Author: azad sipahi

-वाइब्रेंट समिट के 20 साल, समारोह में पहुंचे मोदी ने समिट ऑफ सक्सेस पवेलियन का उद्घाटन किया अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात प्रवास के दूसरे दिन बुधवार सुबह अहमदाबाद के साइंस सेंटर पहुंचे। साइंस सेंटर में उन्होंने रोबोटिक गैलरी समेत विभिन्न प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को बुके और शॉल भेंट कर स्वागत किया। साइंस सेंटर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के 20 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी ने यहां समिट ऑफ सक्सेस पवेलियन का भी उद्घाटन किया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आचार्य…

Read More

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 20 वर्ष पूर्व वाइब्रेंट गुजरात की शुरुआत करने का उनका उद्देश्य गुजरात को देश का ग्रोथ इंजन बनाना था, इसीलिए दुनिया के निवेशक यहां आए। हालांकि, उस दौरान केंद्र सरकार ने इसके रास्ते में कई रोड़े अटकाए, लेकिन इसके बावजूद 20 साल पहले बोया गया छोटा सा बीज आज विशाल वट वृक्ष बन गया है। प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अहमदाबाद की साइंस सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, युवा उद्यमियों,…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने चर्चित विनोद सिंह की हत्या में उम्रकैद के सजायाफ्ता रामधीर सिंह की क्रिमिनल अपील पर अपना फैसला सुनाया है। बुधवार को हाई कोर्ट की जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली डबल बेंच ने उनकी अपील खारिज कर दी। साथ ही धनबाद की निचली अदालत द्वारा दी गई उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा है। प्रतिवादियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजन राज, हाईकोर्ट का अधिवक्ता प्रेम प्रकाश एवं एसके मुरारी ने पैरवी की। बलिया के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व सिंह मिशन के मजबूत स्तंभ रामाधीर सिंह बताए जाते हैं। विनोद…

Read More

चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बुधवार को पंजाब के छह जिलों में छापा मारकर कई संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं। एनआईए ने कनाडा में बसे आतंकी अर्श डल्ला के करीबियों पर दबिश दी है। एनआईए ने जिन लोगों के घरों को खंगाला है, उनकी लगातार फोन पर विदेशों में बातचीत होती रहती है। एनआईए ने पंजाब पुलिस की मदद से बुधवार सुबह पांच बजे पंजाब के अलग-अलग जिलों में एक साथ 30 स्थानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चलती रही। फिरोजपुर में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के…

Read More

– इसी तरह के 15 और विमान फ्रांस से ‘फ़्लाइंग मोड’ में आएंगे, 40 भारत में बनाएगी टाटा कंपनी – हिंडन एयरबेस पर 50 से अधिक लाइव हवाई प्रदर्शन करके भारत की ड्रोन क्षमता दिखाई गई नई दिल्ली। फ्रांस से भारत को मिला पहला सी-295 परिवहन विमान सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधि-विधान से पूजा करके वायु सेना के बेड़े में शामिल किया। इससे सेना की रसद तथा अन्य क्षमताओं में बढ़ावा होगा। यह भव्य कार्यक्रम एयर फ़ोर्स के हिंडन एयरबेस पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्री को…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 सितंबर को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त भर्तियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नियुक्त व्यक्तियों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि रोज़गार मेला देश भर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों-केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। देश भर से चयनित नई भर्तियां डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु…

Read More

रांची। झारखंड के तीन जिलों को टीबी के लिए 48 लाख का आवंटन किया गया है। इसमें यक्ष्मा केंद्र लोहरदगा, गुमला एवं साहेबगंज है। इसकी स्थापना पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय के लिए 48 लाख 6 हजार का आवंटन किया गया है। इस राशि को कर्मचारियों के वेतन और कार्यालय व्यय पर खर्च किये जायेंगे। आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिला यक्ष्मा केंद्र पदाधिकारी होंगे। जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे। इन संस्थानों को इतने रुपये का आवंटन जिला यक्ष्मा केंद्र लोहरदगा – 10 लाख 5 हजार जिला यक्ष्मा केंद्र…

Read More

गणेशोत्सव की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। पांच दिवसीय गणराय विसर्जन किया गया है और अनंत चतुर्दशी पर 10 दिवसीय गणराय विसर्जन किया जाएगा। जगह-जगह भक्त बप्पा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी दूसरे लोगों के घर जाकर बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी तरह अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। शाहरुख खान नीला कुर्ता और सलमान खान लाल रंग का कुर्ता पहन कर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने बप्पा दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बाद में मुख्यमंत्री शिंदे के साथ फोटो भी…

Read More

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय के खातोपुर में मंदिर में स्थापित शिवलिंग को खंडित करने वाले मुख्य आरोपित जावेद को पुलिस की स्पेशल टीम ने देररात गिरफ्तार कर लिया। टीम उससे अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। इस मामले में इससे पहले 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 12 को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जावेद को गिरफ्तार करने के लिए मुख्यालय डीएसपी, सदर डीएसपी, तेघड़ा डीएसपी एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। इनमें…

Read More

कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-जहां जहां कांग्रेस गई, वहां बर्बाद कर दिया भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भोपाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुम्भ में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को परिजन कहते हुए अपने संबोधन की शुरू की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जम्बूरी मैदान में उमड़ा यह जनसैलाब, यह उमंग, यह संकल्प बहुत कुछ कहता है। यह बताता है कि मप्र के मन में क्या है। यह सिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री सोरेन सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ”प्रकृति-पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। सदियों से चली आ रही झारखण्ड की हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है करम पर्व। प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता तथा भाई-बहन के परम स्नेह और सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।”

Read More