Author: azad sipahi desk

New Delhi : प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का दौर जारी है लेकिन राजस्थान से बिहर और झारखंड लौट रहे मजदूरों को यूपी में प्रवेश रोक दिया गया है। राजस्थान पुलिस और यूपी पुलिस के बची इसी मसले पर रविवार को बवाल खड़ा हो गया। यूपी पुलिस सिर्फ उन्हीं लोगों को अपनी सीमा में प्रवेश दे रही थी जिनके पास उत्तर प्रदेश का आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज था। ऐसे में बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों को लेकर राजस्थान पुलिस की झड़प हो गई। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ा की बेरिकेडिंग को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस आमने…

Read More

राँची। मेन रोड चुटिया में फ्लैग मार्च के दौरान लोगों ने पुलिस पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया। चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने क्षेत्र में लोगों से अपील किया कि कोरोना से लड़ने के लिए घर में रहें, दूरी बना के रहें। जरूरी सामान के लिए खुले दुकनादर को सामाजिक दूरी बना के समान बेचने की हिदायत दी। वहीं लोगों को बेवजह सड़क पर ना निकले की अपील की है। बता दें कल रविवार को लॉक डाउन उल्लंघन कर बेवजह सड़क पर निकले वाले 76 वाहन मालिक पर केस दर्ज और चालान कटा है। आज भी अभियान जारी है।

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार शाम आई तेज आंधी, पानी और बिजली से 38 जिलों में कहर बरपा। इन जिलों में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। दोपहर बाद छाई धूल भरी आंधी से गुबार छा गया। कई जगह पेड़ गिरे तो कई जगह होर्डिंग, कहीं पर बिजली गिरी तो कहीं पर घरों की दीवार ढह गई। कई इलाकों में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे और तेज हवाओं से मौसम ठंडा रहा। शाम 5:12 बजे अलग-अलग इलाकों में 50 किमी की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने लगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने…

Read More

नई दिल्ली: कोविड-19 के ‘सुरक्षित और कारगर बायोमेडिकल सोलूशंस’ को तत्काल विकसित करने के लिए बायोटेक्नॉलजी डिपार्टमेंट ने 70 प्रस्तावों को सरकार के पास फंडिंग के लिए आगे बढ़ाया है। ये प्रस्ताव आईआईटी, बेनेट यूनिवर्सिटी, जेएनयू जैसे अलग-अलग संस्थानों से मिले हैं। ये प्रस्ताव कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने से लेकर चिकित्सा उपकरणों, कोविड-19 की जांच और इसके इलाज संबंधी तरीकों से जुड़े हुए हैं। इन प्रस्तावों में 10 वैक्सीन से जुड़े हुए हैं तो 34 डायग्नोस्टिक्स प्रोडक्ट्स यानी जांच से जुड़े हैं। 10 प्रस्ताव ऐसे हैं जिनमें इलाज के तरीकों के बारे में सुझाया गया है। 2 प्रस्ताव…

Read More

रंका (गढ़वा)। गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के चौधरी मुहल्ला निवासी रामजी चौधरी 60 वर्ष की मौत कुएं में गिरने से हो गई। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया ने पुलिस थाना को इस घटना की सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार रामजी चौधरी की केवल चार पुत्रियां हैं, जो रंका से बाहर अपने-अपने ससुराल में हैं। कयास लगाया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण रामजी को कुआं नहीं दिखाई दिया होगा और वे उसमें गिर गए। मोहल्ले के लोग मृतक की बेटियों के आने के बाद ही…

Read More

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर ‘आइसोलेशन’ के गाइडलाइंस में संशोधन किया है। बता दें कि नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है। इससे पहले 3 मई तक लॉकडाउन निर्धारित था लेकिन संक्रमण के मामलों में सुधार न होने के कारण अवधि का विस्तार किया गया। हालांकि गृह मंत्रालय के आदेशानुसार केवल आवश्यक सामानों के लिए दुकानों को खोलने की अनुमति पहले से ही है।

Read More