-क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए मिला पुरस्कार स्टॉकहोम। अमेरिकी वैज्ञानिकों माउंगी बवेंडी, लुइस ब्रस और एलेक्सी इकिमोव को रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ जानकारी दी कि वर्ष 2023 का रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार “क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए” दिया जा रहा है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से हेन्स एलग्रेन ने जानकारी दी कि वर्ष 2023 के लिए अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के माउंगी जी बवेंडी,…
Author: azad sipahi
बाल्टीमोर। अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर स्थित मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में हमलावर ने छात्रावास की खिड़की से गोलियां चलाईं। हमलावर ने छात्रावास के भोजनालय की ओर निशाना साधकर गोलियां चलाईं। अचानक गोलीबारी से भोजन के लिए जुटे विद्यार्थियों में भगदड़ मच गयी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पहुंचाया। पुलिस ने गोलीबारी में चार लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति के हाथ और एक…
लंदन। पीला सागर में चीन की परमाणु पनडुब्बी में सवार उसके 55 नौसैनिकों के मारे जाने की आशंका है। यह परमाणु पनडुब्बी ब्रिटिश और अमेरिकी जहाजों को फंसाने के इरादे से बनाई गई थी। मगर वह खुद अपने ही जाल में फंस गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह दावा ब्रिटेन की एक खुफिया सूचना के आधार पर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन की इस पनडुब्बी को एक ‘चेन और एंकर’ जाल का सामना करना पड़ा। पनडुब्बी के ऑक्सीजन सिस्टम में आई खराबी के कारण पनडुब्बी चालकदल के सभी सदस्यों की मौत हो गई। पनडुब्बी सवार नाविकों में…
18वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ रांची। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जनता का विश्वास हासिल करना पुलिस का सबसे बड़ा कार्य है। पुलिस बल निष्ठा के साथ समाज के बेहतरी के लिए कार्य करे। आलम बुधवार को रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 में 18वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस जान की बाजी लगाकर कार्य करती है। सारी दुनिया में पहला स्थान पुलिस का होता है। क्योंकि, विधि व्यवस्था हो या अन्य कोई भी काम सबसे पहले लोग…
तेलंगाना में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े विधेयक को मंजूरी Central Tribal University in the State of Telangana 04HNAT28 (कैबिनेट) तेलंगाना में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े विधेयक को मंजूरी नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम- 2009 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को संशोधन से जुड़े विधेयक- केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक- 2023 को संसद में पेश करने की मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित…
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी को मौजूदा 200 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर करने को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने रक्षा बंधन और ओणम के अवसर पर घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी। अब सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दी जा रही सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस…
– वायु सेना को एचएएल से मिलेंगे कुल 10 ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान – एचएएल से पहला एलसीए तेजस मार्क-1ए अगले साल मिलेगा नई दिल्ली। वायुसेना को आज लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस का पहला ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान मिल गया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बुधवार को बेंगलुरु में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी को सौंपा। एचएएल और भारतीय वायु सेना के बीच अनुबंध के हिस्से के रूप में कुल 10 ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान की आपूर्ति की जानी है, जिसमें से यह पहला है। एचएएल के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन ने एक औपचारिक समारोह में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट…
पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पशु दिवस है। आज के दिन पलामू की पावन धरती पर मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन कर रहे हैं। इससे बेहतर क्या होगा? उन्होंने कहा कि पलामू के लोग यदि दूध को व्यापार में शामिल कर लें तो किसानों को आय दुगनी हो जाएगी। इससे गांव मजबूत होगा और राज्य सशक्त बनेगा। वे मंगलवार को पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज से सात किलोमीटर दूर चियांकी के गणके गांव में डेयरी प्लांट का उद्घाटन करने आए थे। उनके साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी थे। मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम- 2009 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को संशोधन से जुड़े विधेयक- केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक- 2023 को संसद में पेश करने की मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम- 2014 की 13वीं अनुसूची के तहत ऐसा किया जा रहा है। इसके तहत दोनों राज्यों आंध्र और तेलंगाना में एक-एक जनजातीय विश्वविद्यालय…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना को अधिसूचित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना की एक जनसभा में इसकी स्थापना की घोषणा की थी। राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड हल्दी के बारे में जागरुकता तथा खपत बढ़ाएगा और निर्यात बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए बाजार विकसित करेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में बताया कि बोर्ड नए उत्पादों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा और मूल्यवर्धित हल्दी उत्पादों के लिए पारंपरिक ज्ञान को विकसित करेगा। भारत से हल्दी का निर्यात 2030 तक बढ़कर 8400 करोड़…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त और निलंबित आईएएस अधिकारी छविरंजन की ओर से दायर डिफॉल्ट बेल की याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने छविरंजन की डिफॉल्ट बेल की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले में अनुसंधान पूरा कर सही समय पर आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। इसलिए डिफॉल्ट बिल का मामला नहीं बनता है। ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने पैरवी की। छवि…