Author: azad sipahi desk

वॉशिंगटन : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच वर्तमान हालात को बहुत ही खराब और खतरनाक बताया है। शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार दोनों देशों के संपर्क में है और उन्हें उम्मीद है कि कश्मीर घाटी में अशांति की स्थिति जल्द ही खत्म होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने इस हमले में करीब 50 जवानों को खोया है और वह बहुत सख्त कदम उठाने की सोच रहा है।…

Read More

रांची।पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने दल बदल मामले पर स्पीकर के न्यायाधिकरण के फैसले को असंवैधानिक और 10वीं अनुसूची की मूल भावनाओं के खिलाफ बताया है। कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन कर रही है। इस फैसले के माध्यम से उसने एक और बानगी पेश कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी के कहने से वर्षों से स्थापित पार्टी का अस्तित्व खत्म नहीं हो जाता। हम ऊपरी अदालत जायेंगे, न्याय मिलेगा। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऊपरी अदालतों ने ऐसे कई फैसलों को निरस्त किया है। हरियाणा का ही मामला देख लें। वहां…

Read More

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट का काम देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले पर कोई भी फैसला नहीं लेने का निर्णय किया लेकिन कहा कि वह आईसीसी और अन्य सदस्यों से आग्रह करेगा कि ऐसे देश के साथ संबंध तोड़ दिए जाएं जो आतंकवाद का गढ़ है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को होने वाले विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। मैच के संबंध में बढ़ती अटकलबाजियों को…

Read More

श्रीनगर: पुलवामा हमले के बाद भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने युद्ध के मोर्चों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह सब ऐसे दौर में हो रहा है जब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर ने इमरान खान की सरकार से भारत के किसी दबाव में न झुकने को कहा है। आधिकारिक दस्तावेजों से इस बात की जानकारी मिली है कि पाकिस्तान अलग-अलग मोर्चों पर तैयारी में जुटा है। इनमें से एक दस्तावेज बलूचिस्तान स्थित मिलिटरी बेस का है, जबकि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थानीय प्रशासन को एक नोटिस भेजा गया है। इस…

Read More