कोलकाता: देश में उच्च मूल्य वाले नोटों को चलन से बाहर किए जाने के बाद अचानक से मुद्रा बदलने वाले मनी चेंजर और एंट्री ऑपरेटर कालेधन के निस्तारण में सक्रिय हो गए हैं। मुद्रा बदलने के कारोबार में लगे लोग जनधन खाते का प्रयोग 500 और 1000 के पुराने बंद हो चुके नोटों को जमा करने में कर रहे हैं। शून्य बकाया राशि वाले इन खातों में ढाई लाख तक रुपये जमा किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अधिकतर जनधन खाते गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के नाम से खुले हैं। बैंक के बाहर कतार में लगे एक…
Author: आजाद सिपाही
नई दिल्ली: सरकार शून्य शेष वाले जनधन खातों में अचानक जमा में आए उछाल की निगरानी कर रही है। पुराने नोटों को बंद करने के बाद सिर्फ दो दिन में बैंकिंग प्रणाली में दो लाख करोड़ रुपये की नकदी आई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि विधि प्रवर्तन एजेंसियो की गैरकानूनी मनी चेंजरों पर गिद्ध दृष्टि है। ये मनी चेंजर 500 और 1,000 रुपये का नोट बदल रहे हैं। इसके अलावा लोग अपना बेहिसाबी धन सोना और सर्राफा बाजार में लगा रहे हैं। जेटली ने कहा, ‘हमें कुछ शिकायतें मिली हैं कि अचानक से जनधन खातों में…
होबार्ट: आस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर पर आउट होने के बाद मिशेल स्टार्क ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मेजबान टीम को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन वापसी दिलाई। आस्ट्रेलिया के 32–5 ओवर में 85 रन पर ढेर होने के बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने चाय के बाद 10 गेंद के अंदर तीन विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 171 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को 86 रन की बढ़त हासिल है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। तेंबा बावुमा 38 जबकि…
दुबई: नरिंदर बत्रा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष बन गए जब उन्हें एफआईएच की 45वीं कांग्रेस के दौरान बहुमत से शीर्ष पद के लिये चुन लिया गया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बत्रा ने आयरलैंड के डेविड बलबर्नी और आस्ट्रेलिया के केन रीड को हराया। वह एफआईएच के 12वें अध्यक्ष बने और इस पद तक पहुंचने वाले पहले एशियाई हैं। बत्रा को 68 वोट मिले जबकि बलबर्नी को 29 और रीड को 13 वोट मिले। मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग प्रणाली के जरिये गुप्त तरीके से हुआ। हर राष्ट्रीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख को एक टेबलेट और एक यूनिक पासवर्ड दिया गया…
नई दिल्ली: भारत के शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा की दायीं जांघ की लंदन में सफल सर्जरी हुई और वह अब इससे अच्छी तरह से उबर रहे हैं। बीसीसीआई ने आज यह जानकारी दी। बोर्ड ने बयान में कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम पुष्टि करती है कि भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की शुक्रवार 11 नवंबर 2016 को लंदन में दायीं जांघ की सर्जरी हुई। प्रक्रिया सफल रही और रोहित को अगले 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनके उपचार पर नजर रखे हुए है और उनके उबरने से लेकर मैच फिट होने…
राजकोट: अच्छे बल्लेबाजी विकेट पर भारत की स्पिन तिकड़ी की विकेट हासिल करने की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई और इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने अटूट शतकीय साझेदारी की जिससे पहला क्रिकेट टेस्ट चौथे दिन ड्रा की ओर बढ़ रहा है। इंग्लैंड के पहली पारी के 537 रन के जवाब में भारत ने 488 रन बनाए और इस तरह मेहमान टीम को 49 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों हसीब हमीद (नाबाद 62) और कप्तान एलिस्टेयर कुक (नाबाद 46) ने इसके बाद 37 ओवर में 114 रन जोड़कर टीम की बढ़त को 163 रन तक पहुंचाया।…
राजकोट: भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने शायद ही सोचा होगा कि उनके नाम टेस्ट में एक अनचाह रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन राजकोट में ऐसा ही कुछ हुआ और वह 14 वर्षों में `हिट विकेट` होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इसके साथ ही भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में 67 सालों बाद किसी टेस्ट कप्तान के खाते हिट विकेट` जुड़ा है। इससे पहले भारत के लाला अमरनाथ 1949 मे चेन्नई में इस तरह आउट हुए थे। 28 वर्षीय विराट ने अपने आठ वर्षों के करियर में काफी सफलता देखी…
न्यूयॉर्क: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने का विरोध करने के लिए लगातार चौथे दिन भी न्यूयॉर्क शहर में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। करीब 1,200 लोग निचले मैनहैट्टन के पड़ोस में स्थित वाशिंगटन स्कवायर के पास इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों में से कुछ के हाथों में लाल गुब्बारे और तख्तियां थीं, जिस पर ‘पीस एंड लव’’ लिखा हुआ था। कई प्रदर्शनकारियों ने तख्तियों पर यह भी लिख रखा था, ‘‘तुम्हारी दीवार हमारे रास्ते में नहीं खड़ी हो सकती है।’’ दरअसल अरबपति रियल एस्टेट दिग्गज ट्रंप ने चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि वो आव्रजनरोधी अवरोधक मेक्सिको के साथ लगी…
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न इकाइयों में विकास कार्यो के लिए एक करोड़ दस लाख डालर की राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव महेश कुमार ने सात नवंबर को ‘‘विकास गतिविधियों के लिए प्रतिबद्धता सम्मेलन’’ में कहा, “भारत संयुकत राष्ट्र की स्थापना से ही इसमें नियमित रूप से योगदान करता रहा है। भारत का यह मानना है कि शांति और सुरक्षा, विकास और मानवाधिकार की तीन मुख्य आधार विकास गतिविधियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के पास एक उचित और संतुलित तरीके से आवश्यक संसाधन…
वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद अपनी हार कबूल करने के बाद हिलेरी क्लिंटन ने पहली बार अपना मुख खोलते हुए कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में उनकी स्तब्धकारी हार के बाद के दिन उनके लिए ‘बड़े मुश्किल भरे’ रहे हैं। हिलेरी ने शुक्रवार को कांफ्रेंस हाल में अपने प्रचार अभियान दल के सदस्यों और समर्थकों से कहा, ‘‘मैं चिकनीचुपड़ी बातें नहीं करने जा रही। ये बड़े, बड़े ही मुश्किल भरे दिन रहे हैं।’’ उन्होंने राष्ट्रपति निर्वाचित हुए डोनाल्ड ट्रंप के हाथों अपनी हार कबूलने के बाद पहली बार मुख खोला है। ट्रंप को 20 जनवरी, 2017…
टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ जापान की प्रसिद्ध तेज रफ्तार शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में आज यात्रा की। इस प्रणाली को भारत में भी लाए जाने की योजना है। मोदी और आबे ने तोक्यो से कोबे तक इस ट्रेन में सफर किया। इस ट्रेन की गति 240 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 320 किलोमीटर प्रति घंटे है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी तस्वीरें ट्वीट की हैं जिनमें वह ट्रेन में बैठकर आबे के साथ गहन वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ कोबे जा रहा हूं। हम शिंकनसेन बुलेट…