असम-मिजोरम सीमा पर संघर्ष के बाद उपजे तनाव को लेकर केंद्र बहुत गंभीर हो गया है। इन दोनों राज्यों की सीमा पर हुए संघर्ष के बाद से वहां पर बहुत अधिक तनाव है। इसको लेकर केंद्र ने सोमवार को दोनों राज्यों की सरकारों से मिलकर सीमा विवाद को सुलझाने और शांति बहाल करने को कहा है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोनोवाल को भरोसा दिया कि अंतरराज्यीय सीमा पर हालात सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम…
Author: sonu kumar
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार 791 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 75, 97, 064 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 587 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,15,197 तक पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,48,538 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 67,33,329 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 88.63 प्रतिशत हो गया है। 24…
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच सोमवार को रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि अगले माह होने वाले मालाबार-2020 के नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होगा। इसके अलावा इसमें भारत, जापान और अमेरिका शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इस अभ्यास में शामिल होने के लिए तीन साल से अधिक समय बाद अनुरोध किया था। आधिकारिक सूत्र के अनुसार यह अभ्यास नवम्बर के अंत में आयोजित किया जाना है और अभ्यास के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए योजना सम्मेलन को लगभग अक्टूबर के अंत में आयोजित किया जाना है। यह अभ्यास औपचारिक रूप से…
राजकुमार राव और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। दोनों इस फिल्म में दूसरी बार साथ में काम करेंगे। अभिषेक जैन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 30 अक्टूबर को फ्लोर पर जाएगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू होगी। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा फरवरी में की गई थी। फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा अपारशक्ति खुराना, परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी हैं। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण…
जीटीवी के मशहूर धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में इंदु दादी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जरीना रोशन खान का 54 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से टेलीविजन जगत में शोक की लहर है। वहीं ‘कुमकुम भाग्य’ में लीड रोल निभा रहे शब्बीर आहलुवालिया और सृति झा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जरीना रोशन खान के साथ बीते पलों को याद किया हैं। अभिनेता शब्बीर आहलुवालिया ने जरीना रोशन खान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘ये चांद सा रोशन चेहरा।’ शब्बीर और सृति के पोस्ट पर फैंस जरीना रोशन…
निर्देशक अनुराग बसु अपनी आगामी फिल्म ‘लूडो’ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। कोरोना महामारी के कारण कई फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। देश में सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति मिलने के बाद भी कुछ बड़ी फिल्में इस साल ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज होगी। अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ का प्रीमियर 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘लूडो’ का ट्रेलर सोमवार यानी 19 अक्टूबर को रिलीज हो गई। नेटफ्लिक्स ने…
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ इस साल अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर रही है। हिंदी सिनेमा में रोमांस को नया आयाम देने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म इस साल अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर रही है। इसका जश्न भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाएगा। इसके साथ ही इस खास मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्कवॉयर में शाहरुख और काजोल की कांस्य प्रतिमाएं लगेगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श…
अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशत हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के ट्रेलर की तारीफ हो रही है। अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के ट्रेलर को कई बार देखा है और उसको दिलचस्प बताया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के परफॉर्मेंस की सराहना की है। फिल्म का पहला सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ हाल में रिलीज हुआ है। पार्टी सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी से बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर राज्य प्रशासन और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अपने संबोधन की शुरुआत किसानों के मुद्दे से करते हुए नड्डा ने कहा कि दुःख की बात है कि ममता सरकार ने किसान सम्मान निधि को बंगाल में लागू नहीं होने दिया। बंगाल के 76 लाख किसानों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर…
भारतीय सेना ने सोमवार को सुबह लद्दाख के डेमचोक इलाके के पास एक चीनी सैनिक को पकड़ लिया। उसे अपनी कैद में लेने के बाद सेना के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी। भारतीय जांच एजेंसियों ने भी जासूसी के एंगल से जांच की। उसके पास से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की आईडी और कुछ सैन्य दस्तावेज भी मिले हैं। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक के बाद चीनी सैनिक को चीन के सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चुमार-डेमचोक इलाके में आज सुबह भारतीय सैनिकों ने एक चीनी सैनिक को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा। उसे अपनी कैद में लेने के बाद सेना के…
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हज 2021 वैश्विक महामारी की स्थिति में मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स पर निर्भर करेगा। नकवी ने सोमवार को हज-2021 के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हज-2021 जून-जुलाई के महीने में होना है, पर कोरोना आपदा और उसके प्रभाव की संपूर्ण समीक्षा और सऊदी अरब सरकार एवं भारत सरकार के लोगों की सेहत, सुरक्षा के मद्देनजर दिशानिर्देशों को प्राथमिकता देते हुए हज-2021 पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, अन्य भारतीय एजेंसियों द्वारा हज-2021 के लिए आवेदन प्राप्त करने एवं अन्य तैयारियां जल्द शुरू…