नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपित को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कोविंद को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कोविंद के अलग-अलग विषयों पर ज्ञान और दृष्टिकोण से देश बहुत लाभान्वित हुआ है। उनका समाज के हर वर्ग के साथ बेहतरीन तालमेल और जुड़ाव है। मोदी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 1 अक्तूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात…
Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली: सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2.89 रुपए बढ़कर 502.4 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्तूबर में 59 रुपए महंगा हो गया। इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी प्रमुख तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढऩे और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के चलते की गई है। कंपनी ने बताया कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपए प्रति सिलेंडर पड़ेगा। इसकी प्रमुख वजह उस पर जीएसटी का लगना है। अक्टूबर में ग्राहकों के खाते…
