रांची: नगर निगम और पुलिस के सहयोग से कचहरी चौक से लेकर ओवरब्रिज तक अतिक्रमण हटाया गया। कचहरी चौक से होते हुए पुलिस और निगम के कर्मियों ने शहीद चौक और अल्बर्ट एक्का चौक से पहले अतिक्रमण हटाया। इसके बाद मेन रोड में फुटपाथ पर लगे दुकानों को हटाया गया। इस दौरान कई जगहों पर दुकानदारों और अतिक्रमण हटाने वाली टीम में नोकझोंक हुई। शहीद चौक और अल्बर्ट एक्का चौक के पास दुकानदारों ने स्वत: अपनी दुकानें हटा लीं, लेकिन मेन रोड में कई जगहों पर अतिक्रण हटाने के लिए पुलिस को थोड़ी सख्ती अपनानी पड़ी। अतिक्रमण हटाने के लिए…
Author: आजाद सिपाही
रांची: नामकुम के टाटीसिलवे बैंक मोड़ के पास चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप का शटर काट कर बीती रात करीब 10 लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली। दुकानदार को घटना की सूचना सुबह मिली। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। सुबह डॉग स्कॉयड की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। आरपी ज्वैलर्स के दुकानदार के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह उन्हें इस घटना की सूचना दी। चोर शॉप के शटर को काटकर दुकान के अंदर घुसे थे। इसके बाद अलमारी को तोड़कर गहने ले गये। वहीं, पुलिस मामले की जांच…
रांची: धुर्वा डैम में डूबे छात्र का शव सोमवार को निकाला गया। रविवार को पिकनिक मनाने के दौरान नाव पलट जाने से तीन दोस्त पानी में डूब गये थे। इनमें दो किसी तरह तैर कर बाहर आ गये, पर एक दोस्त की डूबने से मौत हो गयी। उसका शव एनडीआरएफ के गोताखोरों ने डैम से बाहर निकाला। रविवार को 14 साल के सूफियान अंसारी नामक युवक डूब गया था। देर रात तक डैम से उसे निकालने की कोशिश की गयी। कई बार गोताखोर अंदर तक गये, पर उसका कुछ पता नहीं चला। सूफियान रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाला था।…
रांची: बूटी बस्ती में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही। 16 दिसंबर के बाद से एसआइटी के अलावे पांच टीमें पूरी मामले की जांच में लगी हैं। लेकिन केस के खुलासे में पुलिस दसवें दिन भी नाकाम रही। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड में दस लोगों से पूछताछ की। जिन लोगों से पूछताछ की गयी है, उसमें छात्रा के साथ पढ़ाई करने वाली सहपाठी, रामगढ़ की सहेलियां और एक सहेली का दोस्त शामिल है। पुलिस ने मृत छात्रा के कुछ संबंधियों से भी पूछताछ की है। पुलिस की टीम…
रांची: आरटीसी की इंजीनियरिंग छात्रा मुनमुन की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की उपाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सिटी एसपी किशोर कौशल से मिला। छात्राओं ने एसपी से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किये जाने की मांग भी की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सिटी एसपी से जानकारी ली। सिटी एसपी ने सभी महिला कॉलेजों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आमिर खान की फिल्म दंगल को राज्य में मनोरंजन कर से छूट देने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हिन्दी फीचर फिल्म दंगल को राज्य में मनोरंजन शुल्क से छह महीने के लिए छूट देने की घोषणा की है। उनके निर्देश पर वाणिज्यिक-कर (आबकारी) विभाग ने मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार इस फीचर फिल्म को राज्य के सिनेमा घरों में प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ मनोरंजन शुल्क तथा विज्ञापन-कर अधिनियम 1936 के प्रावधानों के तहत छह महीने…
मुंबई: बॉलीवुड संगीतकार साजिद और वाजिद अली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की युवा शाखा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों संगीतकार भाई पार्टी में शामिल हुए। फडणवीस ने कार्यक्रम में कहा कि अटल जी ने राष्ट्र की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जीवन भर काम किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अटल जी के सपनों को महज पूरा भर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां मौजूद हर युवक से 10 लोगों को कैशलेस लेनदेन सिखाने और अटल जी…
लंदन: बैंड वैम के मशहूर ब्रितानी पॉप गायक जॉर्ज माइकल का निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे।उन्होंने अपने कॅरियर में 10 करोड़ से अधिक एलबम बेची। माइकल के पब्लिसिस्ट ने अपने बयान में कहा, “हम बहुत दु:ख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारे प्यारे भाई और दोस्त जॉर्ज का क्रिसमस के दौरान अपने घर पर निधन हो गया।’’ वह नशीले पदार्थों संबंधी घटनाओं के कारण लंबे समय तक सुखिर्यों में रहे थे। इसके बाद माइकल वर्ष 2017 में एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने वाले थे। ‘क्लब ट्रॉपिकाना’, ‘लास्ट क्रिसमस’, ‘केयरलेस व्हिस्पर’ और ‘फैथ’ माइकल के…
लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टी कार्लसन रोमानो को बेटी हुई है। यह उनका और उनके पति ब्रेंडन रूनी का पहला बच्चा है। क्रिस्टी (32) ने यह खुशखबरी फेसबुक पर शेयर की है। दंपत्ति ने बच्ची का नाम इसबेला रखा है। उन्होंने लिखा, ‘‘ब्रेंडन और मैं इसबेला के जन्म के बारे में घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। उसका जन्म 24 दिसंबर को शाम के करीब चार बजे हुआ। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।’’ रोमानो और रूनी का विवाह 2013 में हुआ था। दंपति ने जून में बताया था कि उनके घर पहले बच्चे का आगमन होने वाला…
वडोदरा: महेंद्र सिंह धौनी की देखरेख में खेल रही झारखंड टीम ने हरियाणा को सोमवार को चौथे ही दिन पांच विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहली बार जगह बना ली है। लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम (मैच में कुल 11 विकेट) की घातक गेंदबाजी और इशान किशन की 86 रन की बेहतरीन पारी से झारखंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। झारखंड को मैच जीतने के लिए 176 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 30.2 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर हासिल कर लिया। इशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 61 गेंदों में नौ…
पुणे: सेना निशानेबाजी इकाई (एएमयू) के सत्येंद्र सिंह ने 60वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के अंतिम दिन पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पाजीशन स्पर्धा में साथी और ओलंपियन चैन सिंह को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सत्येंद्र ने 1164 अंक से चैन सिंह से पीछे दूसरे स्थान पर आठ निशानेबाजों के फाइनल के लिये क्वालीफाई किया। उनका स्कोर चैन सिंह के स्कोर से बराबर था लेकिन उनके ‘इनर 10’ अंक नौ कम थे। फाइनल में हालांकि उन्होंने अपने से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के अनुभवी साथी को पछाड़ दिया। उन्होंने 45 शाट में 450.9 अंक जुटाये जबकि चैन सिंह के…