Author: azad sipahi desk

जकार्ता: इंडोनेशिया के जकार्ता में आज इंडोनेशियाई विमान JT-610 क्रैश हो गया। विमान में क्रू मैंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे। आज सुबह 6.20 पर विमान ने जैसे ही उड़ान भरी तो 13 मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया। जब अधिकारियों ने इसकी खोजबीन की तो पता चला कि विमान क्रैश हो गया है। इंडोनेशियाई बचाव एजेंसी के प्रवक्ता युसुफ लतीफ ने कहा कि यह पुष्टि हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। विमान को ट्रेक करने वाली सेवा फ्लाइट रडार 24 ने लापता विमान के बारे में ट्वीट कर कहा कि जकार्ता से उड़ान भरनेे के…

Read More

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही अपने रिलेशनशिप को नया आयाम दे सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2018 के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों एक दूसरे के परिवार वालों से भी काफी घुलमिल गए हैं।प्रियंका चोपड़ा की हालिया इंस्टाग्राम फोटो इसका प्रमाण है। फोटो में निक जोनस प्रियंका के भतीजे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्यूट पिक से नजर हटाना मुश्किल है। प्रियंका ने भी कैप्शन में फोटो को क्यूट करार दिया है। फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस…

Read More

दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है। सोमवार को बारहवें दिन भी कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई हैं। आज पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता किया गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 79.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.85 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.75 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 85.24 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 81.63 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 78.48 रुपए प्रति…

Read More

जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चौथी बार झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्होंने रविवार को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में खुद इसकी घोषणा की। राजे ने यहां कहा कि झालावाड़ से मेरा 30 साल पुराना अटूट रिश्ता है, जो जब तक सांस है तब तक रहेगा। यह रिश्ता मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं के बीच का नहीं, ये रिश्ता मां-बेटे, मां-बेटी, बहन-भाई के बीच का है। यह घोषणा उन अटकलों के बाद हुई जिसमें कहा जा रहा था कि वसुंधरा राजे 2 सीटों से चुनाव लड़ सकती हैं। इसी के साथ राजे…

Read More

नई दिल्ली: आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इसके साथ ही पाक सेना घुसपैठियों की मदद भी करती है। अगर पाकिस्तान भारतीय सेना को मजबूर करेगा तो हम बड़ी कार्रवाई करेंगे। रावत ने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह अपने इरादों में कभी सफल नहीं हो सकता। वह आतंक को दूसरे तरीके के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। पाक कश्मीर में विकास नहीं चाहता है, लेकिन भारत ऐसी स्थितियों का सामना करने को तैयार है,…

Read More