Author: आजाद सिपाही

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के अधिकारियों के लिए नया फरमान जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक अधिकारियों को विधायकों के साथ अदब से पेश होने को कहा गया है। अधिकारियों से कहा गया है विधायक के आने पर वो उनका खड़ा होकर स्वागत करें। साथ ही चाय नाश्ता भी कराएं। विधायकों को अधिकारी उच्च प्राथमिकता दें। यह आदेश यूपी के मुख्य सचिव की तरफ से जारी हुआ है। रिपब्लिक न्यूज की खबर के मुताबिक यह आदेश योगी सरकार के एक मंत्री की शिकायत के बाद जारी हुआ है। दरअसल मंत्री ने मुख्य सचिव को शिकायत करते हुए एक पत्र…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय रेल जल्द ही 500 से ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों की रनिंग टाइम 2 घंटे तक करने की तैयारी में है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक रेलवे की नई टाइमिंग नवंबर महीने में अपडेट की जाएगी। इस महीने की शुरुआत में रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश मिलने के बाद रेलवे ने इस कार्ययोजना पर काम करना शुरू किया जिसमें कई प्रमुख ट्रेनों की रनिंग टाइम 15 मिनट से दो घंटे तक कम करना है। नई टाइम टेबल के तहत प्रत्येक रेलवे डिविजन को मेनटेनेंस के लिए दो से चार घंटे तक का समय दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि…

Read More

क्वेटा। पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर ग्रेनेड हमले में 26 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। यह हमला बंदरगाह पर श्रमिकों के रहने के लिए बनाए गए स्थान पर किया कल रात हुआ। श्रमिक जब रात का भोजन कर रहे थे तभी अचानक कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने कैंटीन पर हथगोला फेंका। इस हमले में 26 श्रमिक बुरी तरह घायल हो गए हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार हमले में घायल श्रमिक ग्वादर बंदरगाह पर पाकिस्तान और चीन के बीच बन रहे आर्थिक गलियारा परियोजना के लिए काम कर रहे थे । अभी तक किसी…

Read More

मास्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज विश्व की प्रमुख ताकतों से अनुरोध किया कि वे उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम से संबंधित संकट के समाधान के लिए संयुक्त रूसी-चीनी योजना का समर्थन करें। मास्को में अप्रसार के संबंध में एक सम्मेलन में अपने संबोधन में लावरोव ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित समझौते का टूटना अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी होगा और इसका प्रभाव कोरियाई प्रायद्वीप पर पड़ सकता है।

Read More

देश की सुरक्षा के लिए रोहिंग्या एक बड़ी समस्या बन रहे हैं। सीमा पर लगभग 150 संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां से ये देश में दाखिल हो रहे हैं।  खासकर भौगोलिक कारणों की वजह से इन्हें रोकना एक चुनौती बन रहा है। पिछले कुछ सालों से दलालों के माध्यम से रोहिंग्या अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ करते रहे हैंभारत-बांग्लादेश की सीमा के एक बड़े हिस्से पर तारबंदी नहीं हुई है। इसका फायदा दलाल उठाते हैं और इसके जरिए ही रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ कराते हैं। इन्हें घुसपैठ कराने वाले स्थानीय लोग होते हैं। बांग्लादेश के साथ भारत की…

Read More

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली में गुरुवार की रात एक खाली प्लॉट में एक 19 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, मृतक की पहचान संदीप के रूप में की गई है। उसे उत्तर-पूर्व दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक को किसी कुंद वस्तु या शायद पत्थर से मारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।…

Read More

नई दिल्ली: दिवाली की रात बिहार में लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष को जुआ खेलते जहानाबाद की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं सिवान जिले में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के महासचिव को सीवान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों नेताओं के पास से शराब की बोतलें और नकदी भी मिली है। दीवाली पर जहानाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि पटना-गया मुख्य सड़क पर सियाबाबू पेट्रोल पम्प के पास गैराज में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने वहां पहुंचकर छापेमारी कर लोजपा जिला अध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।…

Read More

नई दिल्ली: ताजमहल को परिभाषित करने करने की प्रिक्रिया अभी कर रूकी नहीं है। नेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला लगातार जारी है।संगीत सोम, विनय कटियार, आजम खां के विवादित बयान के बाद हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने तालमहल को खूबसूरत कब्रिस्तान बताया है। उनका कहना है कि लोग इस मॉडल का घर बनाने से भी डरते है। बिल्डिंग भले ही खूबसूरत हो लेकिन है तो कब्र ही। अनिल विज से पहले भाजपा नेता विनय कटियार ने बहस को नया मोड़ देते हुए इसे शंकर भगवान के मंदिर होने की बात कही थी। जिसे शाहजहां ने मकबरे में…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के पांच बार के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठतम नेता एम करुणानिधि एक साल से भी ज्यादा अर्से बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शरीक हुए। द्रमुक के मुखपत्र ‘मुरासोली’ के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कल शाम यहां आयोजित एक प्रदर्शनी में 93 वर्षीय करुणानिधि बहुत प्रसन्न मुद्रा में दिखे। उल्लेखनीय है कि गले और फेफड़े में संक्रमण हाेने के कारण श्री करुणानिधि का काफी लंबा इलाज चला। इस प्रदर्शनी में समाचार पत्र की 75 वर्ष की यात्रा की झलक प्रस्तुत की गई है। द्रमुक ने अपने मुखपत्र ‘मुरासोली’ की शुरुआत 1942…

Read More

कांग्रेस प्रमुख बनने से पहले राहुल गांधी अब गंभीर होने लगे हैं। सोशल मीडिया की अहमियत अब उन्हें समझ आने लगी है, यही कारण है कि अब उन्होंने इस प्लेटफार्म को गंभीर से लेना शुरू कर कर दिया है। इसका नतीजा दो तरफा देखने को मिल रहा है। पहला ये कि राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को अब नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से अधिक री-ट्वीट मिल रहे हैं। दूसरा यह है कि यह संभव हो कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही उनका ट्वीटर हैेंडल का नाम बदल जाए। उदाहरण के तौर पर देंखे तो 15 अक्टूबर को राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से अमेरिकी…

Read More

नई दिल्ली: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों पूरी फॉर्म में दिख रहे है। वो बीजेपी पर वार करने में कोई भी मौका नहीं चूकते है। अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी में हुए इजाफा के मामले को लेकर राजनीति के गलियारों में लगातार बयानबाजी चल रही है। अब इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ट्वीट में लिखते है कि मित्रों, शाह-जादे के बारे में ना बोलूंगा, ना बोलने दूंगा। बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी सोशल मीडिया पर एक्टिव है वो पलटवार करने में…

Read More