कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। रात भर गहमागहमी का दौर जारी रहा। उधर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत ने पंचायत का आयोजन किया है। प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन के बीच संभावित टकराव टल गया है। प्रशासन ने किसान पंचायत की इजाजत दे दी है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात सुचारू रहे इसके लिए रूट में फेरबदल किया गया है। किसान मैदान में पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। मुख्य मार्गों पर कड़ी…
Author: sonu kumar
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली है और इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही है। इस दौरान करीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती है। हाल में करीना ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना कपूर अपने बेटे तैमूर और दोस्त एवं उनके छोटे से बच्चे के साथ दिखाई दे रही है। तस्वीर में नन्हे तैमूर और करीना की दोस्त का बेटा दोनों बेबी ट्रॉली…
अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविन्द जोशी का शुक्रवार की सुबह मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। कोमल नाहटा ने ट्वीट कर लिखा-‘गुजराती थियेटर के अनुभवी और सम्मानित अभिनेता-निर्देशक अरविंद जोशी का निधन हो गया है।उनके बेटे शरमन जोशी, बेटी मानसी जोशी रॉय और पूरे परिवार के प्रति संवेदना।’ अरविन्द जोशी गुजराती थियेटर का एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने गुजराती के साथ -साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। अरविन्द जोशी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। फिल्म…
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू निर्मित फिल्म ‘मेजर’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म ‘मेजर’ 26/11 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। हिंदी और तेलुगु में बन रही इस फिल्म में अदिवी शेष मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के किरदार में हैं। लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई इस फिल्म की रिलीज डेट अब तय हो गई। फिल्म के निर्माता महेश बाबू ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। महेश बाबू ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा-‘ …
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कोरोना महामारी के दौरान असमय काल कवलित हुए देशवासियों को याद करते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कोरोनो से बचाव के लिए वैक्सीन तैयार होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 6 वर्षों में अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट चिकित्सा शिक्षा में 50 हजार से ज्यादा सीटों की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद आंदोलन खत्म करने का दबाव किसान संगठनों पर बनाया गया। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को भी कोशिश हुई, बावजूद इसके किसान आंदोलन जारी है। इस सबके बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर किसानों का साथ देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी हमारे किसान-मज़दूर पर वार करके भारत को कमज़ोर कर रहे हैं। इसका फ़ायदा सिर्फ़ देश-विरोधी ताक़तों का होगा।” उन्होंने कहा कि किसानों…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते दिनों किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछले दिनों हुआ तिरंगे और गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र दिन का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है, वही संविधान हमें सिखाता है कि कानून और नियम का भी उतनी ही गंभीरता से पालन करना चाहिए। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने अभिभाषण में कृषि और किसानों को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र सरकार…
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की अपील के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से किसान गाजीपुर बॉर्डर वापस लौटने लगे हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी दल-बल के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए और उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं। उन्होंने राकेश टिकैत को भरोसा दिलाया की लोकदल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। शुक्रवार सुबह जयंत चौधरी दलबल के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं, उनके खिलाफ साजिश रचकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि…
गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन के अधिकारी जब भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ पहुंचे तो लगा कि यह इस आंदोलन की आखिरी रात है। गाजियाबाद प्रशासन ने किसान नेताओं को आधी रात तक धरना खत्म करने का अल्टिमेटम दिया था। तमाम प्रदर्शनकारी किसान अपना बोरिया बिस्तर समेटने लगे थे लेकिन राकेश टिकैत के आंसुओं ने माहौल को एकदम से बदल दिया। इसके बाद टिकैत के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों से किसानों के गुट गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे। इसका नतीजा यह हुआ कि शाम तक लगभग खाली…
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद से सरकार और प्रशासन एक्शन मोड में है। दिल्ली सीमा से सटे बॉर्डरों को प्रशासन किसानों से खाली करवाने में जुटा है। आधी रात तक सबसे ज्यादा गरम माहौल गाजीपुर बॉर्डर पर है जहां गाजियाबाद जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी भाकियू के नेता राकेश टिकैत धरनास्थल से हटने को तैयार नहीं हैं। धरना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थानीय लोग भी किसानों के इस प्रदर्शन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस बल के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (आरपीएफ) और भारी संख्या…
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि “तरक्की के समावेशी तूफान” को “अराजकता के साजिशी उफान” से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जब किसी सरकार का “तरक्की का मसौदा”, “वोट का सौदा” ना हो, मोदी सरकार द्वारा “समावेशी विकास” के जरिये समाज के सभी वर्गों को तरक्की का बराबर का हिस्सेदार बनाने के क्रांतिकारी प्रयासों के परिणाम आ रहे हैं। नकवी ने गुरुवार को राज्य वक्फ बोर्डों के अधिकारियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अफ़सोस की बात है कि “आजादी के जश्न” में भी “अराजकता के टशन” में कुछ नकारात्मक…