दिल्ली में आज भी प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 400 के पार
Author: azad sipahi desk
Mumbai: महाराष्ट्र की सियासत शनिवार सुबह कुछ ऐसी बदली जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। बीजेपी ने रातोंरात बाजी पलटते हुए एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना को इस गठबंधन की खबर तक नहीं लगी। सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस को सीएम पद शपथ दिलाई। अजित पवार डेप्युटी सीएम बने हैं।
Mumbai: महाराष्ट्र की सियासत में जारी उठापटक के बीच शनिवार सुबह बड़ी खबर सामने आई और बीजेपी-एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली. शनिवार सुबह करीब आठ बजे राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम और अजित पवार को डिप्टी सीएम रूप में पद की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी-एनसीपी को सरकार बनाने पर बधाई देते हुए कहा कि भरोसा है कि महाराष्ट्र के बेहतर भविष्य के लिए काम करेंगे.
मो इरफान चंदवा। नक्सलियों ने चुनाव से ठीक पहले बड़ी घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार देर शाम चंदवा थाना से महज दो किलोमीटर दूर लुकुइया मोड़ पर नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें एक दारोगा और होमगार्ड के तीन जवान शहीद हो गये। दारोगा समेत तीन घटनास्थल पर ही शहीद हुए, जबकि बुरी तरह घायल जवान की बाद में मौत हुई। शहीदों में एसआइ सुकरा उरांव, चालक यमुना प्रसाद, जवान सिकंदर सिंह और शंभू प्रसाद है। एक अन्य जवान दिनेश राम ने किसी तरह अपनी जान बचायी। जानकारी के अनुसार बगल के एक गांव के लोगों ने शाम…
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए रघुवर, ताबड़तोड़ सभाएं की
चंदवा। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को लातेहार के चंदवा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने रघुवर दास सरकार की उपलब्धियां गिनायीं और राज्य के चौतरफा विकास के लिए भाजपा को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज किसान आत्मसम्मान के साथ जी रहे हैं, कर्ज के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैला रहे हैं। गरीबों को आज आवास, स्वास्थ्य और अनाज मिल रहा है। झारखंड की स्थायी सरकार ने पिछले पांच साल में कई मजबूत निर्णय लिये हंै। बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत बेटी के पैदा होने से…
जरूरतें व्यक्ति को बदल देती हैं और प्लेटफॉर्म यदि राजनीति का हो, तो यहां कुछ भी असंभव नहीं है। यह झारखंड की राजनीति में बदलते समीकरणों का ही कमाल है कि यहां दो धुर विरोधी दल बदलने के बाद राजनीति का अपना तेवर और सुर दोनों बदल चुके हैं। ये सभी नयी भूमिका में नजर आ रहे हैं। बरही विधायक मनोज यादव जब तक कांग्रेस में थे, तो पानी पी-पीकर भाजपा की नीतियों को कोसते थे, आज वह उसी भाजपा के टिकट पर चुनाव के मैदान में हैं और कांग्रेस को कोस रहे हैं। वहीं भाजपा के उमाशंकर यादव अब कांग्रेस में हैं, तो उनके सुर बदल गये हैं। कभी खांटी कांग्रेसी रहे सुखदेव भगत अब भाजपा में आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव से दो-दो हाथ करने के साथ नीरू शांति भगत के खिलाफ भी ताल ठोक रहे हैं। वहीं पाकुड़ के अकील अख्तर, जो जब तक झामुमो में रहे, तब तक कट्टर भाजपा विरोधी रहे, लेकिन अब आजसू में आने के बाद और पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद उनकी भाषा पूरी तरह बदल चुकी है। चुनाव के मैदान में आमने-सामने होने के बाद नीरा यादव और शालिनी गुप्ता भी बदले और आक्रामक तेवर के साथ एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। झारखंड की राजनीति में दलबदल करके आये नेताओं और दलों का रवैया यह दर्शाता है कि यहां न तो कोई दुश्मन होता है और न कोई दोस्त। यह जरुरतें होती हैं जो विभिन्न दलों को एक-दूसरे का दोस्त बनने या फिर दुश्मन का लाबादा ओढ़े रहने पर विवश करती हैं। झारखंड की राजनीति में पाला बदलने के बाद नेताओं के बदले बोल और उसके कारणों की पड़ताल करती दयानंद राय की रिपोर्ट।
देखना अब यह है कि जनता इन्हें चुनावी स्वाद किस प्रकार चखाती है
महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे के साथ संजय राउत भी शरद पवार से मिलने पहुंचे
नोएडा में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स 414 के पार
शिवसेना विधायकों को पार्टी का निर्देश- 5 दिन के कपड़े लेकर आएं मातोश्री