संयुक्त राष्ट्र: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में विश्व के नेताओं को संबोधित करते हुए भारत को एक ‘मुक्त समाज’ बताया और अपने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए मंगलवार को भारत के प्रयासों की सराहना की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंगलवार को शुरू हुए जनरल डिबेट को दूसरी बार संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, ‘भारत है, जहां का समाज मुक्त है और एक अरब से अधिक आबादी में लाखों लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी से ऊपर उठाते हुए मध्यम वर्ग में पहुंचा दिया।’ करीब 35 मिनट के संबोधन में…
Author: azad sipahi desk
पटना: राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर मचे सियासी भूचाल के बीच बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राफेल विवाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख पर बट्टा लगा है। उन्होंने कहा कि राफेल विवाद से केंद्र सरकार की ईमानदारी पर सवाल उठ रहे हैं। जिससे ऐसा लगता है कि 4 सालों से भ्रष्टाचार मुक्त रही मोदी सरकार को नजर लग गई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राफेल को लेकर जिस तरीके से विवाद उठा है उसको लेकर ऐसा लगता है कि अब मुद्दा अब मोदी सरकार से…
बेलगावी: कर्नाटक में कर्ज नहीं चुकाने पर दोस्त की बीवी से शादी करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बेलगावी में मंगलवार को एक शख्स ने डेप्युटी कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके मित्र ने ही उसकी पत्नी को अगवा करने के बाद शादी कर ली। पीड़ित की प्रशासन से मांग है कि उसे उसकी पत्नी वापस दिलाई जाए। इस मामले के पीछे कथित रूप से जो वजह सामने आई है, वह भी हैरान कर देने वाली है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि जब वह 500 रुपये का कर्ज नहीं चुका सका, तो…
नई दिल्लीः देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज 86 वर्ष के हो गए। मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके मनमोहन सिह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। सिंह को देश में आर्थिक सुधारों का सूत्रधार माना जाता है। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे लेकिन उनके इस कार्यकाल के दौरान कई…
नई दिल्ली: दागी नेताओं और गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल या उससे ज्यादा सजा होने वाले मामले में आरोप तय होने के बाद चुनाव लड़ने से अयोग्य करार देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अयोग्यता का प्रावधान अदालत नहीं जोड़ सकती। यह काम संसद का है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस मामले में प्रावधान के बारे में सोचे। एक तरह से देखें तो इस बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट…
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र में एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम के बाद अन्य विदेश मंत्रियों के साथ लंच करेंगी। इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी लंच टेबल पर मौजूद होंगे। दोनों विदेश मंत्रियों के लंच टेबल पर आमने-सामने होने का बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत नहीं होगी। भारत इस कार्यक्रम से पहले ही दोनों देशों के बीच वार्ता रद्द कर चुका है। वहीं इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत की भारत की अनिच्छा के बावजूद इस्लामाबाद क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने…
नई दिल्ली: डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण पैट्रोल और डीजल में ‘आग’ लगी हुई है। वाणिज्यिक नगरी मुम्बई में पेट्रोल की कीमत 90.22 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई और नई दिल्ली में यह 82.86 रुपए के निकट पहुंच गया है। इंडियन आयल कॉर्पोरेशन अनुसार पैट्रोल के दाम दिल्ली में 11 पैसे बढ़े हैं और डीजल 5 पैसे महंगा हुआ है। दामों में बढ़ौतरी के बाद नई दिल्ली में पैट्रोल 82.86 और डीजल 74.12 रुपए पर पहुंच गया। मुम्बई में उपभोक्ताओं को पेट्रोल के…
शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ट्रेकिंग के लिए गए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी) के 35 छात्र लापता हो गए हैं। इलाके में बारिश और भारी बर्फबारी की वजह से मौसम खराब है। बताया जा रहा है कि यहां पर ट्रेकिंग के लिए आए कुल 45 लोग लापता हैं। एक लापता छात्र अंकित भाटी के पिता राजवीर सिंह का कहना है कि ग्रुप के लोग हम्पटा पास पर ट्रेकिंग के लिए गए थे और वहां से वे मशहूर पर्यटन स्थल मनाली लौटने वाले थे। हालांकि अब तक उनका ग्रुप के किसी सदस्य से संपर्क नहीं हो सका है।…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च होने के 24 घंटे से भी कम वक्त के अंदर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत एक हजार से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इनमें अधिकांश लाभान्वित छत्तीसगढ़ और उसके बाद हरियाणा, झारखंड, असम और मध्य प्रदेश से हैं। पीएम मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में इसके उद्घाटन के दौरान खुद अपने हाथों से पांच गोल्ड कार्ड लाभान्वितों को सौंपे। इसके तुरंत बाद जमशेदपुर के पश्चिमी सिंहभूम सदर अस्पताल में 22 साल की पूनम महतो ने एक बच्ची को जन्म दिया। वह इस…
