Author: आजाद सिपाही

मुंबई: करीना ने बेटे तैमूर को एक बड़ा हीक्यूट निकनेम दिया है। अंग्रेजों के जैसे दिखने वाला तैमूर का निकनेम भी मम्मी करीना ने अंग्रेजों वाला ही दिया है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की खबर के मुताबिक, करीना बेटे तैमूर को लिटिल जॉन बुलाती हैं। वैसे कपूर फैमिली में निक नेम रखने का चलन काफी पुराना है। जहां करीना , करिश्मा से लेकर ऋषि कपूर तक का निक नेम काफी फेमस रहा है। करीना जहां अपने निक नेम बेबो से ज्यादा बुलाई जाती हैं, वहीं उनकी करिश्मा भी लोलो नाम से जानी जाती हैं.इनका निक नेम काफी लाइम लाइट में रहा है।…

Read More

सोनभद्र:  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो फिर उसे छोड़ता नहीं है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एकलव्य मैदान ककरी में बुधवार को चुनावी जनसभा में राजनाथ ने कहा, “भारत अब कमजोर नहीं है। भारत ताकतवर बन चुका है। भारत किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई भारत को छेड़ता है तो उसे भारत छोड़ता नहीं है।” केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, “भारत कभी भी विस्तारवादी नहीं रहा। हम लोगों ने अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में सबको आमंत्रित किया था।…

Read More

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोगों के कल्याणार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का कार्यान्वयन तीव्र गति से हो। इसके लिए सभी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता को उनका यथोचित लाभ सुगमता से मिले। इसके लिए निरंतर प्रयास करें। विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाये। जिस योजना के कार्यान्वयन में पीछे हैं, उस पर विषेष ध्यान दें। साथ ही योजना से वंचित लोगों की शिकायतों की समीक्षा की जाये। राज्यपाल मंगलवार को राजभवन में आदिम जनजातियों, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में सीधी बात कार्यक्रम में कोडरमा के तेतरोन पंचायत की मुखिया बबिता देवी द्वारा विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि का गबन किये जाने की शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री रघुवर दास नाराज हो गये। उन्होंने कहा कि झारखंड की पंचायतों से अनियमितता की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। सोलर प्लेट, पानी की टंकी और चापाकल, बोरिंग समेत अन्य कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने आदेश दिया कि गड़बड़ी करनेवाले मुखिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उन्हें पद से हटायें। सीएम ने कहा कि कुछ पंचायतों के मुखिया की ईमानदारी पर सवाल उठ रहे…

Read More

रांची: विवाहिता के चक्कर में फैक्ट्री के मालिक को 15 लाख रुपये का चूना लगाने वाले आरोपी मनोज वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुखदेवनगर और रातू थाना की पुलिस ने हेडक्वार्टर डीएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर सोमवार रात करीब 12 बजे मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज के खिलाफ रातू स्थित आदर्श मशाला फैक्ट्री के मालिक अपर बाजार निवासी नितिन गुुप्ता ने रातू थाना में 22 अक्टूबर 2016 को कांड संख्या 229/16 प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। नितिन गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी मनोज को उसका साढ़ू, जो कि मेन रोड…

Read More

रांची: झारखंड राज्य योजना समिति में स्वीकृत योजनाओं को 31 मार्च तक लागू करने की कवायद तेज हो गयी है। समिति द्वारा 6307.88 करोड़ की योजनाओं की मंजूरी की अनुशंसा मुख्यमंत्री रघुवर दास से की गयी है। विकास आयुक्त अमित खरे की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य योजना प्राधिकृत समिति की बैठक हुई। समिति द्वारा कुल 6307.88 करोड़ की 6 योजनाओं की स्वीकृति की अनुशंसा की गयी। सबसे ज्यादा ऊर्जा विभाग की योजनाएं अनुशंसित योजनाओं में ऊर्जा विभाग की योजनाएं सबसे ज्यादा हैं। इनमें 13 स्थानों पर लघु जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना तथा झारखंड बिजली आच्छादन योजना अंतर्गत 40…

Read More

रांची: राजधानी का बिरला मैदान मंगलवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब गुरुनानक सत्संग सभा के लोग चहारदीवारी करने पहुंचे। इसके बाद इसका विरोध कर रहे दूसरे पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो गयी। पत्थरों की बारिश होने लगी। हर तरफ अफरातफरी मच गयी। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसमें छह की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इनका इलाज सेवा सदन, रिम्स और गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है। ऐसे हुआ घटनाक्रम : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित बिरला मैदान में एक पक्ष के लोग पूजा कर स्कूल…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद के आशीष हत्याकांड का एक सप्ताह में खुलासा करने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर धनसार के थानेदार को निलंबित करने का आदेश धनबाद एसएसपी को दिया है। उन्होंने एसएसपी को फटकारते हुए कहा कि वह इस केस की स्वयं मॉनिटरिंग करें। इसमें शिथिलता नहीं बरती जाये। मंगलवार को सूचना भवन में सीधी बात कार्यक्रम के दौरान धनबाद की आशा देवी नाम की महिला की फरियाद पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह निर्देश दिया। आशा देवी ने अपने बेटे आशीष के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने की…

Read More

प्रदेश में बीजेपी ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए. तीन पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रशाद मौर्या ने किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुजीत सिंह टिका पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निष्काषित कर दिया है. साथ ही साथ केशव ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य विभूति नरायन राय, और बलिया के बेरुआरबारी मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह को भी निष्काषित कर दिया है. बताया जा रहा है कि इन तीनों दिग्गजों पर पार्टी के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई किया गया है. इन सभी लोगों पर…

Read More

अमेरिका में भारतीय श्रीनिवास कुचीभोतला की हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं है कि एक अन्य भारतीय नागरिक के खिलाफ हेट क्राइम की घटना सामने आई है। नई घटना अमेरिकी शहर कोलोराडो में हुई है। यहां रहने वाले एक भारतीय के घर पर न केवल अंडे फेंके गए, बल्कि उनके घर के बाहर तुम भारतीयों को यहां नहीं रहना चाहिए का संदेश लिखा मिला। 6 फरवरी की इस घटना के मामले हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।   लेकिन इस मामले की जांच एफबीआई कर रही है। अधिकारी मानते हैं कि यह काम किसी एक व्यक्ति…

Read More

पिछले दिनों लेखिका शोभा डे के ट्वीट के चलते चर्चा में आए मध्यप्रदेश के पुलिस इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावत के लिए शोभा डे का ट्वीट अच्छा साबित हुआ। जोगावत को उनके इलाज के लिए मुफ्त ट्रीटमेंट ऑफर हुआ है, जिसके बाद वह इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए हैं। सेंटर फॉर ओबेसिटी एंड डाइजेस्टिव सर्जरी के डॉक्टर मुफज्जल लकड़ावाला ने उनके मुफ्त इलाज का ऑफर दिया है। कुछ दिनों पहले मशहूर लेखिका शोभा डे के ट्वीट की वजह से चर्चा में आए मध्यप्रदेश के पुलिस इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावत की जिंदगी बदल गई है। जोगावत को उनके इलाज के लिए मुफ्त ट्रीटमेंट…

Read More