Author: sonu kumar

देश के कुछ राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने राज्य के सभी डीसी को इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी भेज दी है और तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा है। विभाग से जारी निर्देश  में कहा गया है कि किसी भी पक्षी की अस्वाभाविक मृत्यु होने पर तत्काल इसकी सूचना पशुधन सेवाएं विभाग और अन्य अधिकारियों को दी जाए। पक्षी के बिसरे को जांच के लिए लैब भेजे जाने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय मापिकी (मेट्रोलॉजी) कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने नेशनल एटोनोमिक टाइम स्केल और भारतीय निर्देशक द्रव्य भी देश को समर्पित किया। इसके साथ उन्होंने नेशनल एन्वायरमेंटल स्टैंर्ड लेबोरेटरी का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक देश का गौरव बढ़ाने रहे हैं। नया साल अपने साथ एक और बड़ी उपल्बधि लेकर आया है। भारत के वैज्ञानिकों ने दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाने मे सफलता पाई है। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होने जा रहा…

Read More

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की अनदेखी को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को लगातार निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि भीषण ठंड और बारिश के बीच सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर किसानों की सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते 40 दिनों में किसानों ने जो भी सहा है, वो सरकार की क्रूरता दर्शाने के लिए काफी है, इसके बाद अब कुछ और देखना शेष नहीं। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन पर किसानों की परवाह…

Read More

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभाग आयुक्तों, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दो टूक लहजे में प्रदेश को माफिया मुफ्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य को माफिया मुक्त बनाना है। प्रशासन इस दिशा में और बेहतर ढंग से कार्य करें।असंभव कुछ नहीं है। संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है-असंभव से आगे निकल जाना। प्रदेश को हमें बहुत आगे ले जाना है। परफॉर्म करने वाला अधिकारी ही टिकेगा।   मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 505 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,40,470 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 214 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,49,649 तक पहुंच गई है। सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 2,43,953 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,46,867 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि…

Read More

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री विलासकाका पाटील (83) का सोमवार सुबह 5 बजे सातारा में निधन हो गया। पिछले एक महीने से सातारा के ही अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विलासकाका पाटील ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1967 में जिला परिषद सदस्य के रूप में की थी। 1980 से 2014 तक विलासकाका पाटील लगातार 7 बार कराड विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। पिछले एक महीने से पाटील किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज सातारा में ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था। आज सुबह उनका अस्पताल में निधन हो गया।

Read More

 मुरादनगर के श्मशान घाट गलियारे का लेंटर गिरने से हुए हादसे में सोमवार को पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर सीपी सिंह व सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। गलियारे का निर्माण करने वाला ठेकेदार अजय त्यागी फरार है। एसपी ग्रामीण इराज राजा ने बताया कि निहारिका सिंह, सीपी सिंह और आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठेकेदार अजय त्यागी की तलाश चल रही है। इस मामले में रविवार की देर रात उखरालसी निवासी दीपक ने मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  मुकदमा 304, 337, 338, 42, 409 आईपीसी की धाराओं…

Read More

नए साल में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का तोहफा देने के बाद सरकार अब इसे आम नागरिकों तक पहुंचाने का रोड मैप तैयार कर रही है। इस कड़ी में आज से पूरे देश में वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक समीक्षा बैठक की और एक टीम का गठन किया है। कोविड-19 (Covid-19) टीकाकरण के ड्राई रन से आने वाली चुनौतियों की पहचान करके उसे जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास वास्तविक माहौल में…

Read More

अ​​मेरिका से लीज पर दो सी-गार्जियन ‘अनआर्म्ड’ प्रीडेटर ड्रोन लेने के बाद अब भारतीय नौसेना हिन्द महासागर क्षेत्र में अपनी निगरानी क्षमताओं को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए तत्काल 10 शिपबोर्न ड्रोन खरीदने जा रही है, जिसके लिए उसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। 1300 करोड़ की लागत से यह ड्रोन ग्लोबल टेेंडर के जरिए खरीदे जाएंगे। इसके बाद नौसेना जल्द ही इन्हें निगरानी और टोही गतिविधियों के लिए अपने बड़े युद्धपोतों पर तैनात करेगी।   हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने रक्षा खरीद पॉलिसी-2020 में बदलाव करके तीनों सेनाओं के लिए लीज पर हथियार लेने का प्रावधान किया था।…

Read More

 देश भर में कोरोना वायरस  का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस बीच देश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर ड्राइ-रन किया जा रहा है। इसके तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन  ने खुद दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ड्राई रन का जायजा लिया। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ड्राई रन का जायजा ले रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से वैक्सीन को लेकर सवाल किया गया कि कि कोरोना वैक्सीन जैसे दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगी। इस सवाल स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर शनिवार को देशभर में ड्राई रन चलाया जा रहा है। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में कोरोना टीके को लेकर किए गए पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना के टीके को जल्दी ही अनुमति मिलेगी। इसको लेकर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(डीसीजीआई) को अंतिम निर्णय लेना है। शुक्रवार को इसके लिए गठित विशेष समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन के लिए अपनी अनुशंसा दे दी है। अब फैसला डीसीजीआई को करना है। डॉ. हर्षवर्धन…

Read More