Author: आजाद सिपाही

जम्मू:   पाकिस्तान पर जम्मू कश्मीर में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि पड़ोसी देश एक विफल राष्ट्र है और एक ऐसा समय आएगा जब वह विश्व के मानचित्र से मिट जाएगा। सिंह ने कहा, ‘‘ऐसा समय आएगा जब पाकिस्तान विश्व के मानचित्र पर नहीं होगा। उसका वही हश्र होगा जो बांग्लादेश के निर्माण के समय हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंकी लांच पैडों पर लक्षित हमले के बाद पाकिस्तान चिड़चिड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वह अब लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन…

Read More

नई दिल्ली:   दीवाली पर चीनी सामान के बहिष्कार के लिए कुछ हलकों से किए जा रहे आह्वान के बीच चीन ने कहा है कि इससे चीन की इकाइयों का भारत में निवेश तथा दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग प्रभावित हो सकता है। नयी दिल्ली में चीन के दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह के किसी बहिष्कार का उसके देश के निर्यात पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा उल्टा इसका सबसे ज्यादा नुकसान भारत के व्यापारियों और ग्राहकों का होगा क्योंकि उनके पास कोई समुचित विकल्प नहीं है। चीन ने कहा है…

Read More

श्रीनगर:  अधिकारियों ने जुम्मे की नमाज से पहले यहां ऐतिहासिक जामिया मस्जिद तक मार्च निकालने के अलगाववाािदयों के आह्वान के मद्देनजर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में आज कर्फ्यू लगा दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुराने शहर के नौहट्टा, खानयार, सफाकदल, रैनावाड़ी और महाराज गंज में और शहर के बाहरी इलाके के बटमालू में कफ्र्यू लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद तक मार्च निकालने के अलगाववादियों के आह्वान के मद्देनजर यह बंदिशें लगाई गई हैं। अधिकारी ने कहा कि इन स्थानों के इलावा कश्मीर के किसी और इलाके में लोगों की…

Read More

नई दिल्ली:   पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को ‘‘आतंकवादी’’ करार देते हुए कहा है कि वह उनके देश में भी बम विस्फोटों में संलिप्त रहा है। हालांकि उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया कि पाकिस्तान क्यों चीन से अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के लिए नहीं कह रहा है। ‘न्यूज नेशन’ की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुशर्रफ ने टीवी चैनल से कहा, ‘‘चीन को क्यों शामिल किया जाए जब उसका उससे (अजहर) कुछ मतलब नहीं है।’’ अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त…

Read More

स्प्रिंगफील्ड:  डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को लेकर हिलेरी क्लिंटन के बेहद सख्त होने की आलोचना की है। ट्रंप की इस प्रतिक्रिया से रूसी राष्ट्रपति के साथ रिपब्लिकन उम्मीदवार के संबंध पर लोगों की भवें एक बार फिर तन गई हैं। ओहायो के स्प्रिंगफील्ड में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने हिलेरी द्वारा रूसी नेता की आलोचना किए जाने का मुद्दा उठाया। पश्चिमी देशों में पुतिन अपनी सैन्य आक्रामकता और लोकतंत्र-विरोधी प्रवृत्तियों के चलते बदनाम हैं। ट्रंप ने रूस को परमाणु हथियारों से लैस बताते हुए हजारों लोगों की भीड़ को कहा, ‘‘वह पुतिन के बारे में बहुत…

Read More

इस्लामाबाद:  जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को भारत से निष्कासित करने पर पाकिस्तान बौखला गया है। नई दिल्ली के इस कदम के कुछ ही घंटों बाद उसने सीनाजोरी करते हुए यहां स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी सुरजीत सिंह को निष्कासित कर दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले को तलब करके पाकिस्तान सरकार के इस निर्णय के बारे में जानकारी दी। विदेश सचिव ने आरोप लगाया कि सुरजीत सिंह राजनयिक शिष्टाचार के परे जाकर आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त है जो…

Read More

सिंगापुर:  फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एसजीआईएफएफ) में दिखाई जाएगी। इस साल होने वाले महोत्सव के 27वें संस्करण के लिए इस फिल्म का चयन हुआ है। एसजीआईएफएफ ने एक बयान में कहा, ‘अनुराग कश्यप भारत के एक प्रमुख फिल्मकार और एजीआईएफएफ साउथईस्ट एशियन फिल्म लैब के संरक्षक भी हैं। वह अपनी ताजा थ्रिलर फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ को सिंगापुर ला रहे हैं।’ इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विकी कौशल ने प्रमुख भूमिका निभाई है। महोत्सव में ‘सिल्वर स्क्रीन अवार्ड’ के लिए सीमा बिश्वास अभिनीत ‘ए येलो बर्ड’ भी दौड़ में शामिल है।…

Read More

नई दिल्ली:  अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि करन जौहर की ओर से निर्देशित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर पैदा विवाद ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। इस फिल्म में मल्होत्रा के ‘कपूर एंड संस’ फिल्म के सह अभिनेता फवाद खान ने काम किया है। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद ने अभिनय किया है। राज ठाकरे नीत मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों वाली इस फिल्म की रिलीज रोकने की धमकी दी थी। हालांकि राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद मनसे ने इस शर्त पर फिल्म के शांतिपूर्वक रिलीज पर सहमति जताई कि वे भविष्य…

Read More

नई दिल्ली:  `ऐ दिल है मुश्किल` में अपने अभिनय का कमाल दिखाने वाले रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा इस बार अपने प्रशंसकों संग दिवाली मनाएंगे। अपने फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों दो दिनों में चार शहरों की यात्रा करेंगे और प्रशंसकों संग दिवाली मनाएंगे। फिल्म प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स अलग-अलग शहरों में अपने प्रशंसकों से मिलेंगे। रणबीर और अनुष्का इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद की यात्रा करेंगी और फिर मुंबई लौट जाएंगी। दोनों शुक्रवार और शनिवार को इन शहरों में अपने प्रशंसकों के साथ दिवाली मनाने वाले हैं। फिल्म `ऐ दिल है मुश्किल` का निर्देशन करण जौहर…

Read More

नई दिल्ली:  दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा एक नवंबर को दूरसंचार कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक में कॉल ड्रॉप की स्थिति की समीक्षा करेंगे और भविष्य की रूपरेखा तय करेंगे। दूरसंचार सचिव जेएस दीपक ने कहा कि मंत्री कॉल ड्रॉप के मुद्दे पर सीईओ के साथ बैठक करेंगे। एक बैठक पहले हो चुकी है। आगामी बैठक में स्थिति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का कहना है कि कॉल ड्रॉप की स्थिति में सुधार हुआ है। इससे पहले इसी साल दूरसंचार कंपनियों ने कॉल ड्रॉप…

Read More

वाशिंगटन:  भारत के पांच कॉल सेंटरों पर हजारों अमेरिकियों के साथ धोखाधड़ी करने और उनसे 30 करोड़ डालर चुराने का आरोप लगाया गया है। अमेरिका के गृह सुरक्षा सचिव जेह जॉनसन ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अंतर एजेंसी के प्रयासों से सभी पांचों कॉल सेंटरों तथा 56 लोगों पर अभियोग तय किया गया है। इनमें से 31 लोग भारत से हैं। इसके अलावा अमेरिका में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से अधिकांश भारतीय हैं। जॉनसन ने कहा कि इन लोगों पर हजारों लोगों से 30 करोड़ डालर की धोखाधड़ी का आरोप है। जॉनसन ने…

Read More