Author: आजाद सिपाही

दमिश्क: पूर्वी सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर किए गए हवाई हमलों में 35 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, यह हमले गुरुवार को डेर अल-जौर प्रांत के मयादीन शहर में आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए। इससे एक दिन पहले ही एसओएचआर ने कहा था कि सीरिया के रक्का में अमेरिकी गठबंधन सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई। सीरिया का रक्का और डेर अल-जौर आईएस का गढ़ होने की वजह से अमेरिकी गठबंधन…

Read More

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल जब पहली बार ऑस्कर के रेड कार्पेट पर कदम रखा था, तब सभी की निगाहें उन पर आकर रुक गई थीं| जुहैर मुराद से सफेद रंग के गाउन में वो गजब की खूबसरत लग रही थीं| इसके बाद से प्रियंका जहां भी गईं हैं, उनके फैशन के चर्चे हर जगह हुए हैं| उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन में भी प्रियंका के फैशन की हर जगह तारीफ हो रही है| देखिए उनके प्रमोशन से उनके बेस्ट लुक- प्रियंका ने ‘बेवॉच’ के मियामी में वर्ल्ड प्रीमियर पर नीले रंग का सीक्वेंस गाउन पहना था|…

Read More

मुंबई: आज महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ को 33 साल हो गए हैं| ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी फिल्म के तौर पर दर्ज है जिसने ना सिर्फ कल्ट का स्टेटस हासिल किया बल्कि इसने अनुपम खेर के करियर को भी नई ऊंचाईयां दी और एक कद्दावर अभिनेता के तौर पर स्थापित किया| इस फिल्म में अनुपम खेर ने 65 साल के एक ऐसे बुजुर्ग का किरदार निभाया था जो अपने जवान बेटे की मौत के सदमे से उबरने की कोशिश करता है और उसके इंसाफ के लिए लड़ता है| उस वक्त अनुपम खेर की उम्र 28…

Read More

नई दिल्ली: पर्यावरण मंत्रालय ने पूरे भारत में मांस कारोबार मवेशियों की हत्या और इस मकसद से उनकी बिक्री पर रोक लगा दी है। मंत्रालय के नए नियम के मुताबिक अब कोई भी मवेशी को मारने के मकसद से उसे बेच नहीं सकता। मवेशी को बेचने से पहले उसे एक घोषणापत्र भी देना होगा। बता दें कि गौशाला, पशु कल्याण संस्थाओं आदि को भी कोई मवेशी देने के दौरान यह एफिडेविट देना होगा कि वह हत्या के लिए नहीं बल्कि कृषि उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाएगा। इस नियम के तहत राज्य से बाहर के व्यक्ति को भी मवेशी बेचने पर…

Read More

काठमांडू: श्रीलंका में तेज बारिश के कारण जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। तेज बारिश के बाद भूस्खलन की हुयी घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ घटनाओं के बाद राहत, बचाव कार्य जारी है। इस समय श्रीलंका के कलुतारा जिले में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। यहाँ कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। यहाँ दो अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में शुक्रवार को छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। बारिश के…

Read More

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए देश के सभी विपक्षी दल मिलकर एक सहमती बनाकर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा के लिए लम्बे समय से बैठके करते आ रहे हैं। वहीँ सरकार ने अभी राष्ट्रपति के नाम के उम्मीदवार के पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में कई विपक्षी दल असमंजस की स्थित में फंसे हुए हैं। वहीँ शुक्रवार को सोनिया गांधी के बुलाये गये भोज में कई विपक्षीदल के नेताओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति के नाम की उम्मीदवारी पर देश की कई विपक्षी पार्टियाँ बैठके और आम सहमति बनने में लगी हुयी हैं। ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी सोनिया…

Read More

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया):  भारतीय बैडमिंटन टीम एक बार फिर सुदीरमन कप में चीन की चुनौती को पार नहीं कर पाई और शुक्रवार को मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई। इससे पहले भारतीय टीम 2011 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। तब भी चीन ने उसका रास्ता रोका था। भारतीय टीम अपने शुरू के तीनों मैच हार गई। इसके बाद बाकी दो मुकाबलों, महिला एकल वर्ग में पी.वी.सिंधु और महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा-एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी के मैचों से परिणाम पर असर नहीं पड़ना था, इसलिए यह दोनों मुकाबले खेले नहीं…

Read More

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की विधानसभा सत्र के दौरान ही सोने को लेकर कई बार आलोचना हो चुकी है। इस बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोते नजर आए। इस बार वह कर्नाटक कांग्रेस महासचिव और पार्टी के प्रदेश प्रभारी वेणुगोपाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोते हुए कैमरे में कैद हो गए। बेंगलुरु में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। उस समय शीर्ष नेता वेणुगोपाल बोल रहे थे। इसी दौरान सिद्धरमैया सोते हुए नजर आए। अभी हाल में ही बेंगलुरु में चल रही एक…

Read More

मुंबई:  अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें पार्टी से निकालने की मांग करने वाले बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि पार्टी से निकाले जाने की धमकी देने के बजाय उन्हें पार्टी से निकालने का कदम उठाया जाना चाहिए। पटना साबिह से भाजपा सांसद शत्रुघ्न ने कहा, पार्टी से निकाले जाने की धमकी मैं कई सालों से सुनता आ रहा हूं। कृपया धमकी देना बंद करें। आप मुझे पार्टी से निकाल क्यों नहीं देते? इस हफ्ते की शुरुआत में शत्रुघ्न और उनकी पार्टी के साथी सुशील मोदी के बीच…

Read More

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए देश का हर कोना दिल्ली है। आपलोगों ने जो आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं आप लोगों का आभारी हूं। बादलों ने भी बरसकर वातावरण को बदल दिया है इसलिए मेघराज का भी आभारी हूं। मुझे देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कृषि के क्षेत्र में संस्थान और गुवाहाटी में एम्स का शिलान्यास। एक दिन में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपया राज्य के अंदर आना…

Read More

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से छेड़छाड़ करके दिखाने के चुनाव आयोग के चैलेंज को एनसीपी को छोड़कर किसी भी राजनीतिक दल ने आवेदन नहीं किया है। चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों को शुक्रवार शाम पांच बजे तक एक्सपर्ट के नाम देने का समय दिया था। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि एनसीपी चुनाव आयोग की ईवीएम चुनौती में भाग लेने की इच्छुक एक मात्र पार्टी है और इसके अलावा किसी राजनीतिक दल ने आवेदन नहीं किया है। वहीं चुनाव आयोग ने गुरुवार देर शाम को बताया था कि अब तक किसी पार्टी ने किसी जानकार को ईवीएम…

Read More