Author: sonu kumar

। म्यांमार में  तख्तापलट के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। अब इस प्रदर्शन में नर्स और बौद्ध भिक्षु भी शामिल हो गए हैं। नई सैन्य सरकार ने इस आंदोलन को कुचलने की धमकी दी है। सैन्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे सड़कों से हट जाएं या बल प्रयोग का सामना करने को तैयार रहें। सेना ने प्रदर्शनकारियों को गोली मारने तक की चेतावनी दे दी है। इसके बावजूद राजधानी नेपीता और यंगून समेत देश के कई हिस्सों में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए कई जगहों पर पानी की तेज बौछारों का प्रयोग किया गया। उधर, दूसरे शहर मांडले के सात कस्‍बों में सुबह 8 बजे…

Read More

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1970 के आसपास सरकार पर बकिंघम पैलेस की संपत्ति को पारदर्शिता कानून से अलग रखने के लिए दबाव डाला था। राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखे दस्तावेजों के हवाले से स्थानीय समाचार पत्र गार्जियन में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। मामले पर बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा है कि दावों में कोई दम नहीं है। संसदीय प्रक्रिया में महारानी की भूमिका औपचारिक है और वह संसदीय संप्रभुता का सम्मान करती हैं। समाचार पत्र के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इस सिलसिले में अपने दिग्गज वकील मैथ्यू फेरर को लामबंदी के लिए नियुक्त किया था। इसके बाद मैथ्यू ने सरकारी उच्चाधिकारियों और सांसदों पर राजमहल को छूट देने वाला विधेयक तैयार करने के लिए दबाव डाला था। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन…

Read More

लाल ग्रह यानि मंगल ग्रह पर एक के बाद एक तीन अंतरिक्ष यान लैंड करने वाले हैं। इनमें सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का अंतरिक्ष यान आज मंगलवार को लैँड करेगा। इसके अगले दिन चीन का यान मंगल पर लैंड करेगा। इसके एक सप्ताह बाद नासा का रोवर कॉस्मिक कैबूज 18 फरवरी को मंगल पर लैंड करेगा। अंतरिक्ष के इन अभियानों का उद्देश्य मंगल पर जीवन की संभावना का पता लगाना है। मंगल की यात्रा करने के प्रयास में संयुक्त अरब अमीरात और चीन नए देश हैं। इनके बहुत सारे अभियान असफल रहे हैं। रूस के सहयोग से वर्ष 2011 में चीन ने पहली बार मंगल पहुंचने की असफल कोशिश की थी। उधर, यूएई के विज्ञानी अपने इस मिशन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यूएई मंगल अभियान के प्रोजेक्ट मैनेजर ओमरान शराफ ने कहा कि हम खुश हैं, पर चिंता के साथ तनाव में हैं। नासा के विज्ञानियों का कहना है कि इस अभियान से मंगल पर जीवन के प्रमाण खोजने के अलावा लाल ग्रह के बारे में कई अहम जानकारी प्राप्त होंगी जिससे 2030 तक…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से टेलीफोन पर पहली बार बात की औऱ उन्हें भारत आने के लिए आंमत्रित किया। इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडन को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर रहने को कहा। दोनों नेताओं ने लंबाई क्षेत्रीय विकास और व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज मैंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से टेलीफोन पर बात की और उन्हें चुनावों में मिली सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।…

Read More

उत्तराखंड के चमोली ज़िले के नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में से ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद राहत कार्य के लिए गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ अलर्ट हो गयी है। यहां से तीन टीमें एयरलिफ्ट की जा रही हैं जबकि एक टीम इससे पहले रवाना हो चुकी हैं। आज सुबह उत्तराखंड के चमोली ज़िले के नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद भारी तबाही की खबरें मिल रही हैं। इसकी सूचना मिलने पर जहां केंद्र सरकार समेत तमाम शासन प्रशासनिक अमला राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय हो गया है…

Read More

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में बांध टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश के सभी सम्बन्धित विभागों व अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा एसडीआरएफ को राहत कार्यों के लिए तत्पर रहने को कहा है। उन्होंने गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक को भी पूर्णतः सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। दरअसल उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी पर पावर प्रोजेक्ट के…

Read More

बिहार कोरोना टीकाकरण के मामले में देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। राज्य ने 76.6 फीसदी कोरोना टीकाकरण के साथ देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार की देर रात जारी आंकड़े के अनुसार निबंधित स्वास्थ्यकर्मियों में 60 फीसदी से अधिक लक्ष्य देश के 13 राज्यों ने प्राप्त किया है। इनमें बिहार 76.6 फीसदी लक्ष्य के साथ सर्वोच्च स्थान पर है। मध्य प्रदेश 76.1 फीसदी टीकाकरण के साथ दूसरे स्थान है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा ने 76.0 प्रतिशत, उत्तराखंड ने 71.5 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया…

Read More

मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हेमेंद्र मेहता को वर्षा शासकीय निवास स्थान पर शिवसेना में शामिल किया। जानकारी के अनुसार हेमेंद्र मेहता बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से हेमेंद्र मेहता भाजपा में नाराज चल रहे थे। शनिवार देर रात हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल हो गए। इस मौके पर पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष मुंबई नगर निगम चुनाव को देखते हुए शिवसेना पार्टी विस्तार पर…

Read More

चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने से राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चमोली से हरिद्वार तक अलर्ट जारी किया गया है। नदियों के आसपास रह रहे लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस प्राकृतिक आपदा में 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। भगीरथी नदी का पानी टिहरी डैम के जरिये रोका गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राज्य के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कंट्रोल रूम से हालात पर नजर रखे हुए हैं। सरकार ने राहत और…

Read More

 प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को शोणितपुर जिला के ढेकियाजुली में दो अस्पतालों की आधारशिला रखी और राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के कार्यक्रम ‘असम माला’ परियोजना लांच की। प्रधानमंत्री का 15 दिनों के अंदर असम का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले शिवसागर जिला में 23 जनवरी को पहुंचे थे। इस मौके पर उपस्थित लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “ढेकियाजुली एक ऐतिहासिक भूमि और वीरता और गौरव का प्रतीक है। 1942 में असम के स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के गौरव के सम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा दिया। मैं उनको श्रद्धा से नमन करता हूं। मेरा दिल असमिया गर्व…

Read More

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत तिब्बत सीमा क्षेत्रान्तर्गत रैनी गांव का ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही की सूचना है। जानकारी मिली है कि इससे धौली गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की आशंका है। हादसे में चमोली-ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। तपोवन बैराज पूरी तरह ध्वस्त होने की सूचना  मिल रही है। नदी के किनारे बसे तमाम इलाकों में अलर्ट जारी कर मुनादी करायी जा रही है। ताजा समाचार मिलने तक कर्णप्रयाग में बाजार खाली कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन व…

Read More