Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली : भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में नक्सल कनेक्शन के आरोपों में नजरबंद ऐक्टिविस्ट्स की हिरासत सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते और बढ़ा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने SIT गठित करने की मांग अस्वीकार करते हुए पुणे पुलिस से आगे की जांच जारी रखने को कहा है। आपको बता दें कि पांच ऐक्टविस्ट- वरवरा राव, अरुण फरेरा, वरनान गोन्साल्विज, सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा को पहले गिरफ्तार और फिर नजरबंद किया गया था। ‘आरोपी नहीं चुनेंगे, कौन जांच करे’ कोर्ट ने कहा कि यह केस सरकार से असहमति के लिए गिरफ्तारी का नहीं है। जस्टिस खानविलकर…
Mumbai : हाल में तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर विवाद थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक और शॉकिंग आरोप लगाया है। इस बार उन्होंने ये चौंकाने वाले आरोप मशहूर फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर लगाए हैं। तनुश्री ने कहा है कि विवेक अग्निहोत्री ने उनसे कपड़े उतारकर डान्स करने के लिए कहा था। एक हालिया इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा कि उनकी फिल्म ‘चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट’ के डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि वह कपड़े उतारकर इरफान खान के सामने डान्स करें, ताकि उन्हें ऐक्टिंग करने में मदद हो सके।…
दुनियाभर में डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों की गिनती तेजी से बढ़ती जा रही है। इस बीमारी में मरीज के ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है जिससे शरीर की इंसुलिन उत्पादन क्षमता प्रभावित होने लगती है। इसे कंट्रोल में रखने का सबसे जरूरी काम खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना है। इसी के साथ आप कुछ घरेलू तरीकों को अपनाकर भी डायबिटीज कंट्रोल में रख सकते हैं। डायबिटीज कंट्रोल के लिए आज जो पद्धति हम आपको बताने वाले हैं, वह चीन में प्राचीन काल से इस्तेमाल की जा रही है। आम की पत्तियों से डायबिटीज का इलाज चीनी…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में महिला का स्थान आदरणीय है। यहां महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता है। चीफ जस्टिस ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि धर्म के नाम पुरुषवादी सोच ठीक नहीं है। यह फैसला 4-1 के बहुमत से आया है। जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने अलग फैसला दिया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुआई में जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदु मल्होत्रा की पांच जजों की…
नई दिल्लीः नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरफ से 13500 करोड़ रुपए से ज्यादा का झटका खाने के बाद पंजाब नैशनल बैंक में एक और फ्रॉड का मामला सामने आया है। सीबीआई. ने पीएनबी की शिकायत पर वी.एम.एस. प्राइवेट लिमिटेड के डायरैक्टर्स व प्रोमोटर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वी.एम.एस. प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरैक्टर्स और प्रोमोटर्स के खिलाफ यह मामला 539 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का है। इस संबंध में जांच एजैंसी ने वुप्पलटई हिमा बिंदु, वुप्पलटई वेंकट रामाराव और वटुला वेंकटरमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये लोग कंपनी के डायरैक्टर व प्रोमोटर हैं। जांच…
