Author: आजाद सिपाही

धनबाद-चंद्रपुरा (डीसी) लाइन बंद होने के विरोध में बुधवार को झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंद्रपुरा से धनबाद तक 35 किलोमीटर पदयात्रा शुरू की। चंद्रपुरा से सुबह आठ बजे पदयात्रा शुरू की गई। करीब 300 लोग उनके साथ थे। दुर्गा होते हुए डीसी लाइन से जमुनिया नदी को पार किया गया। सुबह ग्यारह बजे पुल पार किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सरकार, रेलवे, बीसीसीएल की खिंचाई की। कहा कि कुवैत के तेल कुएं में लगी आग जब बुझ सकती है तो रेल लाइन की भूमिगत आग क्यों नहीं। आग बुझाई…

Read More

नई दिल्ली: ऑटिज्म, मानसिक बीमारी, बौद्धिक अक्षमता और तेजाब हमलों के पीड़ितों को केंद्र सरकार की नौकरियों और पदोन्नतियों में आरक्षण मिल सकता है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अपनी मसौदा नीति में दिव्यांग लोगों के लिये नौकरियों और पदोन्नति में आरक्षण और आयु में छूट देने का प्रस्ताव रखा है। इस कदम से विवाद शुरू हो सकता है क्योंकि दिव्यांग लोगों के लिये पदोन्नति में आरक्षण का मामला सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। जिन रिक्तियों को निर्धारित किया गया है वह कार्यालय सहायक से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों तक हैं। विभाग ने कहा, सीधी भर्ती के…

Read More

केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने राज्य के पुलिस प्रमुख के इस बयान की आज पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल की उनकी कोच्चि यात्रा के दौरान एक आतंकवादी खतरा था। विजयन ने कहा कि पुलिस यह बात सरकार के संज्ञान में ले आयी थी। विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, हां, उस दिन (17 जून को) प्रधानमंत्री को सुरक्षा खतरा था। पुलिस ने इस बारे में उसी दिन बता दिया था। एकमात्र चीज यह थी कि उन्होंने तब इसका खुलासा नहीं किया था। मुख्यमंत्री विजयन पुलिस महानिदेशक टी पी सेनकुमार की ओर से कल कोच्चि में मीडिया…

Read More

पेरिस:  फ्रांस के न्याय मंत्री फ्रांस्वा बायरू ने फंडिंग घोटाले को लेकर बुधवार को इस्तीफा दे दिया। बीबीसी के मुताबिक, बायरू का इस्तीफा राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल के कुछ घंटों बाद सामने आया है। बायरू की मध्यमार्गी पार्टी मोदेम, राष्ट्रपति मैक्रों की ला रिपब्लिक ए मार्च पार्टी की सहयोगी पार्टी है। पार्टी पर आरोप है कि उसने यूरोपीय संघ के कोष का इस्तेमाल पार्टी कार्यकर्ताओं को भुगतान के लिए किया, जिसके लिए उसके खिलाफ जांच चल रही है। आरोपों के बाद 24 घंटे के भीतर मोदेम पार्टी को मैक्रों के मंत्रिमंडल में मौजूद सभी सभी तीन पदों…

Read More

बेंगलुरू: कर्नाटक सरकार ने राज्य के 22 लाख किसानों के सहकारी बैंकों से 50,000 रुपये तक के फसल ऋण को माफ करने का बुधवार को फैसला किया। मुख्मयंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में कहा, सहकारी बैंकों से 22,27,500 किसानों द्वारा लिए गए 50,000 रुपये तक के फसल ऋण को माफ कर दिया जाएगा। सरकार का फैसला विपक्ष द्वारा किसानों की परेशानी दूर करने तथा साल 2016 के सूखे से राहत प्रदान करने को लेकर ऋण माफी की मांग के बाद आया है। किसानों की ऋण माफी से सरकारी खजाने पर 8,165 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, 20 जून…

Read More

वाशिंगटन:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चीन उत्तर कोरिया के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, हालांकि मैं उत्तर कोरिया के मामले में मदद के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के प्रयासों की सराहना करता हूं, लेकिन ये निर्रथक साबित हुए। मैं जानता हूं कि चीन ने इसके लिए कम से कम कोशिश तो की। सीएनएन की रपट के मुताबिक, ट्रंप का यह ट्वीट उत्तर कोरिया के मामले में अमेरिका और चीन की वाशिंगटन में होने वाली बैठक से कुछ घंटे पहले आया। राष्ट्रपति…

Read More

कोलकाता:  अभिनेत्री कल्कि कोचलिन को अलग तरह की भूमिकाओं के लिए पहचाना जाता है। उनका कहना है कि महिलाओं को सफलता के साथ आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। फ्रांस में जन्मी भारतीय अभिनेत्री का कहना है कि सफलता के साथ आलोचनाओं से रूबरू होना ही पड़ता है। कल्कि कोचलिन ने यहां आईएएनएस से कहा, महिलाओं को सफलता के साथ आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। सफलता और आलोचना एक साथ मिलती है। यह पूछे जाने पर कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा पश्चिम में जाना-माना चेहरा बन रहीं हैं। इस पर ‘देव डी’ की अभिनेत्री ने दोनों को उनकी…

Read More

रांची:  निर्वाचन आयोग (ईसी) ने साल 2016 में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित खरीद-फरोख्त को लेकर झारखंड सरकार से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मुख्यमंत्री रघुबर दास के एक सहयोगी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव बीरेंद्र कुमार ने 13 जून को यह पत्र झारखंड के मुख्य सचिव को लिखा, जो मीडिया को बुधवार को मिला। इसमें लिखा गया है, शुरुआती जांच से प्रथम दृष्टया आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला बनता दिख रहा है, जो लोकसेवक हैं। पत्र में आयोग ने आरोपियों के खिलाफ ‘पद के दुरुपयोग और चुनाव में दखल देने तथा…

Read More

यमुनापार के दिलशाद गार्डन इलाके में बुधवार सुबह एक शख्स ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 30 ज्यादा बार वार कर उसे बुरी तरह गोद डाला। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने के लिए बेटा आया तो उसे भी नहीं बख्शा। आरोपी ने बेटे पर भी चाकू से हमला कर दिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जख्मीहालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी हमलावर पति फरार है। सीमापुरी थाने की पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला…

Read More

एक हजार करोड़ रुपये की कथित बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग द्वारा वर्तमान बाजार मूल्य पर करीब 175 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क किये जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सांसद पुत्री मीसा भारती बुधवार को अपने पति शैलेष कुमार के साथ यहां आयकर विभाग के समक्ष पेश हुई। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि मीसा भारती और उनके पति सुबह 10.45 बजे राजधानी के झंडेवालन स्थित विभाग के कार्यालय में उपस्थित हुए। इन दोनों ने विभाग को कुछ दस्तावेज सौपें और अपने बयान दर्ज कराए। विभाग उनके बयान का अध्ययन करेगा…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी नरेंद्रन को कहा कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों और निश्चित समय में योजना पूर्ण हो, इसके लिए टाटा ग्रुप के बोर्ड में लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर में लीज एग्रीमेंट की प्रक्रिया जल्द पूरी करें। इसके पूरा नहीं होने से नागरिक सुविधाएं बहाल करने में कठिनाई उत्पन्न होती रहती है। क्षेत्र में भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को भी लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में उनसे मिलने…

Read More