नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में एक विशेष अदालत के जरिए ब्रिटेन से शराब के पूर्व बड़े कारोबारी विजय माल्या को वापस देश लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की। जांच एजेंसी ने माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किए, जिसके बाद विशेष अदालत से ब्रिटेन के सक्षम प्राधिकार से माल्या के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया। सीबीआई सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माल्या दो मार्च को देश छोड़कर चले गए थे और उसके बाद से लौटे नहीं हैं। सीबीआई ने 16 अक्तूबर 2015 को माल्या के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी…
Author: आजाद सिपाही
नयी दिल्ली: योगगुरु बाबा रामदेव ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार की प्रशंसा की है। बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से आतंकवाद की फंडिंग बंद हुई है। साथ ही जाली नोटों को बंद करने में इससे मदद मिली है। बाबा रामदेव यहां प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे थे। उनके साथ संतों की टोली भी थी। रामदेव ने भरोसा जताया कि नोटबंदी के फैसले से बैंकों की ब्याज दर में भी कम आयेगी, जिससे लोगों के लिए घर बनाना आसान हो जायेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि विदेशों में ब्याज दर पांच प्रतिशत के करीब रहती है,…
वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट में चुनी गई पहली भारतीय अमेरिकी कमला हैरिस ने अटार्नी जनरल के पद के लिए सीनेटर जेफ सेशन्स के चयन के निर्णय को लेकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। कमला ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका के अटॉर्नी जनरल की भूमिका को उनके नजरिए से देखने पर मुझे सीनेट सेशंस के नामांकन को लेकर गहरी चिंताएं हैं। मैं, खासकर उन नीतियों को उनके समर्थन के कारण चिंतित हूं जो न्याय विभाग की कार्यप्रणालियों को कमजोर करेंगी। मैं उनके उन विचारों को लेकर चिंतित हूं जो संवैधानिक गारंटी के साथ असंगत हैं।’’ अमेरिकी सीनेट में…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने देशभर में कई आतंकवादी हमलों में संलिप्तता के मद्देनजर तालिबान एवं अल कायदा से जुड़े दो आतंकवादी समूहों को प्रतिबंधित कर दिया है। बलूचिस्तान एवं सिंध प्रांतों में हालिया घातक हमलों के बाद तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के सहयोगी जमात उल अहरार एवं लश्कर ए झांगवी अल अलामी को प्रतिबंधित कर दिया है। बलूचिस्तान में सूफी दरगाह पर पिछले सप्ताह हुए हमले में 50 से अधिक लोग मारे गए थे। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन संगठनों को प्रतिबंधित करने का फैसला कुछ दिन पहले ही लिया गया। सिंध…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक आला सैन्य कमांडर ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर जारी झड़पों में पाकिस्तान के मुकाबले भारतीय सेना के जवान दोगुनी संख्या में मारे गए हैं। गिलगित में शुक्रवार को चुनिंदा सांसदों और संवाददाताओं के समूह से 10वीं पलटन के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मलिक जफर इकबाल ने कहा, ‘‘हमारे केवल 20 सैनिक मारे गए जबकि उन्होंने 40 से ज्यादा जवानों को खोया है।’’ एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक इकबाल उत्तर के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गिलगित-बल्टिस्तान क्षेत्र के दौरे पर थे जहां उन्होंने नागरिक समाज के लोगों और सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया। इकबाल ने दावा…
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में निक्की हेली के एक दावेदार होने की रिपोर्टरों के बीच दक्षिण कैरोलिना की भारतीय अमेरिकी गवर्नर ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी को समावेशी बनने की आवश्यकता है और वह प्रवासियों या अश्वेत लोगों को भूलने की गलती नहीं कर सकती। निक्की ने वाशिंगटन डीसी में कल कहा, ‘यदि हम प्रशासन चालने वाली एक शक्ति के रूप में प्रभावशाली तरीके से नेतृत्व करना चाहते हैं और स्थायी ताकत बने रहना चाहते हैं तो हमें यह बात स्वीकार करनी होगी कि डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव उस तरीके का समर्थन नहीं करता जिस तरह रिपब्लिकन नेताओं…
दुबई: संयुक्त अरब एमिरात में रहने वाली 16 वर्षीय भारतीय लड़की उन तीन बच्चों में शामिल है जिन्हें इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। उसे बच्चों के अधिकार और स्थिति में सुधार में विशेष भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। दुनिया भर से रिकॉर्ड 120 प्रविष्टयां आईं और विशेषज्ञ समिति ने यूएई से कहकशां बसु, कैमरून से डिविना मलौम और सीरिया से मुजू़न अलमिल्लहान को चुना। यह ऐलान अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार संगठन ‘किड्ज़ राइट्स’ ने वैश्विक बाल दिवस से पहले किया जो कल मनाया जाएगा। समिति के मुताबिक, तीनों ने अनूठे और वास्तविक…
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने मौत की सजा पर रोक संबंधी संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव विरोध करते हुए कहा है कि यह भारतीय वैधानिक कानून तथा अपना कानूनी तंत्र रखने के हर देश के संप्रभु अधिकार के विपरीत है। हालांकि उसने उस संशोधन का समर्थन किया है जिसमें घरेलू विधि व्यवस्था विकसित करने के संप्रभु अधिकार की बात की गई है। भारत के प्रतिनिधि मयंक जोशी ने कहा कि हर देश के पास अपनी खुद की कानूनी व्यवस्था को मान्यता देने का अधिकार है , इसी वजह से उन्होंने संशोधन के लिए मतदान किया है। दूसरी तरफ, भारत के संयुक्त…
मुंबई: गीतकार और फिल्म-निर्माता गुलजार का मानना है देश की विभिन्न भाषाओं को ‘‘क्षेत्रीय’’ बताकर उन्हें दरकिनार करना सही नहीं है क्योंकि वे सभी राष्ट्रीय हैं और बराबर सम्मान पाने की हकदार भी। गुलजार ने कहा कि वर्तमान में कविताओं-शायरी में सबसे अच्छा काम पूर्वोत्तर भारत में हो रहा है जिसे लोग आम तौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि शायरी में कुछ अलग हो रहा है तो वह सिर्फ पूर्वोत्तर में हो रहा है। हमने उसपर कोई ध्यान नहीं दिया है। बड़ी जिंदा शायरी है, जो वहां से आ रही है।’’ गुलजार ने कहा, ‘‘बड़ी भाषाओं में…
लॉस एंजिलिस: गायिका सिया फर्लर ने अपने नए गीत ‘नेवर गिव अप’ को बालीवुड अंदाज में गाया है। उन्होंने यह गीत फिल्म ‘लायन’ के लिए रिकार्ड किया है, जिसमें अभिनेता देव पटेल और निकोल किडमैन मुख्य भूमिका निभा रहे है। एस शोबिज की खबर के अनुसार इस गीत के बोल और संगीत बालीवुड से प्रभावित है। इसका निर्माण ग्रेग कस्र्टीन ने किया है। फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़के की है, जो पांच वर्ष की आयु में अपने परिवार से बिछड़ जाता है और बाद में एक आस्ट्रेलियाई परिवार उसे गोद ले लेता है। फिर 25 साल बाद एक बार…
मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अंशाई लाल ने किया है, जबकि इसकी निर्माण अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्नेश की क्लीन स्टेट फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है। फिल्म में अनुष्का के अलावा पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ, लाइफ ऑफ पाई से प्रसिद्धि पाने वाले सूरज शर्मा और मेहरीन पीरजादा ने मुख्य भूमिकायें अदा की हैं। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, ‘फिल्लौरी की रिलीज डेट : मार्च 24, 2017 है। लिख के रखो .अभी से..बहुत मजा आने वाला है।’ उल्लेखनीय है कि…