रांची। देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी हुई है। दिवाकांत ठाकुर एसबीआइ मधुपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर के पोस्ट पर पदस्थापित हैं। घर से गहने और कैश दोनों गायब है। मैनेजर ने बताया कि 15 जून की दोपहर घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान घर में चोर घुसे और लाखों की चोरी कर ली। उन्होंने दो संदिग्धों के खिलाफ चोरी का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दोनों संदिग्धों की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहनेवाले उपेंद्र यादव और शशि कुमार के रूप में हुई है। क्या-क्या…
Author: shivam kumar
रांची। सोमवार को सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन रांची समेत कई जिलों सूर्य निकलने के साथ आग बरसने लगा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून 20 जून तक प्रवेश करेगा। ऐसे में लोगों को मानसून के लिए 20 जून तक का इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान गिरने का अनुमान है। पलामू प्रमंडल में ही लू की स्थिति है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जून तक हीटवेव का असर देखा जायेगा। इसमें पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार जिले सबसे…
रांची। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही चंपाई सरकार एक्शन में आ गयी है। बीते दिनों सीएम ने विधि व्यवस्था के साथ-साथ अन्य विभागों की समीक्षा भी की। इस बीच सरकार आइपीएस रैंक के अफसर के तबादला की तैयारी में है। इसी सप्ताह कई जिलों के एसपी के अलावा डीआइजी और आइजी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया जायेगा। सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले किये जाने वाले तबादले की चर्चाओं के बीच अभी से कई अधिकारियों ने अपने लिए एप्रोच लगानी भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रमोटी आइपीएस अधिकारियों को और भी जिलों का…
देश-दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख गोवा मुक्ति संग्राम के लिए महत्वपूर्ण है। वैसे तो भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली, लेकिन स्वतंत्र भारत का एक हिस्सा ऐसा भी था जहां आजादी के बाद भी कई बरस तक विदेशियों का शासन रहा और इसे आजाद होने में 14 बरस और लगे। यह हिस्सा था देश का तटीय क्षेत्र गोवा। तब गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में रहा। स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया को यह स्थिति बहुत खल रही थी। उन्होंने 18 जून,…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पार्टी नेता भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र के लिए राज्य चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किया। इसके अलावा, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देब को हरियाणा के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जी. किशन रेड्डी को जम्मू और कश्मीर के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति संबंधी सूचना जारी की है। इसमें…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब नौ बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी में हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 15 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर है। ये संख्या और बढ़ सकती है। नॉर्थ फ्रांटियर रेलवे के प्रवक्ता सव्यसाची डे ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस सिक्किम के अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के फांसीदेवा में रंगापानी…
नई दिल्ली। अब अमूल के आइसक्रीम में कनखजूरा निकलने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने नोएडा में रहने वाले उस महिला ग्राहक से आइसक्रीम का टब वापस करने का अनुरोध किया है, ताकि उसकी गहन जांच की जा सके। महिला ने दावा किया था कि उसे आइसक्रीम से कनखजूरा मिला है। अमूल ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में कहा है कि वो इस मामले की पूरी जांच कराना चाहती हैं। नोएडा में महिला ग्राहक को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया है। अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों…
रांची। आजसू पार्टी राज्य में अगले कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक्टिव मोड में आ गयी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। लोकसभा चुनाव के बाद अब यहां विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में आने वाले समय को देखते हुए पार्टी ने रोड मैप तैयार किया है। सुदेश कुमार महतो पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। महतो ने कहा कि सबसे पहले तो गिरिडीह लोकसभा सीट के परिणाम के लिए पार्टी की ओर से 18-20 जून को…
झांसी। एसटीएफ एवं बबीना पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात झांसी-ललितपुर हाईवे पर रसोई गांव के समीप घेराबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 127 किलो गांजा की खेप बरामद कर ली। साथ ही कार से दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गांजे की बाजार मे कीमत 38 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों युवकों ने झांसी में भी कुछ किलो गांजे की बिक्री की है और बकाया माल छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे। रविवार को एसटीएफ लखनऊ यूनिट प्रभारी वीरेंद्र यादव को सूचना मिली थी कि बबीना क्षेत्र से गांजे की बड़ी खेप गुजरने वाली…
-विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कवायद तेज -केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान बने प्रदेश चुनाव प्रभारी -असम के सीएम हिमंता बनाये गये सह प्रभारी रांची। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी समय में झारखंड सहित महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। झारखंड के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश…
शाहजहांपुर। यूपी के जनपद शाहजहांपुर के चौक कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की बीती देर रात कई स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। हाईटेंशन लाइन में छू जाने से कंटेनर के अंदर भरे सामान में जहां आग लग गई, तो वहीं ट्रांसफार्मर भी धूं-धूं जल उठा। दमकल जब तक यहां आग को काबू कर पाते, कुछ दूरी पर स्थिति अम्बा सिनेप्लेक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने जैसे तैसे तीनों स्थानों पर आग को काबू में किया। अंबा सिनेप्लेक्स के चौकीदार सोमपाल ने बताया कि रात करीब 11…