Author: आजाद सिपाही

नयी दिल्ली:  कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की आज शाम बैठक होगी जिसमें 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान, मोदी सरकार द्वारा 500 रूपये और 1000 रूपये के नोटों का चलन बंद किए जाने के विरोध में सत्ता पक्ष को संयुक्त रूप से घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकाजरुन खड़गे तृणमूल नेता सुदीप बंदोपाध्याय से मिलेंगे। विपक्ष के सूत्रों ने बताया कि लोकसभा के सांसद बंदोपाध्याय से कांग्रेस नेताओं की यह मुलाकात आज लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा…

Read More

वॉशिंगटन:  अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के राइनस प्रीबस को अपने स्टाफ का प्रमुख और चुनाव अभियान के मुख्य कार्यकारी रहे स्टीफन बैनन को मुख्य रणनीतिकार नियुक्त किया है। महत्वपूर्ण पद पाने वाले ये दोनों दिग्गज ‘‘काफी योग्य नेता’’ हैं । इन्होंने अरबपति दिग्गज ट्रंप की ‘‘ऐतिहासिक विजय’’ का नेतृत्व किया था। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे । इन नियुक्तियों की घोषणा कल की गयी जिससे व्हाइट हाउस के लिए नया नजरिया तैयार होगा । उल्लेखनीय है कि इन दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए…

Read More

वॉशिंगटन:  अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह देश के राष्ट्रपति को मिलने वाले 400,000 डॉलर के वेतन के बजाय पूरे साल भर में बतौर वेतन केवल एक डॉलर लेंगे और छु्िटयां नहीं लेंगे। वेतन के बारे में पूछे जाने पर 70 वर्षीय ट्रम्प ने बताया ‘‘नहीं, मैं वेतन नहीं लेने वाला हूं। मैं यह नहीं ले रहा हूं।’’ उन्होंने इसके साथ ही अपने उस वादे की पुष्टि की जो सितंबर माह में चुनाव प्रचार के लिए बनाये गये एक वीडियो में उन्होंने किया था। उन्होंने कल सीबीएस के कार्यक्रम ‘‘60 मिनट’’ में साक्षात्कार के दौरान…

Read More

बीजिंग:  चीन के उत्तर-पश्चिमी झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में एक बर्फीले तूफान में वाहनों सहित फंसे यात्रियों को निकाल लिया गया है। तेरह घंटे के बचाव अभियान में शामिल होने वाले स्थानीय राजमार्ग के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फीले तूफान के चलते 60 सेंटीमीटर से लेकर एक मीटर तक जमी बर्फ और कम दृश्यता में लोग शुक्रवार और शनिवार को उत्तरी झिंजियांग के मेटास और टाईचांगगोउ राजमार्गों पर फंस गये थे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि शनिवार को सभी फंसे यात्रियों और उनके 145 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मेटास तेज हवाओं और बर्फीले तूफानों के…

Read More

नयी दिल्ली: अगर आपकी दिलचस्पी चांद और तारों में है तो यह कार्तिक पूर्णिमा आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। सोमवार को 69 वषरें में चांद धरती के सबसे करीब होगा। इस घटना को आम बोलचाल की भाषा में ‘सुपर मून’ कहा जाता है। आज यह अपने आकार से 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। इससे पहले यह नजारा 1948 में लोगों ने देखा था। अगर आप चांद का यह रूप देखने से आज वंचित रह जाते हैं तो आपको इसके लिए 18 साल तक का लंबा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि आज के बाद यह…

Read More

गाजीपुर: नोटों को अमान्य करने के अपने फैसले को गरीबों का समर्थक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टों की रातों की नींद उड़ गयी है और गरीब आदमी चैन की नींद सो रहा है । मोदी ने यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा में कहा, ‘‘ विमुद्रीकरण के बाद गरीब आदमी चैन की नींद सो रहा है जबकि अमीर नींद की गोलियों के लिए चक्कर काट रहा है ।’’ गरीबों के समक्ष आ रही समस्याओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराने पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री ने…

Read More

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को राजधानी के प्रगति मैदान में आयोजित भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया। इस वार्षिक मेले में इस बार 27 देशों की 150 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय ‘डिजिटल इंडिया’ है और यह 27 नवंबर तक चलेगा। राष्ट्रपति ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी, ई-कामर्स और मोबाइल सेवाएं ई-गवर्नेंस (सरकारी सेवाओं की आन-लाइन व्यवस्था) का मुख्य अंग हैं और आने वाले समय में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि में इनका महत्वपूर्ण योगदान होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि…

Read More

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजों पर 18 नवंबर तक कोई शुल्क नहीं देना होगा। सरकार ने इस शुल्क में छूट की सीमा को चार दिन के लिए बढा दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा,‘सरकार ने इस छूट को 18 नवंबर की मध्यरात्रि तक बढ़ाने का फैसला किया है।’सरकार ने देश भर के सभी टोल नाकों या टोल प्लाजों पर वाहनों की आवाजाही सुगम रखने तथा नोटबंदी के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए उठाया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 500 व 1000 रुपये के मौजूदा नोटों का प्रचलन बंद…

Read More

इस्लामाबाद: सर्जिकल स्ट्राइक से गुस्साया पाकिस्तान पिछले एक महीने से लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाक की ओर से लगातार हो रही फायरिंग में हमने अपने कई जवानों को खो दिया। भारतीय सेना अपने शहीद भाइयों का बदला लेते हुए 7 पाकिस्तानी सैनिकों काे मार गिराया। इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तानी सेना की मीडिंग विंग ने की है। पाकिस्‍तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि रविवार रात भारतीय सेना ने एलओसी पर भींबर सेक्‍टर में युद्धविराम उल्‍लंघन किया है। इसमें पाकिस्तान के 7…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण दल ने स्पष्ट किया है कि नया प्रशासन अमेरिका को कंपनियों के रूकने के लिए अधिक मुफीद स्थान बनाएगा ताकि वह देश के भीतर नौकरियां सृजित करें, यहां करों का भुगतान करें और देश की अर्थव्यवस्था का पुनर्निमाण करें। सत्ता हस्तांतरण दल ने कल व्यापार सुधार पर एक संक्षिप्त नीति परिपत्र में स्पष्ट किया, ‘‘ट्रंप प्रशासन दशकों से चली आ रही नीतियों को बदलेगा जिनकी वजह से नौकरियां देश के बाहर जा रही थी। नया प्रशासन कंपनियों के यहां रूकने को अधिक मुफीद बनाएगा ताकि वे यहां नौकरियों का सृजन…

Read More

मुंबई:  भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कहा कि नए नोट की मांग को पूरा करने के लिए करेंसी छापने वाली प्रेस ‘पूर्ण क्षमता’ पर काम कर रही है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने लोगों से कहा है कि वे बैंक शाखाओं में भीड़भाड़ कम करने के लिए भुगतान के अन्य तरीके यानी डेबिट और क्रेडिट कार्डों का इस्तेमाल करें। रिजर्व बैंक ने कहा कि देशभर में 4,000 स्थानों पर सभी करेंसी नोटों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। बैंक शाखओं को उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए उनसे जोड़ा गया है। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, ‘मांग को…

Read More