Author: sonu kumar

अयोध्या में छह दिसम्बर, 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी 32 आरोपितों को बरी कर दिया है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती और महंत नृत्य गोपाल दास समेत 49 लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई थी। इनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। फैसला सुनाते हुए जज एसके यादव ने कहा कि सभी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं हैं। फैसले में कहा गया है कि फोटो, वीडियो, फोटोकॉपी में जिस तरह से सबूत दिए गए हैं, उनसे कुछ साबित…

Read More

मुकेश अंबानी की कंपनी रिटेल कंपनी, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटिड (आरआरवीएल) ने तीसरी बड़ी डील की है। प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने बुधवार को रिलायंस रिटेल में 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। इस निवेश के जरिए कंपनी को रिलायंस रिटेल में 0.84 फीसदी हिस्‍सेदारी मिलेगी। इस डील के लिए रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। कोरोना काल में रिलायंस रिलायंस रिटेल में ये तीसरा निवेश है। इस महीने की शुरुआत में दुनिया की दिग्गज टेक इन्वेस्टर कंपनी सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपये निवेश…

Read More

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। वह फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आएंगी। ‘बेल बॉटम’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। हाल ही में निर्माताओं ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की शूटिंग यूके में शुरू करने का निर्णय लिया था। जिसके लिए अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम पिछले महीने 6 अगस्त को यूके के लिए रवाना हुई थी। अब यूके में फिल्म…

Read More

भारत ने कहा है कि 2008 के मुंबई हमलों और 2016 के पठानकोट हमले के शिकार लोगों को पाकिस्तान की अनिच्छा और असहयोग के चलते न्याय नहीं मिल पाया है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की कमियों को दूर किया जाना चाहिए ताकि आंतक के अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) विजय ठाकुर सिंह ने मंगलवार को आतंक के शिकार मित्र देशों के समूह की दूसरी मंत्रिस्तरीय वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह वार्ता वर्चुअल माध्यम से सोमवार को हुई थी जिसमें ठाकुर सिंह ने पाकिस्तान का सीधा नाम…

Read More

कृषि कानूनों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से आने वालों बयानों पर भी विपक्ष की पैनी नजर बनी हुई है। इस क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान कि ‘कृषि कानून का विरोध करने वाले किसानों का कर रहे अपमान’ पर कटाक्ष किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या आपका पूर्व सहयोगी अकाली दल भी किसानों का अपमान कर रहा है। दरअसल, संसद के दोनों सदनों से पास कृषि विधेयकों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद वह कानून बन…

Read More

 दिल्ली हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले में ख़ुद को लेकर हो रही मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक की मांग करने वाली अभिनेत्री रकुलप्रीत की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, एनबीए, प्रेस काउंसिल को नोटिस जारी किया है। जस्टिस नवीन चावला की बेंच ने कहा कि बिना मीडिया संस्थानों को सुने रिपोर्टिंग पर रोक का एकतरफा आदेश नहीं दिया जा सकता। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि रकुलप्रीत आरोपित नहीं है। केंद्र की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि रकुलप्रीत को जांच में शामिल होने के लिए…

Read More

अभिनेता वरुण धवन जल्द ही काम पर लौटने वाले हैं। हाल में उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। अभिनेता ने अपना कोविड-19 टेस्ट भी करवाया था। निर्देशक राज मेहता ने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए तारीख तय कर ली है। निर्माताओं ने फिल्म को अक्टूबर के अंत तक फर्श पर ले जाने की योजना बनाई है। वरुण धवन अपनी रोमांटिक ड्रामा के शूटिंग के लिए जल्द ही चंडीगढ़ रवाना होंगे। इस फिल्म में उनके साथ  कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी एक-दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म के सह-निर्माता शशांक…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन को पांच महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है। उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और बेटा बाबिल सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ उनसे जुड़ी यादों को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इरफान की कब्र की फोटो सामने आई थी। इरफान खान के कुछ प्रशंसक अभिनेता की कब्र के आसपास के जंगल को देखकर चिंतित थे। हाल ही में बेटे बाबिल खान ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक तस्वीर में अयान उनके कब्र पर पानी भरते नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में…

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता ने 15 दिन बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 19 वर्षीय युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला भी किया था। सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। इस घटना ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी हिला कर रख दिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड…

Read More

अभिनेता सोनू सूद अपने काम की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। कोरोना संकट के दौरान सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बने हैं। अभिनेता ने रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में पौधा लगाकर ग्रीन इंडिया चैलेंज में भाग लिया। अभिनेता को फिल्म निर्देशक श्रीनू वैतला ने चैलेंज दी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार किया और पौधरोपण किया। सोशल मीडिया पर सोनू सूद की तस्वीरें सामने आ रही हैं।  श्रीनू वैतला लेखक और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक हैं। राज्यसभा सदस्य जोगिनीपल्ली संतोष कुमार द्वारा शुरू की गई ग्रीन इंडिया चैलेंज की चर्चा पर है। संतोष कुमार द्वारा…

Read More

 ​​​​​वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल​​ आरकेएस भदौरिया ​ने​ ​​भारत की ​​उत्तरी सीमाओं ​​पर ​मौजूदा हालात के बारे में कहा कि​​ वहां न युद्ध ​और ​न शांति​​।​​ इन ​​असहज ​स्थितियों में किसी भी घटना​ से निपटने के लिए​ ​हमारे रक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं​​।​​ उन्होंने कहा​ कि ​भविष्य में होने वाले ​​किसी भी संघर्ष में वायुशक्ति हमारी जीत ​का अहम ​कारण बनेगी​। इसलिए वायुसेना अपने दुश्मनों के खिलाफ तकनीकी बढ़त हासिल कर​ने और उसे बरकरार रख​ने पर जोर दे रही है​। ​​   एयर चीफ मार्शल भदौरिया ​मंगलवार को ​भारतीय एयरोस्पेस उद्योग को सक्रिय करने पर 15​वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ​’​नए वातावरण में चुनौतियां​’ को सम्बोधित कर रहे थे​।​​ उन्होंने अपने संबोधन ​में कहा कि वायुसेना ने ​चीन की तैनाती के जवाब में तेजी के साथ प्रतिक्रिया दी है, ​क्योंकि…

Read More