Author: azad sipahi desk

मुंबई : महाराष्ट्र के धुले जिले की सत्र अदालत ने कई करोड़ रुपये के ‘घरकुल’ आवास घोटाले में पूर्व मंत्रियों सुरेश जैन और गुलाबराव देवकर को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोनों पूर्व मंत्रियों को क्रमश: सात साल और पांच साल जेल की सजा सुनाई। इसके साथ ही सुरेश जैन पर कोर्ट ने 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामले में 46 अन्य आरोपियों को तीन से सात साल तक की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायाधीश सृष्टि नीलकंठ ने 29 करोड़ रुपये के आवासीय परियोजना घोटाले के मामले में शिवसेना नेता सुरेश जैन को सात साल की सजा सुनाई…

Read More

इस्लामाबाद : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। इस बार इमरान खान ने इसके लिए भारत में जारी हुई नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) का सहारा लेते हुए एक बार फिर इस्लामिक कार्ड खेलने की कोशिश की है। पाक पीएम ने कहा कि भारत के कब्जे वाले कश्मीर का विलय करना भारत सरकार की मुस्लिमों को निशाना बनाने वाली एक व्यापक नीति का हिस्सा है। इमरान खान ने भारत में जारी हुई नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) की सूची का भी जिक्र किया।…

Read More

किंगस्टन : भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। शनिवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज एक बार फिर बुमराह के सामने घुटने टेकते दिखे। बुमराह ने करियर की पहली हैटट्रिक के साथ कुल 6 विकेट झटके। इस तरह भारत के 416 रन के जवाब में वेस्ट इंडीज ने फिलहाल 7 विकेट गंवकार सिर्फ 87 रन बनाए हैं। बता दें कि एंटीगा टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मात्र 7 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले बुमराह किंगस्टन में भी अपनी गेंद से कहर बरपाते दिखे।…

Read More

रांची। गृह मंत्री अमित शाह का दुमका दौरा स्थगित हो गया है। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद तीन सितंबर को दिल्ली में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से उनका दुमका प्रवास स्थगित हो गया है। शनिवार को यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने दी। प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी उपस्थित थे। दीपक प्रकाश ने बताया कि उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू भी हो गयीं थी, पर अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया।

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। मरांडी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनता से किया गया वादा को पूरा नहीं किया गया है। सभी वादा खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड झारखंडियों का है। यहां की जनता अपनी सरकार बनायेगी। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में झाविमो की सरकार बनेगी। उक्त बातें बाबूलाल मरांडी शनिवार को डिबडिह स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक…

Read More