सागर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर सागर आ रहे हैं। वे दोपहर 2:00 बजे सागर के बडतूमा पहुंचेंगे और यहां 100 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को संत रविदास की विरासत को संवारने का सौभाग्य बताया है। मप्र प्रवास पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि “यह हमारा सौभाग्य रहा है कि हमें सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज की प्रेरणा देने वाले संत रविदास जी की विरासत को संजोने और संवारने का अवसर मिला है।…
Author: azad sipahi
-केन्द्रीय गृहमंत्री ने किया इफको के कंडला डीएपी प्लांट का भूमिपूजन गांधीधाम। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर गुजरात पहुंचे। सुबह 11 बजे गांधीधाम के कंडला पोर्ट पर उन्होंने इफको के नैनो डीएपी (लिक्विड) प्लांट का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नैनो डीएपी के कई फायदे गिनाते हुए कहा कि नैनो डीएपी देश के आत्मनिर्भर अभियान को मजबूती प्रदान करेगा। देश के विख्यात वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए शाह ने कहा कि साराभाई के कारण देश में औद्योगिक क्रांति आई। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समारोह में कहा कि…
रांची। झारखंड की आशा किरण बारला ने स्पेन के त्रिबांगो में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में 800 मीटर की दौड़ 2.04:99 मिनट समय में पूरा करके रजत पदक जीता है। आशा यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाली झारखंड की पहली एथलीट बन गई हैं। इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड की गिल ने 2.02:30 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। आशा भाटिया एथलेटिक्स अकादमी बोकारो की एथलीट हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में टॉप पर रहते हुए आशा ने फाइनल में जगह बनाई थी। चार से 13 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 35 सदस्यीय भारतीय टीम हिस्सा ले रही है।…
नई दिल्ली। केन्द्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में ही सरकार से ऐसा करने को कहा गया था। केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कोई कानून नहीं है। सरकार इस पर कानून बनाए। सरकार के कानून बनाने तक फैसला एक चयन समिति करेगी । उन्होंने कहा कि 1991 में चुनाव आयुक्तों की सेवा, वेतन और भत्तों से जुड़ा विधेयक लाया गया…
नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के बीच विपक्ष के वॉकआउट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि जब प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को आईना दिखाया तो वो भाग खड़ी हुई। कांग्रेस ने जब पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा तो वह भाग गई। जब उसने प्रधानमंत्री मोदी का पूर्वोत्तर के लिए, मणिपुर के लिए संकल्प और प्यार देखा तो वह भाग गई। इससे पता चलता है कि ‘घमंडिया’ गठबंधन क्या कर सकता है? ठाकुर ने कहा कि…
रांची। झारखंड के 25 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश में पढ़ने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत 2023-24 के लिए चयनित इन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अगस्त को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। झारखंड मंत्रालय में अपराह्न तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कला संस्कृति एवं खेल मंत्री हफिजुल अंसारी मौजूद रहेंगे। चयनित 25 छात्रों में से अनुसूचित जाति से पांच, पिछड़ा वर्ग से सात और अल्पसंख्यक समुदाय से तीन…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस रैली में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, अश्विनी चौबे, मीनाक्षी लेखी, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे ने भी हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आह्वान किया कि आने वाले 15 अगस्त को देश के नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन कार्यक्रम है और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।…
रांची। राज्य के सरकारी स्कूल के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस दी जायेगी। इस संंबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा के अंतर्गत एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध की गई राशि से विद्यार्थियों को अगस्त एवं सितंबर तक पोशाक निश्चित रूप से उपलब्ध कराये जाने का निर्देश शिक्षा सचिव द्वारा दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा भी विद्यार्थियों को सत्र के प्रारंभ में…
बेगूसराय। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर बेगूसराय स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिला नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी युगल किशोर महतो की पत्नी गीता देवी एवं युगल महतो की पत्नी कुलो देवी बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गीता देवी एवं कुलो देवी शुक्रवार को गंगा स्नान एवं पूजा अर्चना के लिए मुंगेर जाने हेतु घर से निकली थी। शुक्रवार की सुबह में दोनों माल गोदाम के समीप प्लेटफार्म नंबर-एक से दो की ओर रेलवे लाइन पार…
होनोलूलू। अमेरिका के प्रशांत महासागर के मध्य स्थित हवाई प्रांत के द्वीपों के जंगल में लगी आग में अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई। माउई काउंटी के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी बीच लाहिना में लगी भीषण आग में 17 और लोगों की मृत्यु होने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जंगल में लगी भीषण आग की वजह से माउई द्वीप से 14,000 से अधिक लोगों को अन्यत्र भेजा जा चुका है। गुरुवार देररात तक अतिरिक्त 14,500 लोगों को शिफ्ट किए जाने की संभावना है।…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिलता नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी मुनाफा कमाकर हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़ों में आई कमी की वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 35,176.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी…