किशनगंज। निगरानी की टीम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार को एक लाख दस हजार रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया है। कार्यपालक अभियंता ने काम के बदले घूस की मांग की थी जिसकी शिकायत निगरानी में की गई थी और निगरानी ने कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार को 1.10 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। निगरानी के छापेमारी से सभी कर्मी कार्यालय छोड़ फरार हो गये।
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे और पूर्व चैंपियन श्रीलंका इस साल के एकदिवसीय विश्व कप के लिए अंतिम दो क्वालीफाइंग बर्थ सुरक्षित करने की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि वेस्टइंडीज, जिसने दो बार ट्रॉफी जीती है, पर पहली बार टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा है। सभी चार ग्रुप मैचों में जीत हासिल करने के बाद, जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने चार-चार अंकों के साथ क्वालीफायर के महत्वपूर्ण सुपर सिक्स चरण में प्रवेश किया। संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 6 विकेट पर 408 रन के राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्कोर के साथ अपने प्रभावशाली बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ, जिम्बाब्वे की टीम आगामी मैचों में…
नई दिल्ली। ऐतिहासिक हॉकी इंडिया कोच एजुकेशन पाथवे को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद, राष्ट्रीय खेल महासंघ ने अब अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को सशक्त बनाने के लिए एक समग्र हॉकी इंडिया मैच अधिकारी शिक्षा और विकास योजना शुरू की है। इस पहल के माध्यम से हॉकी इंडिया का लक्ष्य, वर्तमान में जिला और राज्य स्तर के टूर्नामेंटों में अंपायरिंग कर रहे अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को विकसित और शिक्षित करना है। शैक्षिक योजना इन अधिकारियों को प्रगति करने का अवसर प्रदान करेगी और उन्हें हॉकी इंडिया की कार्यवाहक प्रणाली में शामिल किया जाएगा, जिससे वे शुरुआत में हॉकी इंडिया…
लंदन। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज श्रृंखला के तहत खेली जाने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए ऑलराउंडर डेनियलगिब्सन को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया है। गिब्सन, जो वेस्टर्न स्टॉर्म के लिए खेलती हैं, इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की ट्रैवलिंग रिजर्व का हिस्सा थीं और उन्हें हाल ही में संपन्न एशेज टेस्ट के लिए भी टीम में नामित किया गया था। फरवरी में विश्व कप से चूकने वाली इस्सी वोंग को भी इंग्लिश टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज वोंग ने महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में…
नई दिल्ली। मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की है। आज के कारोबार की शुरुआत में ही निफ्टी और सेंसेक्स ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी आज पहली बार 18,900 अंक के ऊपर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाकर खुला। 1 दिसंबर 2022 के बाद आज पहली बार निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंचने में सफल हुआ है। इसी तरह सेंसेक्स ने भी आज रिकॉर्ड हाई के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी पिछले 142…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के कारोबार में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं यूरोपीय बाजारों में मामूली तेजी बनी रही। जबकि एशियाई बाजार आज मिला-जुला कारोबार करते नजर आ रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट लगातार दबाव में काम करता रहा, जिसकी वजह से अमेरिका के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 219.28 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 33,727.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.77 प्रतिशत गिर कर 4,348.33 अंक के स्तर पर…
28HBUS2 टमाटर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए ग्रैंड चैलेंज शुरू करेगी केंद्र सरकार नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। टमाटर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है।उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इसके लिए ‘टमाटर ग्रैंड चैलेंज’ शुरू करेगा। इस ग्रैंड चैलेंज में टमाटर के उत्पादन, प्रसंस्करण और भंडारण में सुधार के लिए नवोन्मेषी विचारों को आमंत्रित किया जाएगा। यह जानकारी उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि टमाटर ग्रैंड चैलेंज इस सप्ताह शुरू होगा। नवोन्मेषी विचारों को आमंत्रित करने के बाद प्रोटोटाइप बनाया जाएगा। फिर इसे आगे बढ़ाया…
अररिया। फारबिसगंज के बियाडा स्थित परिसर में एमबीआईटी कॉलेज में बुधवार को एमबीआईटी उड़ान तथा एमबीआईटी उज्जवल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं सहित प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। उड़ान योजना में चयनित छात्र छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले शख्सियतों को सम्मानित किया गया। एमबीआईटी छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो चयनित छात्रों के जीवन में एक नई दिशा देने के साथ शिक्षा सुविधा प्रदान करेगा। उल्लेखनीय हो कि उड़ान योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।जो छात्र छात्राओं को…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे। खास बात यह रही कि इस बीच ही पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी भी राजभवन पहुंच गए। जानकारी के अनुसार कि नीतीश कुमार राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ भवन निर्माण विभाग के अधिकारी कुमार रवि जोशी भी मौजूद रहे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में मानसून सत्र शुरू होने वाला है इस लिहाजा यह मुलाकात की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मिनट तक राजभवन में रहे और घूम-घूम…
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अभी भी राज्य के 11 जिलों के 1 लाख 21 हजार 247 से अधिक नागरिक बाढ़ से प्रभावित हैं। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ की वजह से कई नदियों के तटबंध टूट गए हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मंगलवार देरशाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ प्रभावित 11 जिलों में बजाली, बाक्सा, बरपेटा, बिश्वनाथ, दरंग, डिब्रूगढ़,…
रांची। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जमीन के बदले फर्जी तरीके से 20 लाख से अधिक मुआवजा राशि भुगतान प्राप्त करने के मामले के आरोपित पदाधिकारी और योजना सह वित्त विभाग के तत्कालीन आप्त सचिव दीपक कुमार वर्मा को राहत नहीं मिली। दीपक कुमार अभी सूचना जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत राज्यपाल सचिवालय में निजी सहायक के पद पर प्रतिनियुक्त हैं। सरकार ने उनके अपील अभ्यावेदन को खारिज कर दिया है। साथ ही उन्हें दिए गये दंड को यथावत रखा है। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विस्तारीकरण…