Author: shivam kumar

कोलकाता। बांग्लादेश से लगे पेट्रापोल सीमा पर तनाव के बीच एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। तीन साल से लापता गणित शिक्षक अमित कुमार आखिरकार अपने परिवार से मिल गए हैं। वे कभी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बारगो गांव में अपनी शिक्षण प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध थे। उन्हें पागलपन की स्थिति में पाया गया, जब वह पेट्रापोल सीमा पर एक टूटी हुई पेड़ की शाखा के साथ मिट्टी में गणित के सवाल हल कर रहे थे। अमित कुमार, जो अपने गांव के 312 बच्चों को 14 साल तक मुफ्त गणित की शिक्षा देते रहे, अचानक से…

Read More

पूर्वू सिंहभूम। चाकुलिया स्थित भातकुंडा पंचायत की चियांबांधी में सोमवार की सुबह छह हाथियों का झुंड आ पहुंचा। गांव की रतनी सबर उस दौरान शौच के लिए निकली थी। तभी जंगली हाथियों से उसका सामना हो गया। जंगली हाथियों ने रत्नी सबर को पटक कर मार डाला। गांव में हाथी आने की सूचना मिलने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। काफी मश्शक्त के बाद हाथियों को खदेड़ा गया। इस घटना के बाद गांव में आतंक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी। इस दौरान वनपाल कल्याण महतो…

Read More

रांची। झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा मांगों को लेकर 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। प्रदेश महासचिव विकास कुमार सिन्हा ने बताया कि मुफस्सिल क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षा सहित सभी विभाग के लिपिक को नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे और सभी लिपिक के लिए एक समान सेवा शर्त प्रोन्नति नियमावली को लेकर हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Read More

रांची। झारखंड सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से हर घर तिरंगा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य संग्रहालय होटवार के प्रेक्षागृह में आजादी का उत्सव कार्यक्रम हुआ। 14 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय आजादी का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नाट्य, लोकगीत नृत्य, शास्त्रीय गीत नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी। निदेशालय द्वारा आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में रविवार को पांच प्रतिभागी नाट्य कला दलों के द्वारा प्रस्तुतियां की गयीं। सभी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के अंतर्गत झारखंड कला मंदिर होटवार में प्रशिक्षणरत शास्त्रीय गीत संगीत, नागपुरी लोकगीत, मांदर वादन और मुंडारी लोकगीत नृत्य के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां…

Read More

रांची। विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार को भाजपा कार्यालय में किया गया। आठ सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की सैद्धांतिक विचारधारा, इतिहास विकास, चुनाव प्रबंधन सहित सोशल मीडिया जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है, जिसका उद्देश्य भारत को परम वैभव को शिखर पर पहुंचना है। पार्टी कार्यकर्ता इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य करते हैं। अंत्योदय, एकात्म मानव दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिधि में भाजपा के लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि मां भारती को विश्व…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को मिले राज्य की बहनों के प्यार पर खुशी जतायी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि मेरी शक्ति मेरे राज्यवासियों, यह अत्यंत उत्साहजनक समाचार है कि जेएमएमएसवाइ योजना में रविवार सुबह 11 बजे तक 22 लाख से अधिक बहनों ने सफलतापूर्वक फॉर्म भरा है। रात तक यह संख्या 26 लाख पार करने की संभावना है। पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर के हर कर्मी की मेहनत सराहनीय है, उनके कारण ही यह योजना एक जन-मुहिम में बदल गयी है। साथ ही मैं इंडिया समेत सभी दलों के…

Read More

रांची। सिकोकई कराटे इंटरनेशनल इंडिया मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। बिशप स्कूल के सभागार में आयोजित कराटे ग्रेडिंग में राज्य के विभिन्न स्कूलों, क्लबों से लगभग 380 खिलाड़ी शामिल हुए। कराटे ग्रेडिंग को दो चरण में संपन्न किया गया, जिसमें 351 खिलाड़ी सफल घोषित हुए। सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों के तकनीक को एडवांस करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चेरिल जीबी हेंब्रम, आदित्य राज, सुनिधि एंजेल एक्वा, मारिया लवलीन खेस, अन्वी तिवारी,…

Read More

रांची। आइएमए झारखंड चैप्टर और झासा की बैठक रविवार को आइएमए भवन में हुई। अलग-अलग जिलों से आये डॉक्टर्स ने सरकार द्वारा हाल में लिये गये बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य किये जाने के मसले पर चिंता जतायी। आइएमए के सचिव डॉ प्रदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डॉक्टर्स का संगठन बायोमीट्रिक अटेंडेंस पद्धति का विरोध नहीं करता, पर वर्तमान में पलामू, साहिबगंज और गढ़वा में इसे वेतन से जोड़ा गया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड के सभी चिकित्सक 20 अगस्त से बायोमीट्रिक अटेंडेंस का बहिष्कार करेंगे। बैठक में डॉ ठाकुर मृत्युंजय सिंह, डॉ भारती कश्यप,…

Read More

पटना। बिहार में शराबबंदी को लेकर कई नेताओं के बयान समय-समय पर आते रहते हैं। हाल ही में चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो बिहार में शराबबंदी एक घंटे में समाप्त हो जाएगी। इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। दरअसल, विपक्ष अक्सर कहता है कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं रही है और कुछ राजनीतिक पार्टियां इसे खत्म करने की मांग कर रही हैं। यहां तक कि जीतनराम मांझी ने भी शराबबंदी पर सवाल उठाए थे। हालांकि, नीतीश कुमार शराबबंदी के पक्ष में पूरी…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने झामुमो-कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा। ट्वीट कर कहा कि आखिर कब तक दोहरी नीति चलेगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा है कि बांग्लादेशियों के सबसे बड़े हितैषी झामुमो-कांग्रेस-राजद और उनके नेताओं द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर किसी ने क्या एक भी पोस्ट देखा है। गांजा से प्यार और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं से तकरार, यही है झामुमो-कांग्रेस-राजद की नीति।

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद जालौन में निर्माणाधीन मकान में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उल्लेखनीय है कि जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेहलूआ में रहने वाले अखिलेश के घर में रविवार को रिसाव के दौरन आग जलाने पर गैस सिलेंडर फट गया। इसकी वजह से मकान की दीवारें चटक…

Read More