Author: azad sipahi desk

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के अवसर पर फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा राजधानी में काली मंदिर चौक के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक अनिश गुप्ता अपने बच्चों के साथ सम्मिलित हुए। चेंबर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आज जब दुनिया आतंकवाद और दूसरी तरह की हिंसा का सामना कर रही है, वहीं गांधी जी का अहिंसा सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। वरीय पुलिस अधीक्षक अनिश गुप्ता ने इस अवसर पर शहर के सभी नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाये रखने…

Read More

वाशिंगटनः अमरीका के एक शीर्ष न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर चोरी के जरिए अपने पिता न्यूयॉर्क के जाने माने बिल्डर फ्रेड सी. ट्रंप की अरबों रुपये की संपत्ति हासिल की थी। अखबार ने अपनी खबर में कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दावा किया था कि वह खुद के बल पर अरबपति बने हैं और वह लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनके पिता फ्रेड ट्रंप से उन्हें कोई वित्तीय मदद नहीं मिली। अखबार ने दावा किया कि गोपनीय टैक्स रिटर्न के बहुत सारे दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्डों के…

Read More

रांची। गोंदा थाना क्षेत्र के हातमा बस्ती में जहरीली शराब पीने से पिछले दिनों हुई सात लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों की नींद टूटी है। जिन घरों में अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार होता था, वे अब कभी भी शराब नहीं बेचने और पीने की कसम खा रहे हैं। मंगलवार को बस्ती की सैकड़ों महिलाएं एकजुट हुईं, हाथों में लाठी डंडा और झाड़ू लेकर पूरी बस्ती में सर्च अभियान चलाया। शराब नहीं पीने की अपील जहां भी शराब रखने या बेचने के सामान दिखे उसे ध्वस्त कर दिया। महिलाओं ने एक-एक घर वालों से इस बस्ती…

Read More

नई दिल्ली: कर्जमाफी, गन्ना की कीमतों समेत कई अन्य मांगों को लेकर दिल्ली मार्च करने जा रहे हजारों किसानों की दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस से झड़प हो गई। किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

Read More

नई दिल्ली: किसान क्रांति पदयात्रा के तहत हो रहा किसान आंदोलन अब उग्र रुप लेता दिखाई दे रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हरिद्वार से राष्ट्रीय राजधानी के लिए मार्च कर लाखों किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर गाजियाबाद में डेरा डाल दिया। इस आंदोलन को लेकर अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि किसान रैली को दिल्ली आने से रोकना गलत है। केजरीवाल ने कहा कि हम किसानों के साथ है। गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर हरिद्वार से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए किसानों का आंदोलन मंगलवार को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा…

Read More