Author: azad sipahi

आईपीएल के एक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है. इस जीत के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें थोड़ी-बहुत बनी हुई हैं. कोलकाता की जीत के हीरो रिंकू सिंह और नीतीश राणा रहे ,जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. आईपीएल 2023 के 61 वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. 14 मई (रविवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को जीत के लिए 144 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 9…

Read More

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस समय बिग बी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मुंबई के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की समस्या के चलते कामगार वर्ग को अक्सर काम पर पहुंचने में देर हो जाती है। अमिताभ को भी कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ था। हाल ही में बिग बी एक अजनबी से फिल्म के सेट पर समय पर पहुंचने के लिए लिफ्ट मांगते हैं। वे किसी भी सेट पर कभी लेट नहीं होते। उनकी सादगी और वर्क कमिटमेंट का एक नया सबूत…

Read More

‘द केरल स्टोरी’ रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। कहीं इस फिल्म को बैन करने की मांग की गई है तो कहीं इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा सपोर्ट भी मिल रहा है। बॉक्स आफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ अब बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई है। इस हफ्ते फिल्म ने भारत में 81 करोड़ 14 लाख रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म को…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में रविवार रात कथित बेअदबी पर एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी एक सेवादार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे परविंदर कौर गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद सरोवर किनारे बैठ गई और शराब पीने लगी। सेवादारों के रोकने पर उनसे उलझ गई। तभी निर्मलजीत सिंह आया और महिला के साथ उलझ गया। विवाद इतना बढ़ा कि निर्मलजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से महिला को गोली मार दी। आरोपित ने पांच राउंड…

Read More

कारो, छाता, चेंगरझोर, बनई, तजना सहित अन्य नदियों का अस्तित्व खतरे में खूंटी। खूंटी जिले में प्रशासन के कथित प्रयास के बाद भी धड़ल्ले से बालू की लूट जारी है। हर दिन सैकड़ों हाइवा से बालू की तस्करी कर माफिया प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। वैसे प्रशासन और खनन विभाग द्वारा दावा किया जाता है कि रेत की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद न नदियों से बालू का अवैध उत्खनन रुक रहा है और न ही परिवहन। बताया जाता है कि खनन विभाग और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी का फायदा…

Read More

रांची। चतरा में पांच नक्सलियों की मौत से भाकपा माओवादी संगठन बौखला गया है। संगठन ने इसके विरोध में आज (15 मई) उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के पांच राज्यों में बंद का ऐलान किया है। बंद का असर रविवार आधी रात से दिखना शुरू हो गया है। बंद का असर सड़क और रेल मार्ग पर भी पड़ सकता है। नक्सली संगठन के बंद को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। भाकपा माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता संकेत ने बयान जारी कर इस बंद का ऐलान किया था।…

Read More

बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक का फैसला आजाद सिपाही संवाददाता बेंगलुरु। कर्नाटक के नये सीएम का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को यहां संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक में तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक के अलावा सभी विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और अन्य नेता उपस्थित थे। होटल शांगरी-ला में करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी। दोनों ने बताया कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण 18 मई को होगा और इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार रांची के पूर्व डीसी आइएएस छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इडी द्वारा की जा रही पूछताछ के दौरान वह कई सवालों पर अटक जा रहे हैं, तो कई सवालों पर उलझते भी रहे। अब तक की पूछताछ में इडी को जो जानकारी मिली है, वह आइएएस छवि रंजन के खिलाफ ही जा रही है। छवि रंजन के खिलाफ इडी के पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने कारोबारी विष्णु अग्रवाल के खर्च पर गोवा जाने और दूसरे कई आरोपों को कबूल कर लिया है। हालांकि उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में आयोजित एक दिलचस्प प्रदर्शनी ‘जन शक्ति’ को देखने पहुंचे, जहां ‘मन की बात’ में शामिल विषयों को भारत के शीर्ष कलाकारों की ओर से बनाई गई कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। ‘मन की बात’ में शामिल विषयों जैसे स्वच्छता, जल संरक्षण, कृषि, अंतरिक्ष, पूर्वोत्तर, नारी शक्ति, योग, आयुर्वेद आदि पर भारत के शीर्ष कलाकारों द्वारा बनाई कलाकृतियों को ‘जन शक्ति’ शीर्षक से आयोजित प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। मनु और माधवी पारेख, अतुल डोडिया, परेश मैती, इरन्ना जीआर, जगन्नाथ पंडा समेत देश के शीर्ष कलाकारों ने…

Read More

रांची। आदिवासी समाज के प्रख्यात मानवशास्त्री और शिक्षाविद डॉक्टर करमा उरांव (72) का निधन रविवार सुबह मेदांता हॉस्पिटल में हो गया। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली। सरना धर्म कोड सहित झारखंड के कई मुद्दों पर वह अपना पक्ष मजबूती के रखते थे। वह मानवशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व डीन, एकीकृत बिहार में बीपीएससी के सदस्य भी थे। वे 12 से अधिक देशों का भ्रमण कर दुनिया का मार्गदर्शन कर चुके थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ करमा उरांव के निधन पर गहरा दु:ख जताया…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल की डॉ. गीता राव गुप्ता को विदेश मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेरिकी सीनेट ने उन्हें विदेश मंत्रालय में महिलाओं से संबंधित वैश्विक मुद्दों के लिए ‘एंबेसडर एट लार्ज’ नियुक्त करने पर मुहर लगा दी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह गीता राव गुप्ता के अमेरिकी विदेश नीति के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के प्रयासों से प्रभावित है। इस सप्ताह की शुरुआत में सीनेट में हुए मतदान में इस पद पर नियुक्त के लिए 51-47 मतों से गीता के नाम की पुष्टि की गई।…

Read More