-गिरफ्तारी से पहले इमरान ने वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से आंदोलन को कहा इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे देश में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अपनी गिरफ्तारी से पहले इमरान ने वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से सड़कों पर उतर कर आंदोलन की अपील की थी। उन्होंने अपनी हुकूमत तक जंग जारी रखने का एलान किया है। भ्रष्टाचार के मामले में अदालत से तीन साल की सजा के बाद गिरफ्तार हुए इमरान खान का वीडियो उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद जारी किया गया। वीडियो को इमरान ने गिरफ्तारी से पहले जेल…
Author: azad sipahi
-भारत सरकार ने पहली किस्त के 45 करोड़ रुपये श्रीलंका सरकार को सौंपे कोलंबो। श्रीलंका में भी आधार जैसी पहचान पत्र योजना लागू की जा रही है। श्रीलंका में आधार जैसी योजना ‘यूनीक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट’ के लिए भारत भी मदद कर रहा है। भारत इस परियोजना पर तीन सौ करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिसमें से पहली किस्त के 45 करोड़ रुपए दे भी दिये गए हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के डिजिटलीकरण की दिशा में अहम इस योजना के लिए वित्तपोषण भारत सरकार की ओर से किया जा रहा है। भारत…
-ज्ञानवापी के तहखाने का ताला भी मुस्लिम पक्ष ने खोला, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई वाराणसी। सुरक्षा व्यवस्था के अभेद किलेबंदी के बीच लगातार दूसरे दिन शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने सर्वे की प्रक्रिया को पूरा किया। सर्वे के दौरान प्रतिवादी मुस्लिम पक्ष भी मौजूद रहा। सर्वे के बीच मस्जिद के तहखाने का ताला केयरटेकर की मौजूदगी में खोला गया। दूसरे दिन एएसआई की टीम ने मैपिंग का काम किया। ज्ञानवापी के तहखाने में भी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। थ्रीडी इमेजिंग भी की गई। सर्वे में एएसआई की चार टीमों ने…
-भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जेद्दा पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल जेद्दा। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद चल रहे युद्ध पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक शांति योजना प्रस्तुत की है। इस योजना पर सऊदी अरब की मेजबानी में चर्चा का हिस्सा बनने के लिए भारत को भी न्योता मिला है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल इस चर्चा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जेद्दा पहुंच गए हैं। रूस के साथ चल रहे संघर्ष के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की शांति योजना पर चर्चा के लिए तटीय शहर जेद्दा में…
-डीजीएफटी ने आयात के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कम्प्यूटर और सर्वर के आयात के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से देर रात अधिसूचना जारी कर ये जानकारी दी गई है। विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आयात प्रतिबंधों पर तीन अगस्त की अधिसूचना एक नवंबर, 2023 से प्रभावी होगी। डीजीएफटी की अधिसूचना के अनुसार प्रतिबंधित कंसाइनमेंट को 31 अक्टूबर तक लाइसेंस के बिना आयात की मंजूरी दी जा सकती…
रांची। दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गयी। विमान में 180 यात्रियों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली से उड़ान भरने के आधे घंटे बाद पायलट को मालूम हुआ कि कुछ तकनीकी खराबी है। पायलट ने तत्काल वापस लौटने का फैसला किया। आखिरकार विमान दिल्ली पहुंचा और उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवायी। इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से रांची भेजा गया। दूसरी फ्लाइट 12:35 बजे रांची पहुंची। एक दिन पहले भी इंडिगो की फ्लाइट में गड़बड़ी आयी थी। विमान का एक इंजन बंद हो गया था। उसकी इमरजेंसी लैंडिंग…
रांची। बरियातू रोड स्थित सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन सहित अन्य भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की नियमित जमानत याचिका पर शनिवार को ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि छवि रंजन मामले में निर्दोष है। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस नहीं बनता है। इसका सरकारी वकील शिव कुमार ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि छवि रंजन फर्जीवाड़ा कर भूमि खरीद-बिक्री मामले के मुख्य सूत्रधार हैं। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी सुनने…
गिरिडीह। गिरिडीह के मधुबन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं विधायकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बूथ ही हमारी गतिविधियों का सक्रिय केंद्र बने। कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथ से जीवंत संबंध स्थापित करें। उन्होंने कहा कि हम अपने व्यवहार और परिश्रम से जनता का दिल जीतेंगे तो जनता पार्टी को जीत दिपायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को समाधान नहीं दे रही, बल्कि जनता को परेशान करने वाले विधेयक लाकर परेशान करने का लगातार प्रयास कर रही है।…
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 चंद्रमा की ओर एक कदम और करीब पहुंच गया है। शनिवार को चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। पेरिल्यून में रेट्रो-बर्निंग का आदेश मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स बेंगलुरु से दिया गया। इसरो के मुताबिक अगला ऑपरेशन के तहत यान को रविवार को रात को करीब 11 बजे एक वलय आगे यानि एक रिंग आगे स्थापित किया जाएगा। इस बीच केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग…
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को देशभर में फैले 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। ये स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। वैष्णव ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेलवे को लेकर काफी फोकस हैं। वह कल वर्चुअल तरीके से देशभर में फैले 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेशनों की मास्टर प्लानिंग हो चुकी है और इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए शहरी स्थान तैयार करना है। देशभर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के मकसद से यू-विन प्लेटफार्म शुरू किया जाएगा। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मांडविया ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से देश में स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में नवजात बच्चों के टीकाकरण को पंजीकृत करने के लिए यू-विन प्लेटफॉर्म लांच किया जाएगा। इससे हम शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। आगामी जी20 बैठक के एजेंडे के बारे में उन्होंने कहा कि इस बैठक में तीन…