Author: azad sipahi desk

गिरिडीह । बगोदर थाना इलाके में मंगलवार की देर रात मजदूरी कर लौट रहे दो बाइक सवार की अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में बगोदर थाना इलाके के माहुरी गांव निवासी करम महतो और कोकिल महतो शामिल हैं। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और दोनों को पहले स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों को मौत की पुष्टि डॉक्टर ने किया। जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतक कोकिल महतो और करम महतो मजदूरी कर अपने स्कूटी से देर रात…

Read More

रामगढ़ । झारखंड सरकार किसानों की जिंदगी बदलने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। किसान इसका भरपूर लाभ उठाएं। रामगढ़ में किसान मेला सह प्रादर्श प्रदर्शनी एवं नियुक्ति चयन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में यह बात कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कही। वह मंगलवार देर शाम रामगढ़ पहुंचे और कई घंटे किसानों के बीच बिताए। यहां उन्होंने 18.17 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया। साथ ही 18 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिया। इस दौरान उन्होंने टाउन हॉल परिसर में किसानों द्वारा लगाए गए मेले का भी आनंद उठाया। उनके साथ रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, बढ़कागांव विधायक अंबा…

Read More

रांची । राज्य के नवचयनित 1500 प्लस टू शिक्षकों को तीन जुलाई को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह दिन के 12 बजे से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होगा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल होंगे। राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसमें से प्रथम चरण में लगभग 1000 शिक्षकों को इस वर्ष मार्च में नियुक्ति…

Read More

रांची । अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) ने झारखंड सहित 18 राज्यों में ठगी करने वाले साइबर अपराधी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम मकिरेड्डी सुजीत कुमार है। इसके पास से मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ झारखंड सहित 18 राज्यों में साइबर ठगी के 94 मामले दर्ज हैं । इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, हरियाणा, केरला, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब ,राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और झारखंड शामिल है। झारखंड सीआईडी ने सुजीत कुमार को रांची साइबर सेल थाना में दर्ज 1.40 करोड़…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में 16 घंटे की चर्चा सोमवार सुबह शुरू हुई। चर्चा देररात तक चली। इस चर्चा के आज शाम तक पूरी होने की संभावना है। नीट लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी थी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों को भी संबोधित कर सकते हैं। लोकसभा में एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

Read More

रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) ने हटिया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर तीन से 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर ने सोमवार को बताया कि आरपीएफ रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के जरिये बनाई गई फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ पोस्ट हटिया के साथ मिलकर ऑपरेशन नारकोस के तहत यह कार्रवाई की है। हटिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को भारी बैग के साथ संदिग्ध तरीके से बैठे देखा। बैग की जांच करने पर 15 किलो गांजा बरामद किया गया। तस्करों में उत्तर प्रदेश के बारापुर…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में चापरदा गांव के पास यवतमाल-नागपुर हाइवे पर सोमवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार इनोवा ट्रक से टकरा गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि एक शख्स घायल हो गया। यह सभी लोग इनोवा कार से पंजाब से महाराष्ट्र आए थे। घायल व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि इनोवा सवार पंजाब के पांच लोग नांदेड़ गुरुद्वारा साहिब की ओर जा रहे थे। सुबह चापरदा गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो कर ट्रक…

Read More

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का संकट है। दो दिन के अवकाश के बाद आज से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में फिर टकराव के आसार हैं। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों पर विपक्ष के तेवर आक्रामक बने हुए हैं। विपक्ष ने आज केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि वह विपक्ष की नीट में अनियमितता मामले…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोमवार को एक्स पर साझा पोस्ट में कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। अनगिनत बार डॉक्टर जीवन रक्षक बनकर उभरे हैं। दुनिया ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों की क्षमता और उत्कृष्टता देखी है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा जगत अपनी विशेषज्ञता और मानवीय भावना से हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत एक जुलाई 1991 से हुई। एक जुलाई 1882…

Read More

रांची । जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में अपराधियों ने एक करोड़ 40 लाख रुपये के जेवरात और तीन लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। इस दौरान जेवर दुकान के मालिक ओम वर्मा को लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। ओम वर्मा का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि वह खतरे से बाहर है। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। चार से पांच की संख्या में पहुंचे अपराधी दुकान के अंदर घुसते ही मलिक ओम वर्मा और दूसरे कर्मचारियों को हथियार के बल…

Read More

लातेहार । सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोलियरी के कांटा घर में शुक्रवार की रात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में कांटा घर के कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक साहू के पैर में गोली लगी,जिससे वह घायल हो गए। लातेहार सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया । सूचना मिलने के बाद लातेहार पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन भी आरंभ कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों के द्वारा छोड़ा गया एक हस्तलिखित पर्चा भी बरामद किया है। जानकारी के…

Read More