Author: आजाद सिपाही

नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के तहत 4 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबाला होना है, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आमिर सोहेल के एक बयान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद से अब भारत-पाकिस्तान के बीच के मैच पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तन के बीच मुकाबले पर सवाल खड़े करते हुए आमिर सोहेल ने कहा हिंदुस्तान के लोग नाटक करते है कि पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलेंगे, यदी ऐसा है तो भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। यहीं…

Read More

नई दिल्ली:  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेनका के एक सहयोगी ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, मेनका गांधी को पेटदर्द की शिकायत के बाद दोपहर 3 बजे पीलीभीत के एक सरकारी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि मंत्री को आगे के इलाज के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। मेनका लोकसभा में पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Read More

लॉस एंजेलिस:  अक्सर जलवायु परिवर्तन के संबंध में चिंता जाहिर करने वाले ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनाडरे डी कैप्रियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पेरिस समझौते से अलग होने के फैसले की आलोचना की है। वेबसाइट ‘वैनिटीफेयर डॉट कॉम’ के मुताबिक, डिकैप्रियो ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की आलोचना की। डिकैप्रियो ने फेसबुक पर लिखा, आज, पेरिस समझौते से अमेरिका के अलग होने के ट्रंप के गलत फैसले से हमारे ग्रह पर भविष्य में जीवन बने रहना खतरे में पड़ गया है। अभिनेता के अनुसार, इस ग्रह पर हमारा भविष्य पहले से कही अब ज्यादा खतरे में है।…

Read More

लंदन:  चैंपियन्स ट्राफी के पहले मैच में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ स्ट्रेन की समस्या से बाहर हुए इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स अब चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते नहीं दिखेंगे। चोट के कारण वोक्स का चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में वोक्स सिर्फ दो ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे और फिर लौट कर नहीं आए थे। स्कैन से पता चला है कि उनकी चोट गंभीर है और इसके इस टूर्नामेंट के दौरान ठीक होने के आसार नहीं हैं। इंग्लैंड…

Read More

चेन्नई:  सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी द्विभाषी थ्रिलर फिल्म ‘स्पाइडर’ का टीजर गुरुवार को जारी हुआ और 24 घंटों के भीतर इसे देखने वालों की संख्या 50 लाख के पार हो गई है। फिल्म के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के मुताबिक, टीजर को 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। एक मिनट 15 सेकंट का टीजर देखते से पता चलता है कि इसमें अधिक तकनीकी विजार्ड का समावेश है। ए.आर. मुरुगदौस द्वारा निर्देशित फिल्म जैव आतंकवाद पर आधारित है। फिल्म में महेश बाबू एक खुफिया ब्यूरो अधिकारी की भूमिका में हैं। सूत्र के मुताबिक, फिल्म मारधाड़ से भरपूर है…

Read More

पेरिस: स्पेन के टेनिस खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। लोपेज ने पुरुष एकल वर्ग में हमवतन और अपने से ऊंची वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेविड फेरर को मात देते हुए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक लोपेज ने विश्व में 33वीं वरीयता प्राप्त फेरर को कड़े मुकाबले में 7-5, 3-6, 7-5, 4-6, 6-4 से मात दी। यह मुकबला चार घंटे तक चला। अगले दौर में लोपेज विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी…

Read More

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। अब हाल ही आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षवर्धन को कल रात सारा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि जैसे ही फोटोग्राफर्स ने हर्षवर्धन की फोटो क्लिक करनी शुरू की, तो हर्षवर्धन के कुछ अलग ही रिएक्शन मिले। सारा और हर्षवर्धन को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को कई बार पार्टी या रेस्टोरेंट में साथ देखा गया है। बता दें कि हर्षवर्धन ने फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म…

Read More

रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनटीसीपी (नेशनल टुबैको कंट्रोल प्रोग्राम) की राज्यस्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने के लिये निहित प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए एंटी टुबैको स्क्वायड को सक्रिय किया जाये। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में आने वाले सभी पान मसाला एवं तंबाकू की दुकानों को हटाने का निर्णय लिया गया। राज्य में 50.1 प्रतिशत आबादी करती है तंबाकू का सेवन मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड में तंबाकू सेवन करने वालों की तादाद अन्य…

Read More

रांची: केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में मोदी फेस्ट मना रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी भाजपा की नाकामियों का पिटारा खोल रही है। कांग्रेस की सांसद रंजीता रंजन ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ भाषण और आश्वासन की सरकार है। तीन साल में सरकार हर मोर्चे पर फेल रही। महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, कालाधन और नक्सलवाद कुछ भी खत्म नहीं हुआ। सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, जिसे वो पूरा नहीं…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग पर बुधवार को भरी दोपहरी बीच शहर में एके-47 से हमला किया गया। इस हमले में हजारीबाग जिप अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साव पर एके 47 से फायरिंग की गयी है। इस अंधाधुंध फायरिंग में लखन और ड्राइवर धर्मेंद्र सिंह के सिर समेत कई हिस्सोें में गोली लगी है। फिलहाल लखन और ड्राइवर रांची के मेडिका में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुशील श्रीवास्तव गैंग के शूटरों ने घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद मौके पर ही एके 47 और बोलेरो छोड़ भाग निकले। घटना सरदार चौक स्थित…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विकास विरोधी ताकतें राज्य में कानून-व्यवस्था को भंग करने के प्रयास में लगी हुई हैं। बच्चा चोरी की अफवाह आदि घटनाओं के पीछे राज्यद्रोही शक्तियां काम कर रही हैं। हमारे निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। कितना भी बड़ा चेहरा हो, कार्रवाई करने से न हिचकें। उन्होंने कहा कि राज्य में अमन-शांति कायम रखने के लिए सरकार हरसंभव काम करेगी। अमन-शांति भंग होने की स्थिति में गरीब व्यक्ति सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। सीएम बुधवार को झारखंड मंत्रालय में गृह, कारा…

Read More