Author: sonu kumar

कोरोना काल में चीन की विस्‍तारवादी नीतियों के खिलाफ उसके पड़ोसी देशों ने भी मोर्चा खोल दिया है। भारत के बाद अब दूसरे देशों ने भी हिम्‍मत जुटाते हुए चीन को जवाब देना शुरू कर दिया है। भारत ने इसकी शुरुआत की तो मलेशिया और ताइवान ने भी आगे बढ़ते हुए चीन को सबक सीखाना शुरू कर दिया है। मलेशिया ने पहली बार चीन को साउथ चाइना सी में सबक सिखाया है। वहीं ताइवान ने भी चीन की धमकियों का जवाब देने के लिए युद्ध की तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके पीछे सबसे बड़ी वजह भारत का चीन…

Read More

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को सात महीने बाद गुजरात पहुंचेंगे। वे 17 अक्टूबर तक राज्य में रहेंगे। गुजरात की आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को देखते हुए शाह का यह दौरा महत्वपूर्ण है।   दरअसल, कोरोना संकट के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले सात महीने से गुजरात का दौरा नहीं कर सके थे। शाह आज शाम 4 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे और 17 अक्टूबर तक गुजरात में रहेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर वे राज्य के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें भी कर सकते हैं।   इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री शाह यहां हर नवरात्र में अपने परिवार के…

Read More

कटिहार के अबादपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां आग से झुलसकर तीन बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गयी है. वहीं एक महिला का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि शिवानंद पुर गांव में एक घर में 3 बच्चे और दो महिलाएं सोई हुई थीं. बिजली नहीं रहने की वजह से महिलाएं मोमबत्ती जला कर सो गईं. इसी बीच मोमबत्ती से आग फैल गयी, जिसमें झुलसकर दो बच्ची और एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं दो महिला…

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए कथित गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला जारी है। इस बार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जातिगत भेद को लेकर सरकार की आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि सच्चाई से भागने वालों को हक़ीक़त से रूबरू कराना जरूरी है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि ‘शर्मनाक सच तो यह है कि अनेक भारतीय लोग दलितों, मुस्लिमों और आदिवासियों को इंसान ही नहीं मानते।’ उनके इस ट्वीट पर कई राजनीतिक हस्तियों ने टिप्पणियां…

Read More

 संसद के मानसून सत्र में पिछले महीने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) के सवाल उठाये जाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने 20 हजार करोड़ रुपये के लैंडिंग डॉक प्लेटफार्म परियोजना के लिए एक अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) रद्द कर दिया है, जिसे निजी घरेलू शिपयार्ड के लिए एक झटका के रूप में देखा जा रहा है। सात साल बर्बाद होने के बाद अब लैंडिंग डॉक प्लेटफॉर्म प्रोजेक्ट के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होगी।  लैंडिंग डॉक प्लेटफॉर्म (एलपीडी) परियोजना ​के तहत भारतीय नौसेना के लिए चार ​जहाज बनाये जाने थे।​ इस प्रोजक्ट को सात साल पहले शुरू किया गया था। नवम्बर, 2013 में भारतीय नौसेना ने…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 55 हजार 342 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 71, 75, 881 हो गई है। जबकि 706 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,09,856 तक पहुंच चुकी है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,38,729 कोरोना एक्टिव मरीज हैं।राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 62,27,296 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 86.78 प्रतिशत…

Read More

भारत और चीन के बीच सातवें दौर की सैन्य वार्ता करीब 12 घंटे बाद ‘फिर मिलेंगे’ के वादे के साथ देर रात खत्म हो गई। हालांकि बैठक समाप्त होने के बाद कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन ‘पॉजिटिव नोट’ के साथ वार्ता का अंत होने की बात बताई जा रही है। यह भी तय हुआ है कि जल्द ही फिर एक और सैन्य वार्ता होगी। लगातार सैन्य और कूटनीतिक वार्ताएं होने के बावजूद सीमा पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ठंड से बचने के लिए की गईं तैयारियां बताती हैं कि चीनी सैनिक फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं हैं और इन वार्ताओं के जरिये ‘टाइमपास’ की रणनीति…

Read More

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से सोमवार सुबह शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने त्वरित ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को अपडेट साझा करने वाले पहले सेलिब्रिटी थे। अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह डोंगल के माध्यम से इंटरनेट से जुड़े हैं, ताकि अपने प्रशंसकों से संपर्क कर सकें। उन्होंने सभी से धैर्य रखने और शांत रहने की अपील की है। 78 वर्षीय अभिनेता अमिताभ बच्चन ने…

Read More

अर्जुन कपूर कोरोना से जंग जीतने के बाद सेट पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। अभिनेता ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को बताया कि वो कोरोना से ठीक हो चुके हैं और काम शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। अर्जुन कपूर ने सोमवार को अपने को-स्टार के साथ रिहर्सल करते हुए अपनी अनटाइटल्ड फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में अभिनेता कंवलजीत सिंह भी हैं। अर्जुन के चेहरे…

Read More

अभिनेत्री कंगना रनौत लगभग सात माह बाद हाल ही में काम पर लौटी हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली हैं और अब वापस अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश लौट आई हैं। इसकी जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। कंगना ने घर पहुंचने के बाद हिमालय की सर्दियों की एक झलक शेयर की है। हिमाचल प्रदेश में ठंड शुरू हो चुकी हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा-‘हैदराबाद का मौसम बहुत सुहावना है,…

Read More

चीन से टकराव के बीच लद्दाख सीमा पर तैनात 1000 किमी. की दूरी तक मार करने वाली सबसे खतरनाक मिसाइल ‘निर्भय’ का आखिरी और पांचवां परीक्षण सोमवार को तकनीकी खराबी आ जाने से महज 8 मिनट के अंदर ख़त्म हो गया। इससे पहले परमाणु सक्षम लॉन्ग रेंज सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय के चार परीक्षण किए जा चुके हैं। आज हुए परीक्षण में डीआरडीओ ने निर्भय क्रूज मिसाइल को 8 मिनट के बाद खुद ही मार दिया। कुछ ही महीनों में परीक्षण के अगले दौर के बाद निर्भय मिसाइलों को औपचारिक रूप से सेना में शामिल किया जाएगा। आकाश में मंडराने और पैंतरेबाजी के प्रदर्शन में माहिर यह मिसाइल लंबी दूरी तक परमाणु हथियार ले जाने और सभी मौसम में कई लक्ष्यों के बीच…

Read More