारतीय सेना को 2 प्वाइंट 5 फ्रंट पर युद्ध के लिए सक्षम बताया है। ट्वीट में 2.5 फ्रंट के जिक्र से राहुल गांधी का मतलब चीन और पाकिस्तान से सीमा पर चुनौती के दो मोर्च के साथ आंतरिक स्तर पर आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसे सुरक्षा खतरे से निपटना आधा मोर्चा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि सीमा पर दो तरफ से घुसपैठ का सामना करने के अलावा हमारे जवान नक्सलवाद जैसी आंतरिक सुरक्षा…

Read More