कोलकाता। कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी की ओर से सोमवार रात बेंगलुरू में दिए गए रात्रिभोज में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी शामिल होने जा रहे हैं। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में ममता बनर्जी के शामिल होने के बड़े सियासी मायने हैं। वह इसलिए कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। इसमें कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं के आपसी संघर्ष से लेकर कई कार्यकर्ताओं की हत्या तक हुई। इसके लिए…
Author: azad sipahi
लाहौर। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। यह संकेत प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को सियालकोट में सरकारी महिला कॉलेज के लैपटॉप वितरण समारोह के संबोधन में दिए। शरीफ ने कहा है कि वह असेंबली का कार्यकाल पूरा होने से पहले अगले महीने कार्यवाहक को बागडोर सौंप देंगे। उल्लेखनीय है कि मौजूदा नेशनल असेंबली का पांच साल का संवैधानिक कार्यकाल 12 अगस्त की आधी रात को समाप्त होना है। कानून के अनुसार, यदि निर्वाचित सदन पांच साल का अपना संवैधानिक कार्यकाल पूरा कर लेता है तो 60 दिन के भीतर आम चुनाव होते हैं। शीघ्र…
ढाका। बांग्लादेश में ढाका-17 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव और सात जिलों की सात नगर पालिकाओं में चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। वोटर शाम चार बजे तक मतदान कर सकेंगे। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। ढाका-17 सीट इस साल 14 मई को लोकप्रिय अभिनेता और स्वतंत्रता सेनानी अकबर हुसैन पठान फारूक की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। एक जून को चुनाव आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी।
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से एक दर्जन अधिक सीटें छीन लेगी। न्यू टाउन के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहले के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक ताकत बढ़ी है। 2018 के लोकसभा चुनाव में जहां पार्टी केवल 21 हजार सीटों पर चुनाव लड़ पाई थी वहीं इस बार 47 हजार उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत की सीटें भी…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों सूचकांकों ने आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी ओपनिंग के दौरान ही ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचकर खुला और लगातार मजबूत होता गया, जबकि सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही नए ऑल टाइम हाई लेवल को हासिल कर लिया। बाजार में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है। जिसकी वजह से पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद…
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन (सोमवार) ही ग्लोबल बाजार से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट मिलाजुला कारोबार करके बंद हुआ था। इसी तरह यूरोप के भी तीनों बाजार भी दबाव का सामना करके बंद हुए थे। आज एशियाई बाजारों में भी आमतौर पर कमजोरी की स्थिति बनी हुई है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के दो सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि डाओ जोंस मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुआ। ये सूचकांक 133.89 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,509.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते…
बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच जलवायु वार्ता शुरू हो गई। यह वार्ता तीन दिन चलेगी। अमेरिकी जलवायु दूत जॉन केरी और चाइनीज समकक्ष झी झेनहुआ इस मसले पर बढ़ते तनाव के बीच सहयोग करने के तरीकों की तलाश करेंगे। जॉन केरी कल चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। यह वार्ता पिछले साल अगस्त से रुकी हुई थी। चीन और अमेरिका दो सबसे बड़े जीवाश्म ईंधन प्रदूषक हैं। दोनों लगभग 40 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैस उगलते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि दोनों देश जिस गति से उत्सर्जन में कटौती करेंगे उससे यह तय होगा कि ग्रह जलवायु परिवर्तन के सबसे विनाशकारी…
नई दिल्ली। अविनाश साबले रविवार को यहां सिलेसिया डायमंड लीग मीट में अपने करियर के दूसरे सर्वश्रेष्ठ समय के साथ छठे स्थान पर रहकर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले छठे भारतीय एथलीट बन गए। 28 वर्षीय साबले ने 8 मिनट और 11:63 सेकंड का समय लिया, जो उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय 8:11.20 से थोड़ा अधिक था, लेकिन इसने पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क 8:15.00 को काफी अंतर से पीछे छोड़ दिया।ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि 1 जुलाई, 2023 से शुरू हुई और 30 जून, 2024 तक जारी रहेगी। मोरक्कन विश्व और ओलंपिक चैंपियन एल बक्काली सौफियेन ने मीट रिकॉर्ड समय…
लंदन। विंबलडन 2023 के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6 (6), 6-1, 3-6, 6-4 से हराकर खिताब जीत लिया है। स्पेनिश स्टार अल्कराज का यह पहला विंबलडन और दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले अल्कराज ने 2021 में यूएस ओपन जीता था। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज को विंबलडन 2023 के पुरुष एकल का खिताब जीतने में 4 घंटे 42 मिनट का समय लगा। इस दौरान 23 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच के साथ अल्कराज को पांच सेट तक मुकाबला करना…
उज्जैन। सावन-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की सावन माह की दूसरी सवारी आज (सोमवार) शाम को धूमधाम से निकाली जाएगी। बाबा महाकाल नगर का भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। इस दौरान भगवान दो स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान महाकालेश्वर चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में और हाथी पर मनमहेश के रूप में विराजित होकर नगर का भ्रमण करेंगे। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि बाबा महाकाल की सवारी शाम 4:00 बजे महाकालेश्वर मंदिर से रवाना होगी। सवारी…